फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: कोस्टगार्ड, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Fri, 23 Sep 2022 11:01 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri Updates Relaxation in Upper Age Limit

अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने युवा बेरोजगारों को बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार ने राजस्थान सरकार की समस्त भर्तियों में आवेदन के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा नियमों में बदलाव कर दिया है। राज्य सरकार ने ऊपरी आयु सीमा में चार साल की छूट देने का एलान किया है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ें - Big Relief: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

10:54 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Job: आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य परीक्षा

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) 24 सितंबर को आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। जिन उम्मीदवारों को कार्यालय सहायक के पद के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें परीक्षा से गुजरना होगा।

10:24 PM, 23-Sep-2022

Jobs Result 2022 Live DRDO CEPTAM Recruitment

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “करिअर” टैब पर क्लिक करें।
  3. CEPTAM-10/DRTC के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए क्लिक करें।
  4. उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी से लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  5. अब अपना पूरा विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  6. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
09:50 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri DRDO CEPTAM 10 Recruitment

डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने शुक्रवार, 23 सितंबर को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है वे अब 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1901 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1075 रिक्तियां वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) के पद के लिए और 826 तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पद के लिए हैं।

08:48 PM, 23-Sep-2022

Jobs Result 2022 Live DRDO Recruitment

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) और तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पदों के लिए सीईपीटीएएम -10 / डीआरटीसी की आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 23 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। हालांकि, पंजीकृत उम्मीदवारों के पास अभी भी रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का मौका है। 

विज्ञापन
08:01 PM, 23-Sep-2022

Jobs and Result बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती 2022

  1. आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. प्रधान शिक्षक पद के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करें और पद के लिए आवेदन करें।
  4. विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

07:31 PM, 23-Sep-2022

BPSC Recruitment 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

बीपीएससी प्रधान शिक्षक लिखित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगी परीक्षा पहले भी दो बार स्थगित की जा चुकी है। बीपीएससी भर्ती अभियान प्रधान शिक्षक के कुल 40,506 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जिलेवार रोस्टर रिक्तियों की जांच कर सकते हैं।

06:40 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Jobs BPSC Head Teacher Recruitment

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 23 सितंबर को खत्म होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया वे जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं वे आवेदन पत्र में 30 सितंबर तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

05:31 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: इस तारीख से करें आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 06 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

04:45 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे देखें नोटिफिकेशन

वन दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

04:00 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri: यूपीएसएसएससी ने जारी की 701 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड/वन दरोगा के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है।

03:18 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत

प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

02:37 PM, 23-Sep-2022

Govt Job 2022 : कब होगी परीक्षा?

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

01:50 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें

जो भी उम्मीदवार लेक्चरर भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

01:15 PM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri : बीपीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 22 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
 

12:46 PM, 23-Sep-2022

ICG Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

आयु सीमा : उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 18-22 वर्ष के मध्य निर्धारित है। एससी/ एसटी के लिए और ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट है।

12:15 PM, 23-Sep-2022

ICG Recruitment की चयन प्रक्रिया

भर्तियों का चयन चरण-I, II, III और IV में उनके प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर योग्यता के अखिल भारतीय क्रम पर आधारित है। आईसीजी में भर्ती के लिए स्टेज- I, II, III, IV की क्लियरिंग और प्रशिक्षण में संतोषजनक प्रदर्शन अनिवार्य है।

11:26 AM, 23-Sep-2022

ICG Recruitment 300 रिक्तियों को भरा जाएगा

वेबसाइट पर एक अधिसूचना में कहा गया है कि सीजीईपीटी 01/2023 बैच के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2022 को शाम 17:30 यानी साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 01/2023 अभियान 300 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

11:00 AM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती

भारतीय तट रक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नविक (जनरल ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर तक पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले की आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर तक थी। 

10:30 AM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: स्टेट बैंक में पीओ बनने का मौका

भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

09:52 AM, 23-Sep-2022

Govt Job Live : कितना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। सभी श्रेणियों के लिए सूचना शुल्क 50 रुपये है। अंतिम चयन के लिए राज्यवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

09:09 AM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri: कितने चरण की होगी चयन प्रक्रिया

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की भर्ती के लिए चरण- 1 में 100 अंकों की प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा होगी और यह 06 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। वहीं, चरण-2 की परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।

08:59 AM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: 10 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर, 2022 है। नाबार्ड भर्ती अभियान कुल 177 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 173 रिक्तियां विकास सहायक के पद के लिए और 04 विकास सहायक के पद हिंदी के लिए हैं। 

08:43 AM, 23-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: कोस्टगार्ड, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Sarkari Naukri Result Live: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें