फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job 2023: सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट

Tue, 14 Nov 2023 05:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Updates: कई सरकारी विभागों में भर्तियां चल रही हैं। मेडिकल, पुलिस और बैंकिंग से लेकर कई सरकारी विभागों में ढेरों भर्तियां चल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:00 PM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: आईआईटी जम्मू में भर्ती

IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।

05:00 PM, 14-Nov-2023

BFUHS Recruitment 2023

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है।

03:49 PM, 14-Nov-2023

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:49 PM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।

02:50 PM, 14-Nov-2023

Department of Post Recruitment 2023

डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:49 PM, 14-Nov-2023

यूपीपीएससी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती

UP Sameeksha Adhikari Bharti: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।...अधिक पढ़ें

02:04 PM, 14-Nov-2023

सरकारी नौकरी: पुलिस की भर्ती

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - chandigarhpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें

02:03 PM, 14-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

11:46 AM, 14-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

11:46 AM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में भर्ती

RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

11:45 AM, 14-Nov-2023

सरकारी नौकरी भर्ती 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती

IGIMS Junior Resident Recruitment 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है।...अधिक पढ़ें

09:32 AM, 14-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

Andhra University Professor Recruitment 2023: आंध्र विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक है। योग्य उम्मीदवार आंध्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - andhrauniversity.edu.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

09:27 AM, 14-Nov-2023

Sarkari Job 2023: सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट

ISRO VSSC Recruitment 2023: इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.vssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें