फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election Live: पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, 60 के पार हुई वोटिंग; पढ़ें अपडेट

Wed, 18 Sep 2024 11:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Phase 1 Voting: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। आज शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 18-Sep-2024

चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 60.21% मतदान 
जम्मू कश्मीर में शाम छह बजे के बाद मतदान खत्म हुआ। जिसके बाद ईवीएम मशीनों को सील बंद किया गया। रात 11 बजे तक चुनाव आयोग आंकड़ों को जारी करता रहा। 60.21 फीसदी मतदान हुआ है।

अनंतनाग में 55.96 फीसदी मतदान
डोडा 71.34 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 79.39 फीसदी मतदान
कुलगाम में 62.46 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 46.65 फीसदी मतदान
रामबन 70.55 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 53.64 फीसदी मतदान

09:09 PM, 18-Sep-2024

अब तक 59.19 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में रात नौ बजे तक 59.19 फीसदी मतदान हुआ है। अभी फाइनल आकंड़ों का इंतजार किया जा रहा है। 

06:34 PM, 18-Sep-2024

ईवीएम सील करते चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी
जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। कई इलाकों में अधिकारी ईवीएम को सील कर रहे हैं। चुनाव में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों ने पुलवामा के एक बूथ पर ईवीएम को सील करते दिखे। 
 

विज्ञापन
05:44 PM, 18-Sep-2024

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक जम्मू-कश्मीर में 58.19% मतदान 
अनंतनाग में 54.17 फीसदी मतदान
डोडा 69.33 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 77.23 फीसदी मतदान
कुलगाम में 59.62 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 43.87 फीसदी मतदान
रामबन 67.71 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 53.64 फीसदी मतदान
 

05:40 PM, 18-Sep-2024

कठुआ में बोले सीएम धामी- मुझे विश्वास है यहां की जनता इतिहास रचने वाली है
कठुआ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार के दौरान कहा कि इस बार जम्मू-कश्मीर में जो चुनाव हो रहा है। उसमें जिस प्रकार का जोश और उत्साह मैं आपके में देख रहा हूं। निश्चित रूप से मेरे मन संदेह नहीं है मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि इस बार जम्मू-कश्मीर की जनता एक नया इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यहां पर कमल खिलाने जा रहा है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में आज लोगों में जो जोश है ये बताता है कि लोग अमन-शांति और विकास चाहते हैं।
 

विज्ञापन
05:29 PM, 18-Sep-2024

पहले चरण में राजनीतिक दलों के इन प्रत्याशियों ने डाले वोट, देखें वीडियो

05:28 PM, 18-Sep-2024

डोडा में ऐसी है मतदान के बीच सुरक्षा व्यवस्था

04:32 PM, 18-Sep-2024

सचिन पायलट का दावा- यहां इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी
पुंछ में पहले चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह बोर्ड का इलाका है और यहां पर कांग्रेस पार्टी स्ट्रोंग है। हमारे पास गठबंधन का उम्मीदवार है। मुझे लगता है कि यहां पर इंडिया गठबंधन की सरकार यहां बनेगी। यहां पर बीते 10 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। लोग भारी संख्या में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। 
 

04:08 PM, 18-Sep-2024

जम्मू कश्मीर में मतदान के बीच कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएगा।

04:02 PM, 18-Sep-2024

इल्तिजा मुफ्ती बोलीं- खुशी है लोग घरों से निकल कर मतदान कर रहे हैं
अनंतनाग में बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी की ओर से उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोग बाहर निकल कर मतदान कर रहे हैं। मैं खुद पोलिंग बूथों पर घूम रही हूं। नौजवान, लड़कियां, बुजुर्ग सभी निकल कर मतदान कर रहे हैं। यहां पर लोगों को परेशानी होती है।
 

04:00 PM, 18-Sep-2024

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के मतदान के बीच पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारी पार्टी दक्षिण कश्मीर में नंबर एक पार्टी बनेगी। 
 

03:58 PM, 18-Sep-2024

मतदान के बाद क्या बोलीं भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार, देखें वीडियो

03:53 PM, 18-Sep-2024

कांग्रेस से गठबंधन पर क्यो बोले उमर अब्दुल्ला, देखें वीडियो 

03:34 PM, 18-Sep-2024

तीन बजे तक जम्मू-कश्मीर में 50.65% मतदान

अनंतनाग में 46.67 फीसदी मतदान हुआ
डोडा 61.90 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 70.03 फीसदी मतदान
कुलगाम में 50.57 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 36.90 फीसदी मतदान
रामबन 60.04 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 46.84 फीसदी मतदान
 

03:15 PM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Elections: कश्मीर बेरोजगारी के मामले में दूसरे नंबर पर है-कांग्रेस

श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि "जब अनुच्छेद 370 को हटाया गया था तब भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से कई वादे किए थे लेकिन आज स्थिति यह है कि कश्मीर बेरोजगारी के मामले में दूसरे नंबर पर है। ऐसा देश में कहीं और नहीं हुआ है। 2005 में यहां बेरोजगारी दर 5.67% थी और अब यह तीन गुना बढ़ गई है। कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि "हाल ही में सरकार ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जम्मू-कश्मीर के लिए 85 करोड़ रुपये के निवेश पर हस्ताक्षर किए गए। लेकिन वास्तविक निवेश इस राशि का केवल 2.97% ही आया।"
 

03:07 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Election: 'आतंकवाद कम हुआ है, पर्यटन बढ़ा है'

बनी में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। यह ऐतिहासिक है। जनता विकास और शांति चाहती है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, जम्मू-कश्मीर में विकास हुआ है, आतंकवाद कम हुआ है, पर्यटन बढ़ा है..."

02:46 PM, 18-Sep-2024

मतदाताओं में चुनावी जोश

जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इस दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

02:33 PM, 18-Sep-2024

जम्मू-कश्मीर का एक नया अध्याय शुरू हुआ: धामी

जम्मू-कश्मीर के बनी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। विकास और शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है...अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में जो विकास की लहर आई है, उसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलना प्रारंभ हो गया है...जम्मू-कश्मीर की जनता एक नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार के चुनाव में यहां के मतदाता विकास को प्राथमिकता देते हुए जम्मू-कश्मीर में कमल खिलाने जा रहे हैं..."

02:24 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly Elections: 'पीएम ने जम्मू-कश्मीर की जनता का विश्वास जीता है'

श्रीनगर में भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि "यह प्रधानमंत्री मोदी की विकास व विश्वास के विजन की जीत है...जहां उन्होंने विकास किया है वहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता का विश्वास जीता है...भारी पोलिंग यह बताती है कि प्रधानमंत्री मोदी की जो सबका साथ, सबका विकास की सोच थी वो पूरी हुई है। आज जनता भारत के लोकतंत्र पर विश्वास कर रही है..."

01:51 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly Elections: जेकेएनसी उम्मीदवार ने किया मतदान

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के राजपोरा विधानसभा क्षेत्र से जेकेएनसी उम्मीदवार गुलाम मोहि उद्दीन मीर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

01:42 PM, 18-Sep-2024

चुनाव आयोग के अनुसार, एक बजे तक जम्मू-कश्मीर में 41.17% मतदान हुआ।
अनंतनाग में 37.90 फीसदी मतदान
डोडा 50.81 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 56.86 फीसदी मतदान
कुलगाम में 39.91 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 29.84 फीसदी मतदान
रामबन 49.68 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 38.72 फीसदी मतदान
 

01:38 PM, 18-Sep-2024

एक व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं था: डीएम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के डीएम राजेश कुमार ने कहा कि "यहां लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति थी, इसे सुलझा लिया गया है। पहचान को लेकर कुछ समस्या थी, एक व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं था। स्थिति सामान्य है, मतदान फिर से शुरू हो गया है।"

01:37 PM, 18-Sep-2024

उन्होंने मुझे धक्का देने की कोशिश की: शगुन

किश्तवाड़ से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने कहा कि "(पीडीपी) उम्मीदवार यहां आए और कहा कि यह लड़की पीड़ित कार्ड खेल रही है और सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही है। मुझे बुरा लगा। मैंने कहा कि मैं पीड़ित कार्ड क्यों खेलूंगी और कहा कि आपने मुझे पीड़ित बना दिया है। उन्होंने मुझे धक्का देने की कोशिश की। पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता उस जगह में घुस गए जहां मतदान हो रहा था..."
 

01:30 PM, 18-Sep-2024

किश्तवाड़ के बागवान में हंगामा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के बागवान मोहल्ला स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
 
 

01:28 PM, 18-Sep-2024

'जनता नेशनल कॉन्फ्रेंस को सत्ता में देखना चाहती है'

रामबन के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद शाहीन ने मतदान केंद्र संख्या 49 पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "माहौल बहुत सकारात्मक है। जनता नेशनल कॉन्फ्रेंस को सत्ता में देखना चाहती है। लोगों में खुशी है। उम्मीद है कि हम अच्छे बहुमत से सरकार बनाएंगे।"
 

01:27 PM, 18-Sep-2024

Elections in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी-भाजपा उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर के रामबन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राकेश ठाकुर ने कहा कि "मैंने मतदान किया है... अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सिर्फ विकास के काम हो रहे हैं और चुनाव में उन्हीं विकास के कार्यों को लेकर हम लोगों के बीच में गए...जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी..."

01:21 PM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Elections: 'जनता में काफी उत्साह है'

जम्मू-कश्मीर के राजपोरा विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार गुलाम मोहिउद्दीन मीर ने वोट डालने के बाद कहा कि "जनता में काफी उत्साह है और लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। मैं सभी से वोट डालने और अपना प्रतिनिधि चुनने की अपील करता हूं ताकि उनकी चिंताओं को सुना जा सके..."

01:19 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Elections: 'मुझे जनता से भारी समर्थन मिल रहा है'

कुलगाम के दमहाल हंजी पोरा विधानसभा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार गुलजार अहमद डार ने कहा कि "मुझे उम्मीद है कि मैं चुनाव जीतूंगा क्योंकि मुझे जनता से भारी समर्थन मिल रहा है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करूंगा..."

12:47 PM, 18-Sep-2024

Jammu Election Date: इन जिलों में अच्छी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के मतदाता 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में वोट डाल रहे हैं। पूरे जोर-शोर से मतदान चल रहा है। सबसे तेज वोटिंग किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिले में चल रही है। कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

देखें कहां कितना मतदान?
अनंतनाग में 25.55 फीसदी मतदान हुआ
डोडा 32.20 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 32.69 फीसदी मतदान
कुलगाम में 25.95 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 20.37 फीसदी मतदान
रामबन  31.25 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 25.96 फीसदी मतदान
 

12:30 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly: हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है-सकीना

कुलगाम के दमहाल हंजीपोरा विधानसभा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार सकीना मसूद ने कहा कि "हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और जनता बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आ रही है...मुझे उम्मीद है कि मतदाता मुझे चुनेंगे..."

12:25 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Elections: 'केंद्र सरकार ने शोपियां के विकास को सुनिश्चित करने के लिए बहुत काम किया है'

शोपियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जावेद अहमद कादरी कहते हैं कि "मैं इसका श्रेय पीएम मोदी को देता हूं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में स्थिति को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं... केंद्र सरकार ने शोपियां के विकास को सुनिश्चित करने के लिए बहुत काम किया है... अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से पहले केवल कुछ परिवार ही वोट डालते थे लेकिन आज आम आदमी बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर आ रहा है..."
 

12:23 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly: निर्दलीय उम्मीदवार सूरज सिंह ने की अपील

जम्मू-कश्मीर के रामबन विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सूरज सिंह परिहार ने वोट डालने के बाद कहा कि "मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और रामबन के विकास के लिए अपना वोट डालें..."

12:22 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Elections: 'लोकतंत्र पर लोगों का बहुत विश्वास है'

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पद्दर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा ने कहा कि "मैं मतदाताओं को मबारकबाद देना चाहता हूं। आज जिस प्रकार से लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं...यह स्पष्ट संकेत है कि लोकतंत्र पर लोगों का बहुत विश्वास है..."

12:15 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly: पुलवामा जिले में शांतिपूर्वक मतदान जारी है

पुलवामा एसएसपी पी डी नित्या ने कहा कि "पुलवामा जिले में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। 245 मतदान केंद्र हैं, हमें अच्छे मतदान की उम्मीद है। उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है..."

12:02 PM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Election: 'आज का वोट खामोश इंकलाब के लिए है'

अनंतनाग के शंगस निर्वाचन क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार ने कहा, "लोगों में उत्साह है। वोट डालने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों को समझ आ गया है कि ये वोट बहुत जरूरी है। आज का वोट खामोश इंकलाब के लिए है। मैं सभी से अपील करता हूं कि घरों से निकलें और वोट करें।"

 

11:43 AM, 18-Sep-2024

11 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 26.72% मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, 11 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 26.72% मतदान हुआ।
अनंतनाग में 25.55 फीसदी मतदान हुआ
डोडा 32.20 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 32.69 फीसदी मतदान
कुलगाम में 25.95 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 20.37 फीसदी मतदान
रामबन  31.25 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 25.96 फीसदी मतदान

11:40 AM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Elections: मतदाताओं की लगी कतार

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। बनिहाल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है।

11:28 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Elections: बिजबेहरा में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में एक मतदान केंद्र पर मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। कांग्रेस ने पीरजादा मोहम्मद सईद, भाजपा ने सैयद पीरजादा वजाहत हुसैन और पीडीपी ने महबूब बेग को अनंतनाग सीट से मैदान में उतारा है।

11:25 AM, 18-Sep-2024

उपराज्यपाल ने की मतदाताओं से अपील

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि "आज जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से अपील करता हूं जिनके विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण में मतदान हो रहा है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें। मैं विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।"

11:19 AM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Elections: 'नतीजे बहुत ही शानदार होंगे'

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की शांगस-अनंतनाग ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वीर सराफ कहते हैं कि "सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, एक-दो जगहों से शिकायतें मिली थीं, हमने तुरंत नोडल अधिकारियों को सूचित किया और समस्याओं का समाधान भी किया गया। हम सभी को उम्मीद है कि हमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। हम जीतना चाहते हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे देखें कि किस सरकार ने यहां शांति लाई है और ऐसी सरकार चुनें जो लोगों की हमदर्द हो, ऐसी सरकार चुनें जो लोगों के लिए काम कर रही हो। नतीजे बहुत ही शानदार होंगे।"

11:18 AM, 18-Sep-2024

Jammu Election Date: 'मतदाताओं में काफी उत्साह है'

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला निर्वाचन अधिकारी बशारत कयूम ने कहा कि "पुलवामा की चारों विधानसभा क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान चल रहा है...लोगों में काफी उत्साह है...हर पोलिंग स्टेशन पर सुचारू रूप से मतदान चल रहा है..."

11:03 AM, 18-Sep-2024

स्याही का निशान दिखाती महिला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र में एक महिला मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी अंगुली दिखाती हुई।किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने शगुन परिहार, जेकेएनसी ने सज्जाद अहमद किचलू और पीडीपी ने फिरदौस अहमद टाक को मैदान में उतारा है।
 

11:00 AM, 18-Sep-2024

Elections in Jammu and Kashmir: 'कश्मीर ने अब आतंकवाद, अलगाववाद, बम, ग्रेनेड और गोलियों को नकार दिया है'

श्रीनगर में भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि "लोग बहुत उत्साहित हैं और सुबह 6 बजे से ही वोट डालने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। जम्मू-कश्मीर बदल गया है। लोग लोकतंत्र के जरिए अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं। कश्मीर ने अब आतंकवाद, अलगाववाद, बम, ग्रेनेड और गोलियों को नकार दिया है। अब बैलेट पेपर को चुना है और बैलेट पेपर के जरिए अपनी बात कहना चाहता है। 2019 के बाद लोगों को भारतीय लोकतंत्र पर गर्व है और आज लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए बाहर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि पीएम मोदी का नया जम्मू-कश्मीर का नारा अब सफल हो गया है.."
 

10:49 AM, 18-Sep-2024

श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि "हम चाहते हैं कि लोग चुनाव में हिस्सा लें...हर इलाके में नेशनल कॉन्फ्रेंस को भारी संख्या में वोट पड़ रहे हैं और हम कामयाबी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस चुनाव में बहुत मुद्दे हैं, लोग घरों से निकलें और सोच-समझकर अपने वोट का इस्तेमाल करें..." हम इस दिन का 10 साल से इंतजार कर रहे हैं... हम 8 अक्तूबर का इंतजार करेंगे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट अच्छी है..."

 

10:29 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly Elections: 'अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है'

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में उपायुक्त एवं DM राजेश कुमार शवन ने कहा कि "विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है...लोग निडर होकर आएं और अपना मत डालें...कंट्रोल रूम से सब चीजों पर निगरानी की जा रही है..."

10:26 AM, 18-Sep-2024

Jammu Election Date: 'माहौल अच्छा है... मतदान अच्छे तरीके से हो रहा है'

डोडा विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार खालिद नजीब ने वोट डाला। वोट डालने के बाद खालिद नजीब ने कहा कि "माहौल अच्छा है... मतदान अच्छे तरीके से हो रहा है... नेशनल कॉन्फ्रेंस कामयाब होगी... मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से निकलें और अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें..."

10:16 AM, 18-Sep-2024

Jammu Election Date: 'हमसे जो छीना गया है उन्हें वापस पाने के लिए यही रास्ता है'

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पुलवामा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तलत मजीद अली ने गोरीपोरा में वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोगों से यही अपील है कि बढ़-चढ़कर वोट करें। हमसे जो छीना गया है उन्हें वापस पाने के लिए यही रास्ता है।"

10:14 AM, 18-Sep-2024

आईटीआई कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा में मतदान

कश्मीरी प्रवासियों ने उच्च सुरक्षा के बीच कश्मीर क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए उधमपुर में वोट डाला। आईटीआई कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है।

10:12 AM, 18-Sep-2024

Elections in Jammu and Kashmir: चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिला प्रशासन ने जिले में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। कुलगाम के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अतहर आमिर कहते हैं कि "हर जगह चुनाव बहुत सुचारू रूप से हो रहे हैं, हमारे 372, 372 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। 100 फीसदी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मॉक पोल पूरा हो गया। कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें हैं। हमने वेब कास्टिंग कैमरा स्टेशन भी बनाए हैं और हम जिला स्तर के नियंत्रण कक्ष से उनकी निगरानी करते हैं। हम यहां से हर मतदान केंद्र की निगरानी भी करते हैं। हमें बहुत अच्छे मतदान की उम्मीद है। सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं... जम्मू-कश्मीर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर 1300 से ज़्यादा मतदान एजेंट मौजूद हैं..."
 

10:10 AM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Elections: हरविंदर सिंह बोले-लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है

जम्मू-कश्मीर के डोडा के जिला निर्वाचन अधिकारी हरविंदर सिंह ने कहा कि "मतदान हो रहा है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है...हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कर रहे हैं। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वो अपने मत का उपयोग जरूर करें..."

10:08 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Elections: 'हम अमन और गरिमापूर्ण जीवन चाहते हैं'

जम्मू-कश्मीर की कुलगाम सीट से CPI(M) उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि "मेरी मतदाताओं से अपील है कि वोट करें, अमन कायम रखें...ये चुनाव अभूतपूर्व परिस्थितियों में हो रहे हैं। छह साल से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा बंद है। हम अमन और गरिमापूर्ण जीवन चाहते हैं।"

10:07 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Election: 'अच्छे परिणाम आएंगे, भाजपा को शिकस्त मिलेगी'

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी तीन परिवारों को दोष दे रहे हैं जबकि वहां पर इतिहास बनाने वाले यही लोग हैं। प्रधानमंत्री खुद बौखला कर बोल रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। अच्छे परिणाम आएंगे। भाजपा को शिकस्त मिलेगी। राजनीति में आजकर भाजपा द्वारा जो कुछ बोला जा रहा है वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

09:44 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly: सुबह 9 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 11.11% मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 11.11% मतदान हुआ।
कुलगाम में 10.77 फीसदी मतदान हुआ
डोडा में 12.90 प्रतिशत वोटिंग
रामबन में 11.91 फीसदी मतदान
शोपियां में 11.44 प्रतिशत वोटिंग
अनंतनाग में 10.26 फीसदी मतदान
पुलवामा 9.18 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 14.83 फीसदी मतदान

09:38 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Election: बूथ पर मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रणबीर पोरा में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। कांग्रेस ने अनंतनाग सीट से पीरजादा मोहम्मद सईद को मैदान में उतारा है, भाजपा ने सैयद पीरजादा वजाहत हुसैन को और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने महबूब बेग को मैदान में उतारा है।

09:36 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Assembly:'कश्मीर में बेरोजगारी है, अर्थव्यवस्था खराब है'

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में वोट डालने के बाद मोहम्मद सुल्तान खान नाम के एक मतदाता ने कहा कि "मैंने आज पहली बार वोट दिया है। कश्मीर में बेरोजगारी है, अर्थव्यवस्था खराब है, मैं युवाओं से वोट देने की अपील करता हूं। हम यहां एक अच्छी सरकार चाहते हैं..."

09:31 AM, 18-Sep-2024

Jammu and Kashmir Elections: किश्तवाड़ के लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे: शगुन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद शगुन परिहार ने कहा कि "मुझे लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि किश्तवाड़ के लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे। मुझे यकीन है कि वे भाजपा के नारे 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास' को स्वीकार करेंगे और किश्तवाड़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे...आतंकवाद एक बहुत बड़ा मुद्दा है और जेकेएनसी और पीडीपी जैसी पार्टियों ने हमेशा अपनी कुर्सी बचाने के लिए इसे बढ़ावा दिया है। लेकिन आम लोग शांति चाहते हैं..."
 

09:26 AM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Elections: 'भाजपा ने हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को छीन लिया और यहां आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी'

बनिहाल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विकार रसूल वानी ने वोट डालने के बाद कहा कि "यहां सारा काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में आपको नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी का कोई काम नहीं मिलेगा, कांग्रेस पार्टी ने काम किया है और कांग्रेस पार्टी ही यहां काम करेगी। सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है, हम उस पर भी खूब मेहनत करेंगे और लोगों को रोजगार दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "यह मेरा तीसरा विधानसभा चुनाव है और इससे पहले मैं इस क्षेत्र का पार्षद और चेयरमैन था। मैंने सभी चुनाव जीते हैं और मैं इस चुनाव में भी जीत रहा हूं। भाजपा ने हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को छीन लिया और यहां आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी। लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट के बहुत आभारी हैं, जिसने निर्देश जारी किए और भारत सरकार और चुनाव आयोग को कहा कि सितंबर महीने में चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने यहां बहुत विकास किया है। अभी भी बहुत विकास बाकी है, इसलिए हम आगे भी विकास करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस पार्टी को यहां अच्छी बढ़त मिलेगी। हम यह चुनाव बड़ी बढ़त से जीतेंगे..."
 

09:24 AM, 18-Sep-2024

Elections in Jammu and Kashmir: 'मतदान करना हर व्यक्ति का अधिकार'

कुलगाम विधानसभा क्षेत्र के जगती में एक मतदान केंद्र पर मतदाता सुभाष कहते हैं कि "मतदान करना हर व्यक्ति का अधिकार है। लोगों को 10 साल बाद अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अच्छा अवसर मिला है, जो लोगों और राज्य के विकास में मदद करेंगे... जम्मू में कश्मीरी पंडितों के लिए एक विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है क्योंकि बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित यहां रहते हैं..."
 

09:16 AM, 18-Sep-2024

कांग्रेस उम्मीदवार विकार रसूल वानी ने किया मतदान

जम्मू-कश्मीर की बनिहाल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विकार रसूल वानी ने बनिहाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने यहां से सज्जाद शाहीन को मैदान में उतारा है, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इम्तियाज अहमद शान को और भाजपा ने मोहम्मद सलीम भट को मैदान में उतारा है।
 

09:15 AM, 18-Sep-2024

कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। कुलगाम विधानसभा क्षेत्र के जगती में एक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी है। जगती में एक मतदान केंद्र पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डालने के बाद कश्मीरी पंडित अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए।
 

09:13 AM, 18-Sep-2024

भाजपा उम्मीदवार शगुन ने वोट डालने से पहले की पूजा-अर्चना

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले पूजा-अर्चना की। किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र से जेकेएनसी ने सज्जाद अहमद किचलू और पीडीपी ने फिरदौस अहमद टाक को मैदान में उतारा है। भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने कहा कि "लोगों ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है और इसी वजह से भाजपा यहां अपनी सरकार बनाएगी। मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे मुझे उनकी सेवा करने का मौका दें। 
 

09:11 AM, 18-Sep-2024

जेकेएनसी उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू ने डाला वोट

किश्तवाड़ से जेकेएनसी उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू ने किश्तवाड़ के टाउन हॉल में मतदान केंद्र संख्या 92 पर अपना वोट डाला। किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने शगुन परिहार और पीडीपी ने फिरदौस अहमद टाक को मैदान में उतारा है।

08:58 AM, 18-Sep-2024

'केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बहुत अमानवीय व्यवहार कर रही है'

पुलवामा में पीडीपी नेता और प्रवक्ता मोहित भान कहते हैं कि "5 अगस्त 2019 के बाद दिल्ली ने जो फैसले लिए हैं और जिस तरह से वे जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बहुत अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं, ये कतारें इसकी गवाही दे रही हैं। आठ अक्टूबर को जब हम नतीजे देखेंगे, तो आप देखेंगे कि लोगों का फैसला 5 अगस्त 2019 के फैसले के खिलाफ है। जिस तरह से जनता के साथ व्यवहार किया जा रहा है, उससे जनता खुश नहीं है। उन पर फैसले थोपे जा रहे हैं। निर्णय लेने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। जनता में गुस्सा है और इसीलिए वे अपना वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं और दिखा रहे हैं कि हम किसके साथ खड़े हैं और किसके साथ नहीं..."
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पुलवामा सीट से मोहम्मद खलील बंद को मैदान में उतारा है, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने अब्दुल वहीद उर रहमान पारा को मैदान में उतारा है
 

08:56 AM, 18-Sep-2024

बनिहाल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। बनिहाल के एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। कांग्रेस ने बनिहाल विधानसभा सीट से विकार रसूल वानी को मैदान में उतारा है, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सजाद शाहीन को, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इम्तियाज अहमद शान को और भाजपा ने मोहम्मद सलीम भट को मैदान में उतारा है।
 

08:45 AM, 18-Sep-2024

'चुनाव आयोग को बधाई देना चाहता हूं'

पुलवामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अयूब मीर कहते हैं कि "मैं 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए भारत के चुनाव आयोग को बधाई देना चाहता हूं। मतदाताओं से मेरी अपील है कि वोट डालना उनका अधिकार है और उन्हें इसका प्रयोग करना चाहिए"
 

08:35 AM, 18-Sep-2024

यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है: मोहम्मद अल्ताफ भट

जम्मू और कश्मीर में इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी द्वारा समर्थित राजपोरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अल्ताफ भट ने पुलवामा के जादूरा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मोहम्मद अल्ताफ भट ने कहा कि "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें क्योंकि यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और एक अच्छे उम्मीदवार को चुनें। विधानसभा चुनाव 10 साल बाद हो रहे हैं और लोग खुश हैं और मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं।
 

08:23 AM, 18-Sep-2024

मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। सीपीआईएम ने कुलगाम सीट से मुहम्मद यूसुफ तारिगामी को मैदान में उतारा है, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नजीर अहमद लावे को और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने मोहम्मद अमीन डार को मैदान में उतारा है।
 

08:12 AM, 18-Sep-2024

'मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं'

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पुलवामा सीट से मोहम्मद खलील बंद को मैदान में उतारा है, जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने अब्दुल वहीद उर रहमान पारा को मैदान में उतारा है।
 

08:11 AM, 18-Sep-2024

'हम चाहते हैं कि बेरोजगारी और महंगाई खत्म हो'

जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों (कश्मीर में 16 और जम्मू में 8) के लिए मतदान जारी है। किश्तवाड़ में वोट डालने के बाद एक मतदाता ने कहा कि "आज 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि बेरोजगारी और महंगाई खत्म हो, इसी को ध्यान में रखते हुए हमने वोट दिया है। हम चाहते हैं कि लोग बड़ी संख्या में वोट करें।"
 

 

08:07 AM, 18-Sep-2024

'ये कतारें महंगाई, बेरोजगारी, अफसरशाही, तानाशाही के खिलाफ लोगों का रोष है'

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। किश्तवाड़ से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू ने कहा कि "10 साल बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों में खुशी है। ये कतारें महंगाई, बेरोजगारी, अफसरशाही, तानाशाही के खिलाफ लोगों का रोष है।
 

08:05 AM, 18-Sep-2024

मतदाताओं की लंबी लाइन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। डोडा के भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-175 पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। सुबह से ही मतदाता कतार में लगे हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। डोडा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खालिद नजीब को मैदान में उतारा है, भाजपा ने गजय सिंह राणा को, कांग्रेस ने शेख रियाज को और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने अब्दुल मजीद वानी को मैदान में उतारा है।

 

08:02 AM, 18-Sep-2024

यहां के लोग बदलाव चाहते हैं: भाजपा उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर की बनिहाल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहम्मद सलीम भट ने वोट डालने के बाद कहा, "मैं खुश हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को यहां चुनाव कराने के लिए बधाई देता हूं। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं और विकास, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं, स्कूलों के लिए वोट करना चाहते हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें ताकि यहां विकास हो सके। 
 

07:59 AM, 18-Sep-2024

कड़ी सुरक्षा में पहले चरण का मतदान

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-36 पर मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा में पहले चरण का मतदान चल रहा है। शाम छह बजे तक सात  जिलों की 24 सीटों पर मतदान होगा। 
 

07:57 AM, 18-Sep-2024

कुलगाम में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन

जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों (कश्मीर में 16 और जम्मू में 8) के लिए मतदान जारी है। कुलगाम के एक मतदान केंद्र पर लोग सुबह से ही मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।
 

07:54 AM, 18-Sep-2024

कड़ी सुरक्षा में मतदान

जम्मू और कश्मीर विधानसभा का पहले चरण का मतदान जारी है। रामबन के मतदान केंद्र संख्या-11 कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है। 
 
 

07:52 AM, 18-Sep-2024

गृह मंत्री अमित शाह ने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "आतंकमुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण, वहां नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों को गति दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही दे सकती है। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं से मेरी यह अपील है कि एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जो यहां के युवाओं की शिक्षा, रोजगार, महिलाओं के सशक्तीकरण और क्षेत्र में अलगाववाद व परिवारवाद की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध हो। पहले मतदान, फिर जलपान।"

07:45 AM, 18-Sep-2024

पीएम मोदी ने की जम्मू-कश्मीर के लोगों से मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा "जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने के साथ, मैं आज मतदान करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।"

07:37 AM, 18-Sep-2024

मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। डोडा के एक मतदान केंद्र से यह वीडियो है। डोडा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खालिद नजीब को मैदान में उतारा है, भाजपा ने गजय सिंह राणा को, कांग्रेस ने शेख रियाज को और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने अब्दुल मजीद वानी को मैदान में उतारा है।
 

07:31 AM, 18-Sep-2024

पुलवामा में लगी मतदाताओं की लाइन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पुलवामा के नायरा के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदाताओं की लाइन लगी है।
 

07:22 AM, 18-Sep-2024

पुलवामा में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों (कश्मीर में 16 और जम्मू में 8) के लिए मतदान शुरू हो गया है। वीडियो पुलवामा के एक मतदान केंद्र का है जहां लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
 

07:15 AM, 18-Sep-2024

किश्तवाड़ के मतदान केंद्र पर मतदाता

जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों (कश्मीर में 16 और जम्मू में 8) के लिए मतदान चल रहा है। किश्तवाड़ के एक मतदान केंद्र पर मतदाता सुबह से ही लाइन में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
 

07:09 AM, 18-Sep-2024

जम्मू-कश्मीर में मतदान शुरू

जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों (कश्मीर में 16 और जम्मू में 8) के लिए मतदान शुरू हो गया है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है।
 

06:49 AM, 18-Sep-2024

मतदान थोड़ी देर में

पहले चरण के लिए 7 बजे से मतदान शुरू होने वाला है। इससे पहले कई पोलिंग बूछ पर मॉक पोलिंग की गई। 

06:32 AM, 18-Sep-2024

नई मतदाता सूची में 5.66 लाख युवा मतदाता

नवीनतम मतदाता सूची के तहत 23,27,580 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 11,76,462 लाख पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 5.66 लाख युवा मतदाता हैं। इसमें 18 से 29 वर्ष की आयु के बीच 5.66 लाख, 18 से 19 वर्ष की आयु के 1,23,960 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से 10,261 पुरुष और 9,329 महिलाएं पहली बार मतदान करेंगे। इसी तरह 28,309 दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्यूडी) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 मतदाता पात्र हैं।

06:11 AM, 18-Sep-2024

कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

कश्मीर संभाग के 16 और जम्मू संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 23.27 लाख मतदाता करेंगे। प्रदेश में 3276 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कश्मीर संभाग में अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम, जम्मू संभाग में डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिले में मतदान होगा। कश्मीर संभाग के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डोरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम और जम्मू संभाग में इंद्रवाल, किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में मतदान होगा।

05:58 AM, 18-Sep-2024

कई मतदान केंद्रों पर पर मॉक पोलिंग 

कई मतदान केंद्रों पर पर मॉक पोलिंग शुरू कर दी गई है ताकि की जांच की जा सके और कोई व्यवधान होने पर उसे दूर किया जा सके। 

05:25 AM, 18-Sep-2024

Jammu Kashmir Election Live: पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, 60 के पार हुई वोटिंग; पढ़ें अपडेट

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंच तैयार है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आज सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिन मतदान केंद्रों पर आखिरी समय तक भी मतदाताओं की कतारें होंगी तो वहां मतदान समय अवधि बढ़ाने का प्रावधान रहेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें