10:40 AM, 24-Nov-2021
Sarkari Job: वेल्डर, विंडर, कारपेंटर के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
उत्तर मध्य रेलवे का रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) 1600 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। वेल्डर, विंडर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, मैकेनिक और वायरमैन सहित विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर, 2021 है।