50 कनाल जमीन पर बना है वाटर व फायर प्रूफ पंडाल
प्रधानमंत्री की रैली के लिए 50 कनाल जमीन में वाटर व फायर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसमें 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। रैली स्थल एसपीजी की घेराबंदी में है।
अपने साथ बैग, टिफन, पानी की बोतल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार, नुकीली व धूम्रपान से जुड़ी वस्तु आदि सामग्री साथ लेने के अनुमति नहीं होगी। आपत्तिजनक झंडों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोगों को मोबाइल साइलेंट मोड या स्विच ऑफ रखने की सलाह दी गई है।
सभी को रैली शुरू होने से पहले पंडाल में अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र भी लाने को कहा गया है।