फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Results Live: यहां निकलीं 30 हजार नौकरियां, सैलरी भी हजारों में, जानें कब, कहां और कैसे करना होगा आवेदन?

Sat, 11 Mar 2023 07:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result, Sarkari Naukri 2023 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Railway Police Bharti: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:40 PM, 11-Mar-2023

Jobs in India : Infosys में 4263 नौकरियां

पेशेवर नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन का कहना है कि इंफोसिस में 4,263 नौकरियां हैं। कुल में से प्रमुख रिक्तियां इंजीनियरिंग - सॉफ्टवेयर और क्यूए श्रेणी, परामर्श, परियोजना और कार्यक्रम प्रबंधन में हैं। शेष रिक्तियां इंजीनियरिंग - हार्डवेयर और नेटवर्क और आईटी और इंफोर्मेशन सिक्योरिटी में हैं।

06:46 PM, 11-Mar-2023

सरकारी नौकरी : NIC Recruitment सैलरी 1,77,500 प्रतिमाह तक

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु-सीमा अलग अलग पदों के लिए भिन्न है। इसके साथ ही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से लेकर 1,77,500 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

06:14 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Naukri राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की भर्ती

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अप्रैल, 2023 तक होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 598 पदों को भरेगा। 

पदों का विवरण
साइंटिस्ट बी ग्रुप ए: 71 पद

साइंटिस्ट ऑफिसर/इंजीनियर: 196 पद

वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक: 331 पद

विज्ञापन
05:33 PM, 11-Mar-2023

Govt Jobs NIC Recruitment 2023

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से तकनीकी सहायक और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक साइट nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

04:24 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Naukri Orissa High Court Recruitment

ओडिशा हाईकोर्ट की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 234 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 199 रिक्तियां सहायक अनुभाग अधिकारी पदों के लिए और 35 जूनियर आशुलिपिक पदों के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक अगस्त 2023 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
04:03 PM, 11-Mar-2023

Job Result Live Orissa High Court Recruitment 2023

उच्च न्यायालय ओडिशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए  20 मार्च, 2023 तक का मौका है।

03:10 PM, 11-Mar-2023

Govt Jobs Agniveer Recruitment Hisar

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती, दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आवेदकों द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना जरूरी है। 

02:48 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Jobs हिसार में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

हिसार में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24  के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।

02:03 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Naukri Live HSSC Common Eligibility Test

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी की है। यह ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे।

Sarkari Naukri LIC AAO Exam 2023 फरवरी में हुई थी परीक्षा

17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) - 31वीं बैच के तहत 300 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jobs Result LIC AAO Result 2023

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) चरण- एक (प्रारंभिक) सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पद के लिए परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। क्योंकि, वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।  

Jobs Naukri NYKS Volunteer Recruitment 2023

नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) ने  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के विभिन्न पदों की भर्ती अधिसूचना जारी की है। एनवाईकेएस वॉलिंटियर भर्ती 2023 में नौकरी की इच्छा रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। इसके लिए आवश्यक योग्यता 10वीं पास उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 मार्च से पहले ऑनलाइन मोड में nyks.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

GOVT Teacher Jobs Exam KVS ने रद्द कर दी थी 28 फरवरी को हुई परीक्षा

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से बताया गया कि संगठन ने अपरिहार्य कारणों से मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार सहित कुछ केंद्रों में 28 फरवरी, 2023 को आयोजित प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केवीएस कंप्यूटर आधारित परीक्षा रद्द कर दी थी। उपरोक्त केंद्रों के उमीम्दवारों के लिए पुन: परीक्षा यानी री-एग्जाम 11 मार्च, 2023 को मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, बैरिया रोड, दादर, अहियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार में आयोजित की जाएगी।

Jobs Results Live: यहां निकलीं 30 हजार नौकरियां, सैलरी भी हजारों में, जानें कब, कहां और कैसे करना होगा आवेदन?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से शिक्षक भर्ती पुन: परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। केवीएस शिक्षक भर्ती री-एग्जाम के लिए अपीयर होने वाले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें