Sarkari Naurki-Result LIVE (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 Live Updates, Jobs in UP NHM Bharti HSSC Police Commando Result Latest Government Jobs Admit Card Bank Vacancy Hindi News: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
Sarkari Naukri 2022: ओडिशा डीएसई में निकलीं 11,403 पदों पर भर्तियां
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय(डीएसई) की तरफ से कुल 11,403 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां निकलीं हैं। डीएसई की तरफ से अनुबंध पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) (आर्ट्स व साइंस), हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, तेलुगु शिक्षक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 3 जनवरी,2022 से हो रही है और आखिरी तारीख 31 जनवरी,2022 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
06:47 PM, 01-Jan-2022
Govt Jobs: संघ लोक सेवा आयोग ने 150 से अधिक पदों पर निकालीं हैं भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 187 है। यूपीएससी द्वारा जारी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2022 तक है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
05:38 PM, 01-Jan-2022
सरकारी नौकरी: मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा में 63 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य वन सेवा के रिक्त पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 63 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
Sarkari Nuakri: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने शुक्रवार को राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
04:04 PM, 01-Jan-2022
Sarkari Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की आरक्षित सूची जारी की
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए आरक्षित सूची (रिजर्व लिस्ट) को जारी कर दिया है। इस सूची को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस सूची को देखना चाहते हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे देख सकते और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:09 PM, 01-Jan-2022
सरकारी नौकरी: ओपीटीसीएल में 250 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्तियां
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने कुल 250 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। ओपीटीसीएल ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अपरेंटिस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग अपरेंटिस और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड अपरेंटिस के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार ओपीटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 है।
01:51 PM, 01-Jan-2022
Sarkari Naukri: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी और 15 फरवरी 2022 तक चलेगी। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
12:53 PM, 01-Jan-2022
सरकारी नौकरी: कांस्टेबल के 300 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां
केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने निषेध कांस्टेबल के 365 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2022 तक है।
12:23 PM, 01-Jan-2022
सरकारी नौकरी: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, 20 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रीट 2022 के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। वर्ष 2022 में इस परीक्षा के माध्यम से कुल 20 हजार शिक्षकों की भर्तियां जारी की जाएगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि साल 2022 में 14-15 मई को रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया गया है जिससे प्रदेश को करीब 20,000 नए शिक्षक मिल सकेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
11:58 AM, 01-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट: अगली प्रक्रिया
मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए अपने दस्तावेजों को सत्यापन के लिए इंदौर स्थित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के मुख्यालय भेजना होगा। इसके लिए 31 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार इससे पहले ही अपने दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेज दें।
11:20 AM, 01-Jan-2022
Sarkari Result: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से उम्मीदवार इस परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे थे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो भी उम्मीदवार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए जारी किए गए हैं।
10:33 AM, 01-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट: 4259 उम्मीदवार हुए चयनित
इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए जारी की गई सूची के अनुसार कुल 4259 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
09:25 AM, 01-Jan-2022
Sarkari Result: इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की
इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट ने यह सूची अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर सूची चेक कर सकते हैं।
08:27 AM, 01-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: नए साल में उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए कब और कैसे करना होगा आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में करीब तीन हजार पदों पर सरकारी भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। यूपी एनएचएम भर्ती के तहत कुल 2,980 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 07 जनवरी, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से लैब तकनीशियन, सीनियर लैब तकनीशियन, एसटीएस और एसटीएलएस के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।