फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir Election Live: मतदान संपन्न, उधमपुर में सबसे अधिक तो बारामुला में हुई सबसे कम वोटिंग

Tue, 01 Oct 2024 06:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Phase 3 Voting: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग हो रही है। सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। पढ़ें पल पल का अपडेट
विज्ञापन
पांच बजे तक मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:56 PM, 01-Oct-2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 65.48% मतदान हुआ।

बांदीपुर-63.33%
बारामुल्ला-55.73%
जम्मू-66.79%
कठुआ-70.53%
कुपवाड़ा-62.76%
सांबा-72.41%
उधमपुर-72.91%

03:41 PM, 01-Oct-2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर तीन बजे तक 56.01% मतदान हुआ।

बांदीपुर-53.09%
बारामुल्ला-46.09%
जम्मू-56.74%
कठुआ-62.43%
कुपवाड़ा-52.98%
सांबा-63.24%
उधमपुर-64.43%

03:37 PM, 01-Oct-2024

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि हम नंबर गेम में नहीं पड़ते। लेकिन मुझे लगता है कि यह अच्छा होगा। हम सभी पार्टियों से समान दूरी पर हैं। पिछली बार भी गठबंधन में हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसलिए हम अपने दम पर हैं। हम अकेले ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। अनुच्छेद 370 और 35ए पर वे कहते हैं कि हम भी बहाली के पक्ष में हैं। यह स्थानीय जनता और हमारी आवाज है।
 

विज्ञापन
03:34 PM, 01-Oct-2024

उधमपुर जिले के मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में लाइव फीड देखी जा रही है। ताकि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो।
 

03:32 PM, 01-Oct-2024

पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी ने कहा कि 75 वर्षों के बाद हमें पहली बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोट देने का मौका मिल रहा है। मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं और हम सभी जश्न मना रहे हैं।
 

विज्ञापन
02:30 PM, 01-Oct-2024

'75 वर्षों के बाद हमें पहली बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोट देने का मौका मिला'

एक पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी ने कहा कि "75 वर्षों के बाद हमें पहली बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोट देने का मौका मिल रहा है... मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं और हम सभी जश्न मना रहे हैं..."
 

02:19 PM, 01-Oct-2024

नाचते गाते हुए मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे पाकिस्तानी शरणार्थी

जम्मू-कश्मीर के आर.एस.पुरा में पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जश्न मना रहे हैं। एक पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी ने कहा, हम जश्न मना रहे हैं क्योंकि हम पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी समुदाय के लोगों ने पहले कभी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हमें दिया गया उपहार है..."
 

01:59 PM, 01-Oct-2024

पाकिस्तान से बात करने की कोई जरूरत नहीं: मीर जुनैद

कुपवाड़ा में जम्मू-कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने कहा कि बेशक, उनसे (पाकिस्तान से) तब तक बात करने की कोई जरूरत नहीं है जब तक वे आतंकवादियों को भेजना और समझदार लोगों को मारना बंद नहीं कर देते हैं। हमारे डॉक्टरों, इंजीनियरों को मारना बंद नहीं कर देते। ये सभी राजनीतिक दल लोगों को बेवकूफ बनाते रहे हैं। कल वे कहेंगे कि हम चीन से बात करना चाहते हैं। हम उनसे कैसे बात करेंगे? लोग चाहते हैं कि हम ऐसे देश से बात करें जो बात करने लायक हो। बातचीत उनसे होगी जो हमारे लोगों को बंदूकों से नहीं मार रहे हैं।

01:47 PM, 01-Oct-2024

Jammu Kashmir 2024 Election Result: दोपहर एक बजे तक 44.08 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 44.08 फीसदी मतदान हुआ।
बांदीपुर जिले में 42.67 फीसदी मतदान
बारामुला जिले में 36.60 प्रतिशत वोटिंग
जम्मू जिले में 43.36 फीसदी मतदान
कठुआ जिले में 50.09 प्रतिशत वोटिंग
कुपवाड़ा जिले में 42.08 फीसदी मतदान
सांबा जिले में 49.73 प्रतिशत वोटिंग
उधमपुर जिले में 51.66 फीसदी वोटिंग

01:42 PM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election: 'लंबी कतारों में लोग वोट डालने के लिए खड़े हैं'

कुपवाड़ा की जिला निर्वाचन अधिकारी आयुषी सुदान ने कहा, "कुपवाड़ा में छह विधानसभा क्षेत्र हैं और 622 पोलिंग बूथ हैं। सभी मतदान और प्रशासन मुस्तैदी से अपना काम रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया भी अच्छी है। लंबी कतारों में लोग वोट डालने के लिए खड़े हैं, यह लोकतंत्र के लिए एक अच्छी तस्वीर है... दूर-दराज़, सीमावर्ती क्षेत्र और सभी इलाकों के मतदान केंद्र पर ज़रूरी सुविधाएं उपस्थित हैं..."

01:02 PM, 01-Oct-2024

'हमारी पहचान जो हमसे छीनी गई है, उसे वापस दिया जाना चाहिए'

जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सांसद राशिद इंजीनियर के बेटे अबरार कहते हैं, "10 साल बाद हो रहा चुनाव बहुत बड़ी बात है। हमें अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल रहा है और हमारी पार्टी ने लोगों के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की है...मुझे लगता है कि यह बेबुनियाद आरोप है कि हम भाजपा की 'बी' टीम हैं। भाजपा ने उन्हें (राशिद इंजीनियर) 5 साल तक जेल में रखा, उन पर अत्याचार किए, फिर वे भाजपा की बी टीम कैसे हो सकते हैं?...हमारी पहचान जो हमसे छीनी गई है, उसे वापस दिया जाना चाहिए, चाहे वह अनुच्छेद 370 हो या 35A, क्योंकि यह हमारा अधिकार है..."

12:25 PM, 01-Oct-2024

'मेरा एजेंडा है - विकास और अपने अधिकारों के लिए लड़ना'

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सोपोर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल ने आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में अपना वोट डाला। इरशाद रसूल कहते हैं कि "लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करते हैं और मतदान के माध्यम से अपने मुद्दों का समाधान चाहते हैं। मेरा एजेंडा है - विकास और अपने अधिकारों के लिए लड़ना। मैं लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था और नेशनल कॉन्फ्रेंस को मजबूत करने के लिए वोट देने का आग्रह करता हूं।"
 

12:20 PM, 01-Oct-2024

'लोग बड़ी संख्या में मतदान करने आए हैं'

पट्टन विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार जाविद इकबाल ने कहा कि "यह मेरी जीत है क्योंकि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने आए हैं... अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो मैं निर्वाचन क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा..."
 

11:53 AM, 01-Oct-2024

Jammu Kashmir Election Result Date: सुबह 11 बजे तक 28.12 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 28.12 फीसदी मतदान हुआ।
बांदीपुर जिले में 28.04 फीसदी मतदान
बारामुला जिले में 23.20 प्रतिशत वोटिंग
जम्मू जिले में 27.15 फीसदी मतदान
कठुआ जिले में 31.78 प्रतिशत वोटिंग
कुपवाड़ा जिले में 27.34 फीसदी मतदान
सांबा जिले में 31.50 प्रतिशत वोटिंग
उधमपुर जिले में 33.84 फीसदी वोटिंग

11:47 AM, 01-Oct-2024

'हम भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा'

पट्टन विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार रियाज बेदार कहते हैं कि हम भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और लोग मतदान करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वे अपनी सरकार चाहते हैं जो जनता के मुद्दों को उठा सके, मैं निर्वाचन क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा। 

11:32 AM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election: 'अनुच्छेद 370 हटने के बाद नया जम्मू-कश्मीर बना'

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने जम्मू के जानीपुर में विद्या ज्योति मॉडल हाई स्कूल में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। वोट डालने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, "अनुच्छेद 370 हटने के बाद नया जम्मू-कश्मीर बना है। आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार हमने समाप्त किया है...लोगों में एक विश्वास बना है और लोग भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे..."
 

11:14 AM, 01-Oct-2024

सब जगह शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है-डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान पर जम्मू के डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार का कहना है, मतदान केंद्रों पर पूरी व्यवस्था कर ली गई है...सुबह 9 बजे तक करीब 12% मतदान हुआ है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

11:11 AM, 01-Oct-2024

कुपवाड़ा में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुपवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदाता मतदान करने के लिए कतार में खड़े हैं।
 

10:35 AM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने डाला वोट

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। नगरोटा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने वोट डालने के बाद कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है और लोग जोश और जुनून के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और वे खुद को विकसित भारत की इस यात्रा में शामिल करना चाहते हैं...जम्मू-कश्मीर में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी..."

10:19 AM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Result: 'लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आ रहे हैं'

जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सोपोर में मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर एसएसपी दिव्या डी ने कहा कि "सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है और अब तक सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। हमारे सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। हमारे अधिकारी भी मैदान पर मौजूद हैं, इसलिए सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं और हमें पिछले चुनावों की तुलना में अधिक भागीदारी की उम्मीद है।
 

10:12 AM, 01-Oct-2024

ये चुनाव बहुत अच्छे से संपन्न हुए हैं: रैना

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार रविंदर रैना का कहना है, "जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में बड़ी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं... जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे दिल से हिस्सा लिया है। ये चुनाव बहुत अच्छे से संपन्न हुए हैं। 

09:43 AM, 01-Oct-2024

Jammu Kashmir 2024 Election Result: सुबह 9 बजे तक 11.60 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.60 फीसदी मतदान हुआ।
बांदीपुर जिले में 11.64 फीसदी मतदान
बारामुला जिले में 8.89 प्रतिशत वोटिंग
जम्मू जिले में 11.46 फीसदी मतदान
कठुआ जिले में 13.09 प्रतिशत वोटिंग
कुपवाड़ा जिले में 11.27 फीसदी मतदान
सांबा जिले में 13.31 प्रतिशत वोटिंग
उधमपुर जिले में 14.23 फीसदी वोटिंग

09:40 AM, 01-Oct-2024

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर के लोगों में उत्साह है-कविंदर गुप्ता

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों में उत्साह है। आज लोगों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाई है और उसमें अपनी आस्था व्यक्त की है, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि जो सरकार बनेगी वह लोकतंत्र के पक्ष में और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगी."

09:27 AM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir: 'कोई भी पार्टी 25 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी'

कुपवाड़ा में आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद कहते हैं कि "कोई भी पार्टी 25 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी...जम्मू-कश्मीर एक विशेष राज्य है, लेकिन यह साजिशों का अड्डा बन गया है...कश्मीरियों के उत्थान के लिए विज़न बहुत महत्वपूर्ण है...अगर मुझे प्रचार के लिए एक हफ़्ता और मिल जाता तो हम 35-40 सीटें जीत लेते। फिर भी, आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी...
 

09:14 AM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए अपना वोट डालने के लिए बहू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने बहू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि "मैं कहूंगा कि कई वर्षों के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में इतनी बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने के लिए निकल रहे हैं। यह लोकतंत्र का उत्सव है... सबसे पहले, आपको यह समझना होगा कि पिछले 30-35 वर्षों में पहली बार इस तरह के चुनाव हो रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से कोई हड़ताल का आह्वान नहीं था, न ही कोई बहिष्कार का आह्वान था, न ही पहले की तरह 8-10% मतदान हुआ. इसलिए मैंने कहा कि सही मायने में जम्मू-कश्मीर का लोकतंत्र भारत की मुख्यधारा से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
 

08:47 AM, 01-Oct-2024

Jammu Kashmir 2024 Election Result: 'बेरोजगारी सिर्फ युवाओं का मुद्दा नहीं है, ये पूरे समाज का मुद्दा है'

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद कहते हैं, "सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि आप अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचें और अपना वोट डालें। सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है और ये सिर्फ युवाओं का मुद्दा नहीं है, ये पूरे समाज का मुद्दा है। पिछले कई वर्षों से रोजगार के लिए कोई योजना या कार्यक्रम नहीं बना। चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते हैं लेकिन लोगों के मुद्दे कोई नहीं उठाता। जम्मू-कश्मीर के मतदाता सरकार बनाएंगे। वो जिसे वोट देंगे, वही सरकार बनाएगा।
 

08:39 AM, 01-Oct-2024

Jammu Kashmir Election Date: उधमपुर के एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े लोग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज मतदान करने के लिए उधमपुर के एक मतदान केंद्र पर लोग कतार में खड़े हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

08:14 AM, 01-Oct-2024

भाजपा उम्मीदवार शाम लाल शर्मा ने किया मतदान

जम्मू उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शाम लाल शर्मा ने जम्मू के पुरखू सरकारी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा उम्मीदवार शाम लाल शर्मा कहते हैं, "यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। जम्मू-कश्मीर के लोग लंबे समय से विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जम्मू प्रांत की 24 सीटों पर लोग पिछले कई सालों का मतदान रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं...मैं मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों को चुनें..."
 

08:11 AM, 01-Oct-2024

'पिछले 10 वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों का अपने वोट के जरिए बदला लेंगे मतदाता'

जम्मू ईस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार योगेश साहनी कहते हैं कि "धर्मनिरपेक्षता की जीत होगी और लोग पिछले 10 सालों में भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों का अपने वोट के ज़रिए बदला लेंगे। कांग्रेस ने यह नहीं कहा कि हम अनुच्छेद 370 लाएंगे, लेकिन हमारी मांग होगी कि जम्मू के युवाओं को उनकी नौकरी मिले और उनकी जमीन भी सुरक्षित रहे। राज्य का दर्जा बहाल हो। मेरी लोगों से अपील है कि हम सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं और मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जाकर वोट करें और घर पर न बैठें..."

07:42 AM, 01-Oct-2024

कतार में खड़े मतदाता

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जम्मू के एक मतदान केंद्र पर मतदाता वोटिंग के लिए कतार में खड़े हैं। केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

 

07:27 AM, 01-Oct-2024

पीएम मोदी ने की मतदाताओं से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि "आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी दौर की वोटिंग है। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे आगे आएं और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए अपना वोट डालें। मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के साथ-साथ महिला शक्ति भी बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेंगी।"
 

07:24 AM, 01-Oct-2024

जम्मू में लोग मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज मतदान करने के लिए जम्मू में लोग मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं। केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
 

07:21 AM, 01-Oct-2024

आज भी वोटिंग का दिन है: भाजपा उम्मीदवार

उधमपुर की चेनानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बलवंत सिंह मनकोटिया ने सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और लोगों को चाय दी। चेनानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा  कि "हमारे लिए यही मंदिर है यही से हमारी दिन की शुरुआत होती है। आज भी वोटिंग का दिन है तो हमारी यही पूजा-अर्चना होती है..यही पर हम सभी से पूछते है कि किसी चीज की व्यवस्था में कमी तो नहीं। पिछले 4-5 साल से लगातार हमारी सेवा यही चल रही है..."

07:19 AM, 01-Oct-2024

तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। जम्मू में एक मतदान केंद्र में सुबह से ही कतार  लग गई है। केंद्र शासित प्रदेश के 7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

07:15 AM, 01-Oct-2024

गुलाम नबी आजाद ने डाला वोट

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। वोट डालने के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि " मैं सभी से निवेदन करूंगा कि सभी को वोट डालना चाहिए। 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं इसलिए जो लोग कहते थे कि चुनाव नहीं हुए, अब उन्हें मैदान में आकर वोट करना चाहिए...वोट का उपयोग सभी को करना चाहिए"
 

07:01 AM, 01-Oct-2024

गृहमंत्री शाह ने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर को एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो विजनरी भी हो और यहां की सुरक्षा, शांति व स्थिरता के लिए मजबूत निर्णय भी ले सके। आज यहां अंतिम चरण में मतदान करने वाली जनता अपनी वोट की शक्ति से एक ऐसी सरकार बनाएं, जो जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, अलगाववाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से दूर रखे और हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हो। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, शिक्षा, रोजगार व चहुंमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक मतदान करें।'

07:00 AM, 01-Oct-2024

जम्मू कश्मीर में आखिरी चरण का मतदान शुरू

जम्मू कश्मीर की सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

06:57 AM, 01-Oct-2024

कतार में लगे मतदाता

आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान करने के लिए जम्मू में मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े हैं। केंद्रशासित प्रदेश के 7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में योग्य मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

06:47 AM, 01-Oct-2024

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अंतिम चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सोमवार को मतदान वाले सभी सात जिलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो देर शाम तक गंतव्य तक पहुंच गईं। चुनाव में कोई खलल न डाल सके, इसलिए 86 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 39.18 लाख मतदाता 415 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

06:44 AM, 01-Oct-2024

39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे

तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इनमें 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला जिलों की करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उड़ी, बारामुला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज (एसटी) में 16 विधानसभा सीटों पर 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में बनी, बसोहली, कठुआ, जसरोटा और हीरानगर सीटों पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे। जम्मू जिले की बिश्नाह (एससी), सुचेतगढ़ (एससी), आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, अखनूर (एससी), छंब सीटों पर 20 हजार और उधमपुर की उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूरब, चिनैनी, रामनगर (एससी) सीटों पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए गए हैं। सांबा जिले की विजयपुर, रामगढ़ और सांबा सीट पर छह हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में मतदान होगा।

06:11 AM, 01-Oct-2024

सुबह सात बजे से मतदान

भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में जम्मू, सांबा, कठुआ व उधमपुर की 21 में 19 सीटें जीतकर पीडीपी के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाई थी। जम्मू जिले की दो सीटों पर नेकां को जीत मिली थी। जम्मू संभाग में 24 और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा व बारामुला की 16 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा।

05:34 AM, 01-Oct-2024

Jammu and Kashmir Election Live: मतदान संपन्न, उधमपुर में सबसे अधिक तो बारामुला में हुई सबसे कम वोटिंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग होगी। तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इनमें 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें