फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Result Live: इंडियन ऑयल- नर्सिंग सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां, आवेदन से पहले यहां पढ़ें पूरी अपडेट

Mon, 28 Aug 2023 04:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक, रेलवे, नर्सिंग सहित कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:47 PM, 28-Aug-2023

UPSC Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप निदेशक, सहायक निदेशक, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 तक है।

 

04:45 PM, 28-Aug-2023

Lady Hardinge Medical College Recruitment 2023

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने हाल ही में सीनियर रेजिडेंट के 203 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lhmc-hosp.gov.in पर जाकर भर्ती विवरण देख सकते हैं। एलएचएमसी भर्ती 2023 पंजीकरण और लिखित परीक्षा की तारीख 31 अगस्त से 06 सितंबर 2023 तक निर्धारित है। मूल्यांकन की तारीख 04 सितंबर से 11 सितंबर 2023 तक है।

 

04:20 PM, 28-Aug-2023

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन
03:32 PM, 28-Aug-2023

NSUT Recruitment 2023

नेता जी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) की तरफ से 322 पदों पर सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nsut.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2023 तक है, जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र संबंधित पते पर जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक है। 

 

03:00 PM, 28-Aug-2023

Rajasthan IDEED Recruitment 2023

इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट (IDEED) राजस्थान की तरफ से चल रही कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
02:41 PM, 28-Aug-2023

National Seeds Corporation Limited Recruitment

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है। 

01:28 PM, 28-Aug-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख  21 सितंबर 2023 तक है। 

01:27 PM, 28-Aug-2023

CAG Recruitment 2023

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की तरफ से 1773 प्रशासनिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2023 तक है।

01:27 PM, 28-Aug-2023

UIICL Vacancy रिक्तियों का विवरण

कानूनी विशेषज्ञ: 25 पद
लेखा/वित्त विशेषज्ञ: 24 पद
कंपनी सचिव: 3 पद
बीमांकिक (Actuaries): 03 पद
डॉक्टर: 20 पद
इंजीनियर: 22 पद
कृषि विशेषज्ञ: 03 पद

01:10 PM, 28-Aug-2023

UIICL Specialist Recruitment 2023

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 100 पदों को भरना है।

01:09 PM, 28-Aug-2023

IOCL Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान भारत के राज्यों (तमिलनाडु और पुदुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में 490 तकनीशियन, ट्रेड अपरेंटिस और अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
ट्रेड अपरेंटिस 150 पद
तकनीशियन अपरेंटिस 110 पद
ग्रेजुएट अपरेंटिस/अकाउंट एग्जीक्यूटिव 230 पद

12:59 PM, 28-Aug-2023

Jobs Result Live: इंडियन ऑयल- नर्सिंग सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां, आवेदन से पहले यहां पढ़ें पूरी अपडेट

IOCL Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें