02:45 PM, 22-Jun-2023
Sarkari Job JSSC Recruitment 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।