04:19 PM, 08-Oct-2023
DVC Recruitment For Executive Trainee Through GATE 2023
दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee Recruitment) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है। गौरतलब है कि ट्रेनी के पदों पर भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 91 पदों को भरेगा।