08:51 AM, 25-Nov-2021
सरकारी नौकरी: कौन कर सकता है आवेदन?
जिन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है, वे हैं फार्म मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर, चारा विकास अधिकारी और कृषि अधिकारी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिस, लेक्चरर और रीडर। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा और शिक्षा योग्यता अलग-अलग है। चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। व्याख्याता पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 तक 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।