फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Jobs Results Notification 2023 LIVE: युवाओं के लिए इन विभागों में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 20 Jan 2023 07:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Jobs Update 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एसएससी एमटीएस में आवेदन करने का सुनहरा अवसर है। इसके साथ ही कई अन्य विभागों में भर्तियां चल रही हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:45 PM, 20-Jan-2023

Sarkari Jobs Result: IBPS SO Prelims Result 2023 Out

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो 31 दिसंबर, 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के माध्यम से, उम्मीदवारों को योग्यता की स्थिति और मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होने का पता चल जाएगा।

06:48 PM, 20-Jan-2023

Sarkari Exam Update JEE Main 2023 Admit Card

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) 2023 का एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन (JEE Main) 2023 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके जेईई मेन 2023 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

06:02 PM, 20-Jan-2023

Latest Government Jobs KVS Exam Date 2023 Released

केवीएस ने सहायक आयुक्त, प्राचार्य, उप-प्राचार्य, PRT (संगीत), TGT, PGT, वित्त अधिकारी, AE (सिविल) और हिंदी अनुवादक, PRT, जूनियर सचिवालय सहायक, आशुलिपिक ग्रेड 2, लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर कर दी है।

विज्ञापन
05:31 PM, 20-Jan-2023

Sarkari Exam KVS Exam Date 13404 पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय समिति ने पांच दिसंबर 2022 से दो जनवरी, 2023 तक टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कुल अधिसूचित रिक्तियों में से 6414 रिक्तियां प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) और 702 रिक्तियां जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (जेएसए) पद के लिए उपलब्ध हैं।

04:31 PM, 20-Jan-2023

Jobs Result Admit Card KVS Exam Date 2023

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी से मार्च, 2023 के मध्य आयोजित करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
03:22 PM, 20-Jan-2023

BRO Recruitment 2023

सीमा सड़क संगठन (BRO ) ने कुल 567 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2022 से ऑफलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना में रेडियो मैकेनिक, ऑपरेटर संचार, एमएसडब्ल्यू सहित अन्य पदों पर रिक्तियों की विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। 

03:06 PM, 20-Jan-2023

MPPSC MO Vacancy 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आज से आआवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधीन चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

02:34 PM, 20-Jan-2023

KVS Recruitment Exam 2022-23 Dates Out

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस रिक्रूटमेंट एग्जाम 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने केवीएस में विभिन्न पद पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

01:43 PM, 20-Jan-2023

PM Rojgar Mela 2023

पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2023 के पहले रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं।

11:40 AM, 20-Jan-2023

Indian Army JAG Recruitment 2023

भारतीय सेना ने न्यायाधीश एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा के लिए भारतीय सेना में लघु सेवा आयोग के अनुदान (Grant of Short Service Commission) के लिए अविवाहित पुरुष और महिला कानून स्नातकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्ती के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 16 फरवरी दोपहर तीन बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

11:10 AM, 20-Jan-2023

Delhi Nursery Admission 2023 1st Merit List

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 20 जनवरी 2023  को रिलीज होने वाली है। वे अभिभावक जिन्होंने नर्सरी और अन्य कक्षाओं में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन किया हो, वे मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसे चेक कर सकते हैं।

 

10:45 AM, 20-Jan-2023

SSC MTS 2023 ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
  2. परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एमटीएस/हवलदार लिंक चुनें, जो आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  4. लॉग इन करें  अगर पहले से पंजीकृत हैं, या वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
  5. आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. सभी विवरण जमा करें। 
  7. अब इसे डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

10:44 AM, 20-Jan-2023

SSC MTS Vacancy 2023

एसएससी की मल्टी टॉस्किंग परीक्षा के तहत 11 हजार 409 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें हवलदार के 509 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये क आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा।  इसके साथ ही एससी, एसटी, महिला वर्गों के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

10:06 AM, 20-Jan-2023

SSC MTS 2023 Age Limit आयु-सीमा

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष भी निर्धारित की गई है।  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सराकर के नियमों के मुताबिक छूट भी मिलेगी। अगर बात उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

10:04 AM, 20-Jan-2023

SSC MTS Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।  इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 फरवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सफलता पूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी 2023 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

 

09:15 AM, 20-Jan-2023

Sarkari Jobs Results Notification 2023 LIVE: युवाओं के लिए इन विभागों में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने तेलंगाना राज्य में पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती हो रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें