04:54 PM, 19-Sep-2022
Assam Police Result 2022: अगले चरण का नोटिस जारी
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम के साथ ही उम्मीदवारों के लिए अगले चरण का नोटिस भी जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 22 सितंबर, 2022 को सुबह 09 बजे वेटरनरी ग्राउंड, खानापारा, गुवाहाटी पहुंचें और नियुक्ति और आगे की प्रक्रिया की सूचना प्राप्त करें।