फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: अगर आप भी सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन पद और बंपर सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Result : यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर विषय लेक्चरर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2022 को जारी किया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 जून से 23 जून तक आयोजित किए गए थे। 

10:33 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Result @ uppsc.up.nic.in

रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग को कंप्यूटर विषय के 126 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। हालांकि, यह भर्ती 132 पदों के होनी थी, लेकिन छह पद (तीन अनुसूचित जाति एवं तीन अनुसूचित जनजाति) के लिए उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली रह गए हैं।

09:41 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Job : UPPSC Lecturer Recruitment Result

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सोमवार, 27 जून को प्रवक्ता कंप्यूटर विषय के 132 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। यूपी पीएससी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
08:55 PM, 27-Jun-2022

Govt Jobs Results Update: UPPCL JE Answer Key 2022

उम्मीदवार केवल वेबसाइट पर मौजूद लिंक के माध्यम से प्रश्न पत्र / या उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। / किसी भी अन्य मोड / साधन / चैनल के माध्यम द्वारा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

08:10 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri : UPPCL JE Answer Key 2022

UPPCL का लक्ष्य कुल 25 जूनियर इंजीनियर सिविल रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाने की सलाह दी जाती है।  अनुपस्थित अभ्यर्थी प्रश्न-पत्र और आंसर की नहीं देख सकते और आपत्तियां भी नहीं उठा सकते हैं।

विज्ञापन
07:20 PM, 27-Jun-2022

Govt Jobs Result : यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर भर्ती

अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार वेबसाइट लिंक पर 27.06.2022 सुबह 10:00 बजे से और 30.06.2022 रात्रि 11:55 बजे तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उसके बाद आपत्ति के प्रस्तुत करने के लिए यह लिंक उपलब्ध नहीं होगा। 

06:50 PM, 27-Jun-2022

Govt Jobs: UPPCL JE Answer Key 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पद के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। योग्य उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर आपत्तियां अपलोड कर सकते हैं। 

05:57 PM, 27-Jun-2022

Jobs and Result 2022 Update: Agnipath Scheme Agniveer Recruitment

अग्निवीर बनकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने, सरकारी नौकरी करते हुए मातृभूमि के लिए सेवाएं देनेे के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर कर सकते हैं। 
 

05:03 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri Result : Agnipath Scheme Air Force Agniveer Recruitment

वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। महज तीन दिन में 56,960 उम्मीदवारों के आवेदन मिलने से स्पष्ट हो गया है कि लाखों उम्मीदवार इस भर्ती के अग्निपथ योजना के तहत सेना से जुड़ेंगे।

04:16 PM, 27-Jun-2022

Agnipath Scheme: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन जारी

वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन जारी है। केवल तीन दिनों में ही अब तक 56,960 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है। जो भी उम्मीदवार देश की सेवा में जाना चाहते हैं वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर कर सकते हैं। 


 

04:04 PM, 27-Jun-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें। 
 

03:15 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: वीडीओ के 700 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी या VDO के बंपर पदों पर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब भी जारी है। उम्मीदवारों के लिए जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 27 जून, 2022 को है। 
 

02:37 PM, 27-Jun-2022

सरकारी नौकरी: कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन को सभी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा- The Presiding Officer, Civilian Direct Recruitment Board, CHQ, ASC Centre (South) – 2 ATC/ASC Centre (North)-1 ATC Agram Post, Bangalore -07

02:14 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Job Live: कैसे होगा चयन

बता दें कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट/शारीरिक परीक्षा/प्रोयोगिक परीक्षा और एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 
 

01:04 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri : कब तक कर सकते हैं आवेदन?

भारतीय सेना में इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने के बाद 21 दिनों तक जारी रहेंगे। इस भर्ती का विज्ञापन 25 जून, 2022 के रोजगार समाचार में जारी हुआ था। 

12:40 PM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताए गए निर्धारित प्रारूप में बताए गए पते पर भेज सकते हैं। 

12:21 PM, 27-Jun-2022

Govt Jobs Update: सेना में युवाओं के लिए नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना के एएससी सेंटर ने फायरमैन, कुक, समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

11:41 AM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: कैसे होगा चयन

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल, लिखित मूल्यांकन, तकनीकी ज्ञान मूल्यांकन, साक्षात्कार आदि के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि बीआईएस बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

10:54 AM, 27-Jun-2022

Govt Jobs: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

  • मानकीकरण विभाग- बी.टेक/बी.ई. या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।
  • मानकीकरण विभाग- किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। - कोई अनुभव नहीं
  • प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी) - किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और मैनेजमेंट सिस्टम ऑडिटिंग/ट्रेनिंग/कंसल्टेंसी में कम से कम 3 साल का अनुभव।
  • आयु-सीमा- अधिकतम 35 वर्ष

10:13 AM, 27-Jun-2022

BIS Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 46 निर्धारित की गई है। पदों के अनुसार भर्तियों का विवरण निम्न है-:

  • मानकीकरण विभाग के लिए पदों की संख्या- 4
  • अनुसंधान विश्लेषण  के लिए पदों की संख्या- 20
  • प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी)  के लिए पदों की संख्या- 22

09:41 AM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022 : इस तारीख तक होंगे आवेदन

भारतीय मानक ब्यूरो में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। 

08:49 AM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

08:20 AM, 27-Jun-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होने वाले हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें