भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 फाइनल रिजल्ट टॉप 10 की सूची
क्र.सं. रोल नंबर नाम
1 0308349 श्रुति
2 0309044 वरदराज गांवकर
3 0324960 ए प्रभंजन रेड्डी
4 1123946 जीवन देवाशीष बेनीवाल
5 4905331 हर्षित मेहर
6 0830565 आयुष कृष्ण
7 1906551 जोजिन अब्राहम जॉर्ज
8 0504688 तहसीनबानु
9 0311207 विनोद जाखड़
10 3537023 गुरलीन कौर
जिन उम्मीदवारों को इस साल प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा, 2022 में शामिल होने की इच्छा है, वे इस नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने राज्य में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 123 निर्धारित है। इस भर्ती में तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, लोअर डिविजन क्लर्क समेत कई अन्य पद शामिल हैं।
उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख मंगलवार 28 जून, 2022 को है। इसलिए इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर जमा कर सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं और एक अच्छे मौके की तलाश में हैं तो वो मौका सामने आ गया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
GSECL अपरेंटिस भर्ती के लिए प्रत्येक ब्रांच में आवेदन की अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई है। ये तारीखें नीचे बताई गई हैं-:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम आईटीआई या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
यह भर्ती अपरेंटिस के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपना आवेदन गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gsecl.in पर जाकर करना होगा।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) ने 800 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
भारतीय सेना की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 458 निर्धारित की गई है। भर्ती में सिविलियन कैटरिंग इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, एमटीएस, कुक, फायर इंजीनियर और अन्य कई पद शामिल हैं। उम्मीदवारों से 10वीं और 12वीं पास की योग्यता मांगी गई है।
भारतीय सेना में इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने के बाद 21 दिनों तक जारी रहेंगे। इस भर्ती का विज्ञापन 25 जून, 2022 के रोजगार समाचार में जारी हुआ था। इस हिसाब से आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 तक है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताए गए निर्धारित प्रारूप में The Presiding Officer, Civilian Direct Recruitment Board, CHQ, ASC Centre (South) – 2 ATC/ASC Centre (North)-1 ATC Agram Post, Bangalore -07 पते पर भेज सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: भारतीय सेना के एएससी सेंटर ने फायरमैन, कुक, समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे।