06:57 PM, 18-Mar-2023
Latest Government Jobs HCET 2023 Application Filling on Hold
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 16 मार्च से शुरू होनी थी। लेकिन आयोग की ओर से नई अधिसूचना जारी कर बताया गया कि हरियाणा सीईटी यानी एचसीईटी के तहत ग्रुप सी के 31,529 पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान के तहत आवेदन प्रक्रिया फिलहाल रोकी जा रही है। पदों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।