LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा।रेलवे और आर्मी स्कूल में बंपर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। आगे पढ़ें...
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फॉरेन ट्रेड- आईआईएफटी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए प्रोफेसर के कुल 13 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 मई 2021 तक जाकर आवेदन कर सकते हैं।