फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Srinagar Live: पीएम की बड़ी घोषणा, कहा- जल्द जम्मू कश्मीर बनेगा राज्य, विधानसभा चुनाव की हो रही तैयारी

Thu, 20 Jun 2024 07:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

खास बातें

PM Modi Srinagar Visit Live : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपें। कल श्रीनगर के एसकेआईसीसी में योग दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। अमर उजाला पर पढ़ें पीएम मोदी के कश्मीर दौरे की पल-पल की खबर...  
विज्ञापन
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:25 PM, 20-Jun-2024

विश्व मंच पर एक बार फिर चमकेगा श्रीनगर

पीएम मोदी ने कहा कि कल श्रीनगर में योग दिवस का मुख्य समारोह होगा, जिसे देश ही नहीं दुनिया भर में देखा जाएगा। विश्व मंच पर एक बार फिर श्रीनगर चमकेगा। इससे यहां के पर्यटन कारोबार को भी लाभ होगा। शब्दों के साथ धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने अपना स्वागत किया।

07:24 PM, 20-Jun-2024

पीएम मोदी ने कहा, 'अटल जी ने जो इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत का विजन दिया था... उसे आज हम हकीकत में बदलते देख रहे हैं।

07:18 PM, 20-Jun-2024

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वो दिन भी जल्द आएगा जम्मू कश्मीर राज्य के रूप में अपना भविष्य और उज्वल बनाएगा। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हो रही हैं। जल्द यहां के लोग अपनी सरकार चुनेंगे। 

विज्ञापन
07:11 PM, 20-Jun-2024

सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है

पीएम मोदी ने कहा कि सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है। अब सही मायने में जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू हुआ है और जिन्होंने इसे अब तक लागू नहीं हुआ है, वो इसके दोषी हैं। आज लाल चौके में शाम तक रौनक रहती हैं। अब डल झील के किनारे स्पोर्ट्स कारों का शो हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

07:08 PM, 20-Jun-2024

जम्मू कश्मीर में सबको अधिकार और अवसर मिले

पीएम मोदी ने कहा उनकी सरकार ने सबको अधिकार और अवसर दिए हैं। महिलाओं को लाभ मिला। समाज के कमजोर तबकों की आवाज सुनी गई। पहली बार विधानसभा में एसटी समुदाय की सीटें आरक्षित की गई। पहाड़ी समुदाय, पाडरी, गड्डा ब्रहाम्ण को एसटी का आरक्षण मिला है। ओबीसी को उनके अधिकार मिले हैं।

विज्ञापन
07:02 PM, 20-Jun-2024

जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है

पीएम मोदी ने कहा, ' जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है। अब वो परिणाम चाहती है। 
हमारी सरकार रिजल्ट लाकर दिखाती है। इस प्रदर्शन के आधार पर जनता ने तीसरी बार चुना है। साठ साल बाद इसी प्रदर्शन के चलते इसी भरोसे के चलते जनता ने हमारी सरकार को चुना है। 

06:58 PM, 20-Jun-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन किया शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका अटूट रिश्ता है। 
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उनकी सरकार को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है।
पीएम ने कहा कि  तीन बार किसी सरकार का बनना बहुत बड़ा वैश्विक प्रभाव होता है। इससे देश को देखने का नजरिया बदलता है। इससे दूसरे देश अपने साथ भारत को प्राथमिकता देते हैं। 

06:55 PM, 20-Jun-2024

जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

06:44 PM, 20-Jun-2024
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : वीडियो ग्रैब

आज युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि परिवर्तन के टूल्स हैं- एलजी मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी के 'युवाओं का सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम को लेकर स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा की तीसरी बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया है। जम्मू कश्मीर में नौजवान स्टार्ट अप और स्वरोजगार से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि परिवर्तन के टूल्स हैं।

06:40 PM, 20-Jun-2024

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का किया स्वागत

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उपराज्यपाल ने उन्हें पारंपरिक शाल और पेपर माशी से निर्मित एक उपहार भेंट किया।

06:31 PM, 20-Jun-2024
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : वीडियो ग्रैब

पीएम मोदी का श्रीनगर में पारंपरिक तरीके के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश के लोक गीत गूंजे। एक दृश्य यह भी सामने आया जब पीएम मोदी ने स्वागत करने वाले नागरिकों का स्वागत किया।

06:24 PM, 20-Jun-2024

योग दिवस पर मुख्य समारोह इस बार श्रीनगर में

श्रीनगर में योग दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इसमें पीएम भाग लेंगे। और यहीं से इस बार प्रधानमंत्री मोदी योग की शांति का संदेश पूरी दुनिया में देंगे। पीएम मोदी में विकास की परियोजनाओं की सौगात जम्मू कश्मीर को देंगे। 

06:20 PM, 20-Jun-2024
पीएम मोदी श्रीनगर पहुंचे - फोटो : वीडियो ग्रैब

पीएम ने जम्मू कश्मीर के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियों का किया आवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के स्थानीय उत्पाद का आवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादक विक्रेताओं से बातचीत की और उनके अनुभव को जाना।

06:04 PM, 20-Jun-2024

श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह यहां कार्यक्रम स्थल एसकेआईसीसी पहुंचेंगे। यहां वे 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम शिरकत करेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। इनमें युवा भी बढ़चढ़ कर पहुंचे हैं।

05:58 PM, 20-Jun-2024
पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार श्रीनगर - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

पीएम मोदी के स्वागत के लिए मंच सज चुका है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर पहली बार कश्मीर पहुंच रहे नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए जम्मू कश्मीर के नागिक आतुर हैं।

05:30 PM, 20-Jun-2024

पीएम के आने से बढ़ा आकर्षण, अर्थव्यवस्था को पहुंचेगा लाभ, पर्यटक बढ़ेंगे- उपराज्यपाल

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री का जम्मू कश्मीर से विशेष लगाव रहा है। इसी वजह से वह योग दिवस पर श्रीनगर आ रहे हैं। यह जम्मू कश्मीर के लिए और हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार प्रधानमंत्री इस दिन श्रीनगर में उपस्थित रहेंगे और डल झील किनारे 7000 से ज्यादा योग प्रेमियों के साथ योग करेंगे। प्रशासन और आयुष मंत्रालय ने सभी जिलों में भी मुख्यालय पर योग प्रेमियों को आमंत्रित किया है।

05:25 PM, 20-Jun-2024

युवा मन और तन पर योग के गहरे प्रभाव को समर्पित है इस बार का योग दिवस

21 जून 2024 को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्रीनगर के एसकेआईसीसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का आयोजन युवा मन और तन पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित के लिए समर्पित है। इस समारोह का उद्देश्य योगाभ्यास में हजारों लोगों को एकजुट करना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देना है।

इस वर्ष की थीम "योग फॉर सेल्फ एंड सोसायटी" है। इसके माध्यम से व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने को रेखांकित किया जाता है। यह कार्यक्रम मैदानी स्तर पर लोगों की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करेगा।

05:19 PM, 20-Jun-2024

श्रीनगर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी है कि वे श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने लिखा, 'श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं, जहाँ मैं दो कार्यक्रमों में भाग लूंगा। आज शाम को मैं ‘युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भाग लूंगा, जो युवाओं के नेतृत्व वाले विकास पर केंद्रित है। 1500 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों में बुनियादी ढांचा, जलापूर्ति, शिक्षा और बहुत कुछ शामिल है। कल सुबह मैं श्रीनगर में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लूंगा।'
 

05:16 PM, 20-Jun-2024

1800 करोड़ की कृषि व संबंधित क्षेत्रों में स्पर्धात्मक सुधार परियोजनाओं का होगा शुभारंभ 

प्रधानमंत्री 1800 करोड़ की कृषि व संबंधित क्षेत्रों में स्पर्धात्मक सुधार परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसे 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में क्रियान्वित किया जाएगा। तीन लाख परिवारों व 15 लाख लाभार्थियों तक योजना का विस्तार किया जाएगा। इसमें कृषि व्यवसाय पारिस्थितिकी तंत्र विकास का समर्थन, कमजोर समुदायों को सहायता, परियोजना प्रबंधन प्रणाली व जलवायु अनुकूल व बाजार आधारित उत्पादन शामिल है।

05:16 PM, 20-Jun-2024

1500 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन 

प्रधानमंत्री 1500 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसमें 500 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इनमें 150 करोड़ की 50 जलापूर्ति योजनाएं, 54 करोड़ की सड़क परियोजनाएं, 51 करोड़ की उच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचा, 24 करोड़ की पैट स्कैन, जीनोम प्रयोगशाला शामिल हैं।

इसके अलावा 1000 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें 431 करोड़ से चिनैनी-पटनीटॉप-नाशरी खंड का सुधार, 292 करोड़ से औद्योगिक इकाइयों का विकास, 76 करोड़ से छह सरकारी डिग्री कॉलेजों का निर्माण होगा।

05:13 PM, 20-Jun-2024
श्रीनगर में पीएम मोदी के दौरे पर तैयारियां पूरी - फोटो : बासित जरगर

शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे डल झील के किनारे योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

21 जून को सुबह लगभग 6.30 बजे प्रधानमंत्री श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद सीवाईपी योग सत्र में भाग लेंगे।

05:12 PM, 20-Jun-2024

छह बजे श्रीनगर में कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

वीरवार शाम छह बजे प्रधानमंत्री शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी कार्यक्रम में वह सौगात देंगे। 

05:00 PM, 20-Jun-2024

PM Modi Srinagar Live: पीएम की बड़ी घोषणा, कहा- जल्द जम्मू कश्मीर बनेगा राज्य, विधानसभा चुनाव की हो रही तैयारी

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी आज श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये का तोहफा देंगे। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। अमर उजाला पर पढ़ें पीएम मोदी के कश्मीर दौरे की पल-पल की खबर...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें