फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 25 Jun 2022 10:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग में विभिन्न विभागों में भर्तियों की जानकारी दी गई है। इन पदों के लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:10 PM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri Result : IARI Recruitment शैक्षणिक योग्यता

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

09:49 PM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri Result: IARI Recruitment

इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।  

08:35 PM, 25-Jun-2022

IARI Recruitment: मध्य रात्रि तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 मई, 2022 से शुरू की गई थी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख एक जून निर्धारित थी, जिसे बाद में 25 जून, 2022 मध्य रात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया था। 

विज्ञापन
07:55 PM, 25-Jun-2022

Govt Jobs : IARI Assistant Recruitment 2022

भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक करके अपना आवेदन कर सकते हैं।

06:45 PM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: 462 रिक्त पदों पर की जाएंगी भर्तियां

 इस भर्ती के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इसके संस्थान के अंतर्गत सहायक के कुल 462 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन
05:50 PM, 25-Jun-2022

Sarkari Job: IARI Recruitment 2022

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने सहायक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली थी। अब इसमें आवेदन का आखिरी समय है।  

04:55 PM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri Jobs: IARI Recruitment

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास एक शानदार अवसर है। हालांकि, इसके लिए अब समय काफी कम बचा है, लेकिन आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। 

03:33 PM, 25-Jun-2022

Admit card: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पीटीईटी, 2022 के लिए आवेदन सफलतापूर्वक किया था, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

02:11 PM, 25-Jun-2022

Sarkari Result: क्या होगा अगला चरण?

प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कुल 410 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। अब इन सभी को भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार का समय, स्थान और तारीख प्रवेश पत्र पर बताया जाएगा। 

01:35 PM, 25-Jun-2022

सरकारी रिजल्ट : इस तारीख को हुई थी परीक्षा

ECGC लिमिटेड की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 29 मई, 2022 को किया था। बता दें कि एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इस भर्ती के माध्यम से कुल 75 योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।

11:59 AM, 25-Jun-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

11:21 AM, 25-Jun-2022

Sarkari Result: ईसीजीसी लिमिटेड पीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। 

10:30 AM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 50 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 1508 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 31 मई से 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें। आवेदन की तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। 
 

09:56 AM, 25-Jun-2022

Govt Job Live: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 360 शुल्क है। सामान्य श्रेणी बीपीएल, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और पूर्व सैनिकों के आश्रितों, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

09:26 AM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण

कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षा, राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 50 पोस्ट कोड के तहत 1508 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

08:56 AM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri: आयु-सीमा

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति और आवश्यक प्रमाण-पत्र मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। 18 से 45 आयु वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक छूट का प्रावधान है। 
 

08:34 AM, 25-Jun-2022

Sarkari Naukri Result Live: विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sarkari Naukri Result 2022 Live: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर (HPSSC) ने विभिन्न विभागों में खाली 1508 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थी 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें