जम्मू लोकसभा सीट पर पांच बजे 67.22% मतदान
जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर पांच बजे तक 67.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विस क्षेत्र पर 74.65 फीसदी और सबसे कम जम्मू विधानसभा सीट पर 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं।
विस क्षेत्र वार देखें मतदान प्रतिशत-
प्रदेश के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने किया मतदान
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू शुक्रवार को जम्मू में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान वोट किया।
रियासी में मतदाताओं के स्वागत में हुआ कुद लोकनृत्य
रियसी शहर में शुक्रवार को मतदाताओं के स्वागत के लिए कलाकारों ने कुद लोकनृत्य़ किया। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित करने के लिए प्रशासन की ओर से नई-नई पहल की जा रही हैं।
अगर वोटर कार्ड नहीं हैं तो ये दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान
-आधार कार्ड
-मनरेगा जाब कार्ड
-फोटो बैंक पासबुक
-डाकघर की पासबुक
-सेहत बीमा कार्ड
- पैन कार्ड
-पासपोर्ट
-पेंशन सर्टिफिकेट
मतदान के दौरान 1454 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इस सीट के लिए 28 थर्ड जेंडर के साथ कुल 1780738 मतदाता है, जिसमें 921053 पुरुष और 859657 महिला मतदाता हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा मतदाता अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। युवाओं में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह है।
सभी चारों जिलों में 2416 पोलिंग स्टेशनों पर वीरवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इसमें 1750 बूथ ग्रामीण और 666 शहरों में स्थापित किए गए हैं। सभी जिलों में धारा 144 के तहत सख्ती बढ़ाई गई है। असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने के लिए पूरी सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय बनाया गया है।
दूसरे चरण में शुक्रवार को प्रदेश के चार जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम लोकसभा के लिए जम्मू संसदीय सीट पर मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए जिला जम्मू, सांबा, राजोरी और रियासी के 18 विधानसभा क्षेत्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सीट के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।