फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job Results 2023 Live: यूपीएससी,वायुसेना सहित इन विभागों में नौकरी का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन

Sun, 26 Feb 2023 05:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Job Results 2023 Live:  सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:54 PM, 26-Feb-2023

GOVT Jobs गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की भर्ती

गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की भर्ती के तहत उम्मीदवारों के पदस्थापन की समयावधि तीन वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को पद रुपये 75,000/- से 1,25,000/- रुपये के बीच समेकित मासिक वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति देने का निर्णय चयन समिति द्वारा उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव को देखते हुए किया जाएगा। चयन के लिए उम्मीदवारों की पसंदीदा आयु 45 वर्ष है।

05:54 PM, 26-Feb-2023

Sarkari Naukri Live Agniveer Recruitment Process

सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। अब अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

05:54 PM, 26-Feb-2023

Sarkari Naukri 2023 Live IDBI SO Recruitment 2023

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
05:52 PM, 26-Feb-2023

UPPSC Recruitment Notification 2023 Release Latest Update

प्रदेश लोक सेवा आयोग संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवाओं और सहायक वन संरक्षक / रेंज वन अधिकारी सेवा परीक्षा -2023 के लिए यूपीपीएससी अधिसूचना 2023 जारी करने वाला है। संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2023 के लिए यूपीपीएससी अधिसूचना फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीपीएससी 2023 परीक्षा के बारे में अधिक जानने के लिए पूरी खबर को पढ़ें। 

04:43 PM, 26-Feb-2023

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ग्रुप सी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 7471 पदों को भरेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है।

विज्ञापन
04:43 PM, 26-Feb-2023

HSSC TGT Recruitment 2023

सरकारी नौकरी कर इंतजार कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत एचएसएससी के द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

02:52 PM, 26-Feb-2023

आवेदन शुल्क

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपये और मध्यप्रदेश अधिवास के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क देय है। 

02:17 PM, 26-Feb-2023

पदों का विवरण

  • सहायक अभियंता: 19 पद
  • लेखा अधिकारी: 46 पद
  • फायर ऑफिसर: 02 पद
  • विधि अधिकारी: 02 पद
  • शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
  • मैनेजर: 10 पद
  • जूनियर इंजीनियर: 70 पद
  • जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
  • मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 04 पद
  • लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 04 पद
  • मैनेजर: 01 पद

01:13 PM, 26-Feb-2023

MPPGCL Recruitment 2023

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार एमपीपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2023 तक है। एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह भर्ती अभियान संगठन में 453 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

 

11:35 AM, 26-Feb-2023

Rajasthan HC Admit Card 2023 Out

राजस्थान उच्च न्यायालय ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक, कनिष्ठ सहायक और क्लर्क ग्रेड II सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

10:21 AM, 26-Feb-2023

IDBI SO Recruitment 2023

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

10:14 AM, 26-Feb-2023

Sarkari Job Results 2023 Live: यूपीएससी,वायुसेना सहित इन विभागों में नौकरी का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन

Govt Jobs Patna High Court Assistant Recruitment 2023: पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। पटना एचसी भर्ती 2023 ड्राइव के माध्यम से 550 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सात मार्च, 2023 को खत्म होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें