फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, पढ़िए सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

Fri, 25 Aug 2023 02:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर, सुपरिंटेंडेंट, एसएससी में अनुवादक, स्टेनोग्राफर, एनआईटी में सीनियर टेक्नीशियन, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर नौकरी का मौका है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:10 PM, 25-Aug-2023

NHM MP OT Technician Recruitment 2023

मध्यप्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की तरफ से भर्ती का सुनहरा अवसर है। यहां ओटी तकनीशियन के 79 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - www.nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से ही चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक है।
 

02:03 PM, 25-Aug-2023

GSRTC Conductor Driver Recruitment 2023

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात राज्य गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 सितंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:02 PM, 25-Aug-2023

Indian Navy Recruitment रिक्तियों का विवरण

अनारक्षित 151 पद
ओबीसी 97 पद
इडब्ल्यूएस 35 पद
एससी 26 पद
एसटी 26 पद

विज्ञापन
02:02 PM, 25-Aug-2023

Indian Navy Tradesman Recruitment 2023

भारतीय नौसेना ने 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी, जो 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

12:34 PM, 25-Aug-2023

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 25 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
10:55 AM, 25-Aug-2023

CAG Recruitment 2023

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की तरफ से 1773 प्रशासनिक सहायक के पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2023 तक है।
 

10:53 AM, 25-Aug-2023

STET Bihar

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 के लिए शुक्रवार 25 अगस्त को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी तरह का सुधार भी इस तारीख पर इसी समय तक किया जा सकेगा। बोर्ड ने आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 23 अगस्त, यानी आज ही रखी है। बुधवार 23 अगस्त को रात 12 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।

10:34 AM, 25-Aug-2023

Sarkari Naukari Result Live Updates: सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, पढ़िए सरकारी नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट

WBPSC SI Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने खाद्य और आपूर्ति विभाग, सरकार के तहत अधीनस्थ खाद्य और आपूर्ति सेवा, ग्रेड- III में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शरुआत 23 अगस्त से कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर दोपहर 3.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट - wbpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें