फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag Rajouri Election Live: अनंतनाग-राजोरी में 51.35% मतदान, LoC पर बेखौफ वोटिंग, पुंछ में झड़प, चार घायल

Sat, 25 May 2024 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

खास बातें

Anantnag Rajouri Lok Sabha Election Live : जम्मू कश्मीर की आखिरी लोकसभा और हॉटसीट अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान जारी है। 18.36 लाख से अधिक मतदाता 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह सीट पांचों जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां (जैननपोरा) और राजोरी में फैली हुई है। यहां पढ़ें इसी सीट से जुड़ी हर अपडेट लाइव...
विज्ञापन
अनंतनाग राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:35 PM, 25-May-2024

अनंतनाग-राजोरी सीट पर पांच बजे तक 51.35 % मतदान

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 51.35 % मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें पांच बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत-
  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • अनंतनाग- 31.21 %
  • अनंतनाग पश्चिम- 34.65 %
  • बुद्धल- 64.91 %
  • डीएचपोरा- 55.00 %
  • देवसर- 41.50 %
  • डूरू- 45.21 %
  • कोकरनाग- 50.00 %
  • कुलगाम- 31.99 %
  • मेंढर - 64.69 %
  • नौशेरा- 65.47 %
  • पहलगाम- 55.63 %
  • पुंछ हवेली- 64.19 %
  • राजोरी- 67.09 %
  • शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 41.94 % 
  • बिजबिहाड़ा- 42.40 %
  • सुरनकोट- 62.95 %
  • थन्नामंडी- 65.34 %  
  • जैनपोरा- 39.40 %
  • अनंतनाग- राजोरी सीट औसत- 51.35 %

05:06 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : अभिषेक बड़ू

विशेष मतदान केंद्रों में विस्थापितों ने किया मतदान

कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए 26 विशेष  मतदान केंद्र स्थापित किए गए। जम्मू में 21, दिल्ली में 4 और उधमपुर जिले में 1 मतदान केंद्र में कश्मीर विस्थापितों ने मतदान किया।

03:41 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग-राजोरी में तीन बजे तक 44.41% मतदान

अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर तीन बजे तक 44.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें दोपहर एक बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत-
  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • अनंतनाग- 26.34 %
  • अनंतनाग पश्चिम- 30.11 %
  • बुद्धल- 54.00 %
  • डीएचपोरा- 49.40 %
  • देवसर- 36.00 %
  • डूरू- 39.30 %
  • कोकरनाग- 44.13 %
  • कुलगाम- 26.27 %
  • मेंढर - 53.90 %
  • नौशेरा- 58.22 %
  • पहलगाम- 48.65 %
  • पुंछ हवेली- 56.51 %
  • राजोरी- 61.14 %
  • शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 34.78 % 
  • बिजबिहाड़ा- 35.00 %
  • सुरनकोट- 53.31 %
  • थन्नामंडी- 57.72 %  
  • जैनपोरा- 34.30 %
  • अनंतनाग- राजोरी सीट औसत- 44.41 %

विज्ञापन
02:49 PM, 25-May-2024
घायलों का उपचार करते हुे - फोटो : मुनीष शर्मा

पुंछ में मतदान केंद्र पर दो समूहों के बीच झड़प, महिला समेत चार घायल

जिला पुंछ के शाहपुर मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12:35 बजे मतदान केंद्र शाहपुर पर अज्ञात कारणों से दो गुट आपस में भिड़ गए।

इससे चार लोगों को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। उनकी पहचान जहूर दीन (40) पुत्र मोहम्मद शरीफ, शहजाद अहमद (20) पुत्र मोहम्मद यूसुफ, कुमारी सलीमा बी (18) पत्नी शहजाद अहमद और मोहम्मद असलम (22) पुत्र मोहम्मद शरीफ सभी निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

02:26 PM, 25-May-2024
महबूबा की मां और बेटी ने किया मतदान - फोटो : अर्शिद मीर

महबूबा की मां और बेटी ने किया मतदान

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मां और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी शनिवार को अनंतनाग में मतदान किया। इस बार इल्तिजा ने अपनी मां और पीडीपी उम्मीदवार के लिए बढ़चढ़ प्रचार किया।

विज्ञापन
01:57 PM, 25-May-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना - फोटो : एजेंसी

एलओसी से सटे इलाके में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने किया वोट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने नियंत्रण रेखा के पास नैशेरा सेक्टर के में अपना मतदान किया। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने इस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी को समर्थन दिया गया है।

इस दौरान रविंद्र रैना ने कहा कि अनंतनाग-राजोरी सीट पर बंपर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के पर्व में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। यह देश के लोकतंत्र की जीत है।

 

01:44 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर एक बजे तक 35.22% मतदान

अनंतनाग-राजोरी सीट पर दोपहर एक बजे तक 35.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें दोपहर एक बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • अनंतनाग- 21.19 %
  • अनंतनाग पश्चिम- 24.20 %
  • बुद्धल- 39.82 %
  • डीएचपोरा- 35.36 %
  • देवसर- 28.50 %
  • डूरू- 31.89 %
  • कोकरनाग- 34.00 %
  • कुलगाम- 21.27 %
  • मेंढर - 42.06 %
  • नौशेरा- 47.31 %
  • पहलगाम- 39.78 %
  • पुंछ हवेली- 46.52 %
  • राजोरी- 52.74 %
  • शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 27.08 % 
  • बिजबिहाड़ा- 27.00 %
  • सुरनकोट- 40.72 %
  • थन्नामंडी- 46.60 %  
  • जैनपोरा- 27.79 %
  • अनंतनाग- राजोरी सीट औसत- 35.22 %

01:17 PM, 25-May-2024
एलओसी के करामाडा सियाल में मतादाओं में जबरदस्त उत्साह - फोटो : डॉ. बृजेश सिंह

LOC से सटे अंतिम मतदान केंद्र करमाड़ा-सियाल में जबरदस्त उत्साह

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे अंतिम मतदान केंद्र पर मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस केंद्र पर 854 वोटर हैं। मतदाता ने कहा कि पहली बार बिना किसी डर के मतदान हो रहा है। मतदान के चलते सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही सुरक्षा बलों की तरफ से अग्रिम इलाके पर गश्त भी की जा रही है, ताकि मतदान में किसी भी तरह की खलल न डाली जा सके। 

01:10 PM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : रवि

राजोरी में मंडलायुक्त जम्मू ने बूथों का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने राजोरी शहर में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और सभी बूथों पर व्यवस्था जांची। इस दौरान उनके साथ एडीजीपी आनंद जैन, जिला एसएसपी और डीसी भी मौजूद रहे। 

12:43 PM, 25-May-2024

इल्तिजा मुफ्ती का आरोप- अनंतनाग के एक पोलिंग बूथ पर जानबूझकर मतदान किया गया धीमा

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती इस लोकसभा चुनाव पूरी जोरशोर के साथ मां के लिए प्रचार में जुटी रहीं हैं। शनिवार को भी वह अलग-अलग पोलिंग बूथ पर पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर आरोप लगया है कि अनंतनाग के एक पोलिंग बूथ पर जानबूझकर मतदान धीमा किया गया है। हालांकि प्रशासन ने इस आरोप को खारिज किया है।

अन्य पीडीपी नेताओं ने भी अन्य बूथों पर मतदान धीमा होने का आरोप लगाया। पीडीपी अध्यक्ष और उनकी मां महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजोरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।

हालांकि, प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सूचना और जनसंपर्क निदेशालय ने एक्स पर कहा, "मतदान केंद्र 26 पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.75% था और 11 बजे यहां वोटिंग 20.7% तक पहुंच गई है।'

प्रशासन ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। विभाग ने कहा, "हम सभी से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग करने का अनुरोध करते हैं।" 

12:33 PM, 25-May-2024

संदिग्ध पृष्ठभूमि से जुड़े कुछ लोगों को सुरक्षा के चलते हिरासत में लिया- जेके सीईओ

जम्मू कश्मीर मुख्य चुनाव अधिकारी (जेके सीईओ) पीके पोले ने अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार या उससे पहले के समय में पूरे प्रदेश के मुकाबले 80 फीसदी आतंकी घटनाएं हुई हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कुछ ओजीडब्ल्यू, संदिग्ध पृष्ठभूमि और विध्वंसक गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, हम हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति प्रभावित न हो।

12:26 PM, 25-May-2024

महबूबा का दावा- उनके मोबाइल नंबर पर आउटगोइंग कॉल की निलंबित 

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर पर आउटगोइंग कॉल बिना किसी स्पष्टीकरण के निलंबित कर दी गई हैं। महबूबा ने पीटीआई एजेंसी से कहा, 'मैं सुबह से कोई कॉल नहीं कर पा रही हूं। अनंतनाग-राजोरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दिन अचानक सेवाओं को निलंबित करने का कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया है।'

12:04 PM, 25-May-2024
मुख्तार वजा ने किया वोट - फोटो : संवाद

हुर्रियत नेता मुख्तार वजा ने भी किया मतदान

दक्षिण कश्मीर से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता रहे मुख्तार वजा ने भी शनिवार को कादीपोरा में मतदान किया।

11:46 AM, 25-May-2024
मुफ्ती महबूबा - फोटो : अर्शिद मीर

तीन घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद महबूबा ने किया वोट

अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पुलिस थाने के बाहर करीब तीन घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद महबूबा मुफ्ती ने मतदान किया। महबूबा ने वोट करने के बाद स्याही दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द छोड़ने की मांग की।

11:41 AM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग-राजोरी सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.11% मतदान

अनंतनाग-राजोरी सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें सुबह 11 बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • अनंतनाग- 13.80 %
  • अनंतनाग पश्चिम- 16.18 %
  • बुद्धल- 26.14 %
  • डीएचपोरा- 22.00
  • देवसर- 18.70 %
  • डूरू- 20.85 %
  • कोकरनाग- 25.27 %
  • कुलगाम- 13.94 %
  • मेंढर - 28.00 %
  • नौशेरा- 30.29 %
  • पहलगाम- 26.68 %
  • पुंछ हवेली- 30.89 %
  • राजोरी- 34.63 %
  • शंगुस-अनंतनाग पूर्व- 16.99 % 
  • बिजबिहाड़ा- 18.00 %
  • सुरनकोट- 24.62 %
  • थन्नामंडी- 29.92 %  
  • जैनपोरा- 19.30 %
  • अनंताग- राजोरी सीट औसत- 23.11 %

11:17 AM, 25-May-2024

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश ने किया वोट, बोले- हर नागरिक का अधिकार है मतदान

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीनश अली मोहम्मद मागरे ने कुलगाम में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक अधिकार है, जो भी नागरिक 18 साल की उम्र को पार कर चुका है, उसे वोट करने का हक संविधान दिया है। इस अधिकार का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए विशेष रूप से दिल्ली से घाटी पहुंचे हैं।
 

10:52 AM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : विनोद

एलओसी के पास भी मतदान के पर्व में शामिल हो रहे मतदाता

राजोरी के नौशेरा में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक खंबा ( झांगड) में सुबह से मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।

10:30 AM, 25-May-2024

महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर पुलिस ने दिया जवाब

महबूबा मुफ्ती के आरोपों पर अनंतनाग पुलिस ने जवाब दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी एक संदेश में कहा, 'एक राजनीतिक दल की ओर से दावा किया गया कि उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। सबसे पहले, हिरासत में बहुत कम को ही लिया गया है और हिरासत सिर्फ उन लोगों को लिया गया है जिनका अतीत दागदार रहा है।  मतदान के दिन कानून एवं व्यवस्था और सुरक्षा के लिए संभावित खतरों के विश्वसनीय इनपुट पर आधारित ही यह कार्रवाई की गई है। हिरासत अधिकतर ओजीडब्ल्यू हैं और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जाता है।'
 

09:48 AM, 25-May-2024
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग-राजोरी में सुबह 9 बजे तक 8.89% मतदान

अनंतनाग-राजोरी सीट पर सुबह 9 बजे तक 8.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। अनंतनाग-राजोरी सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। देखें सुबह 9 बजे तक का विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • अनंतनाग- 6.00 %
  • अनंतनाग पश्चिम- 6.79 %
  • बुद्धल- 10.81 %
  • डीएचपोरा- 9.00
  • देवसर- 8.11 %
  • डूरू- 8.40 %
  • कोकरनाग- 10.31 %
  • कुलगाम- 5.31 %
  • मेंढर - 11.10 %
  • नौशेरा- 12.52 %
  • पहलगाम- 10.98 %
  • पुंछ हवेली- 11.98 %
  • राजोरी- 9.00 %
  • शंगुस- अनंतनाग पूर्व- 7.03 % 
  • बिजबिहाड़ा- 6.04 %
  • सुरनकोट- 7.30 %
  • थन्नामंडी- 11.32 %  
  • जैनपोरा- 8.35 %
  • अनंताग- राजोरी सीट औसत- 8.80 %

09:25 AM, 25-May-2024
राजोरी में मतदान - फोटो : रवि कुमार

कोटरंका में मतदाताओं में भारी उत्साह, सुबह ही लगी लंबी कतारें

राजोरी के कोटरंका में मतदान केंद्रों के बाहर सुबह ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।

08:48 AM, 25-May-2024
महबूबा मुफ्ती धरने पर बैंठीं - फोटो : अर्शिद मीर

बिजबिहाड़ा में धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख एवं पार्टी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती मतदान के बीच अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। महबूबा मुफ्ती का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया है।
 

08:21 AM, 25-May-2024
पुंछ में मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : मुनीष शर्मा

पुंछ में मतदान केंद्रों पर सुबह के समय भीड़ कम

लोकसभा चुनावों के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। पुंछ में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पर पहुंच रहे हैं। हालांकि सुबह के समय केंद्रों पर अधिक भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। कम संख्या होने से मतदाता आराम से वोट डालने के बाद घरों को लौट रहे हैं। पुंछ जिले के 171 मतदान केंद्रों में से 55 एलओसी के पास स्थित हैं।

08:07 AM, 25-May-2024
रिटर्निंग ऑफिसर फखुर उद्दीन हामिद ने किया वोट - फोटो : फिदा हुसैन

रिटर्निंग ऑफिसर सैयद फखरुद्दीन हामिद ने किया मतदान

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर सैयद फखरुद्दीन हामिद ने जलपान से पहले ही मतदान किया। इसके दौरान उन्होंने उंगली पर वोट पर स्याही का निशाने दिखाते हुए लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।

07:50 AM, 25-May-2024
अनंतनाग लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

वोटिंग के लिए लगीं कतारें, लोग बोले- जलपान से पहले करेंगे मतदान

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर मतदान के लिए सुबह-सुबह ही कतारें सजना शुरू हो गई हैं। लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों ने कहा कि आज जलपान से पहले मतदान करेंगे। फिर अन्य काम किए जाएंगे।

07:39 AM, 25-May-2024
स्लीम पर्रे वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही दिखाते हुए - फोटो : फिदा हुसैन

डीपीएपी उम्मीदवार मोहम्मद सलीम पर्रे ने किया वोट

घाटी के कोकरनाग में गुलाम नबी आजाद की पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम पर्रे ने  जलपान से पहले मतदान किया। उन्होंने कोकरनाग में अपना वोट किया। इस सीट से पहले गुलाम नबी के उतरने की घोषणा हुई थी, लेकिन फिर बाद में डीपीएपी ने सलीम पर्रे को मैदान में उतारने का निर्णय लिया।

06:59 AM, 25-May-2024
अनंतनाग में वोटिंग के लिए जुटे मतदाता - फोटो : फिदा हुसैन

अनंतनाग-राजोरी निर्वानच क्षेत्र में मतदान का आगाज

अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। सुबह सात बजे ही अनंतनाग में मतदाताओं की कतार सजना शुरू हो गई है। सूरज की हल्की किरणों के साथ लोग अपने सांसद को चुनने के लिए घरों से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं।

06:53 AM, 25-May-2024
अनंतनाग लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग-राजोरी सीट पर 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

परिसीमन के बाद नई बनी अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ, अपनी पार्टी से जफर इकबाल मन्हास, गुलाम नबी की पार्टी डीपीएपी से मोहम्मद सलीम पर्रा सहित 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। लेकिन भाजपा का अनाधिकारिक समर्थन अपनी पार्टी को हासिल है। 

06:50 AM, 25-May-2024

दिग्गज नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत

इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और आजाद जैसे राजनीतिक दिग्गजों ने मतदाताओं से जुड़ने में काफी समय बिताया।

06:50 AM, 25-May-2024

सीमावर्ती मतदान केंद्रों में सैटेलाइट फोन और विशेष उपकरणों की व्यवस्था 

सीजफायर के बीच भी सीमावर्ती इलाकों में सीमा पार से गोलाबारी के खतरे और आकस्मिकताओं से निपटने के लिए कम मोबाइल सिग्नल वाले मतदान केंद्रों पर सैटेलाइट फोन और विशेष उपकरणों की व्यवस्था की गई है। 

06:47 AM, 25-May-2024

2019 में अनंतनाग सीट पर सिर्फ 9.8 फीसदी हुआ था मतदान 

2019 में अनंतनाग सीट पर सिर्फ 9.8 फीसदी मतदान हुआ था। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में के मुकाबले यहां प्रचार अभियान भी उतने उत्साहपूर्वक नहीं थे। इसके विपरीत पुंछ और राजोरी क्षेत्र में प्रचार चरम पर रहा और प्रत्येक दल के नेता यहां वोटरों को लुभाने के लिए पहुंचे। 

06:47 AM, 25-May-2024

278 संवेदनशील मतदान केंद्र, 45 एलओसी के नजदीक

जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि राजोरी जिले के 542 मतदान केंद्रों में से 278 संवेदनशील हैं, जबकि 45 एलओसी के पार से सीधी गोलाबारी की रेंज में हैं। पुंछ जिले के 171 मतदान केंद्रों में से 55 एलओसी के पास स्थित हैं। राजोरी के डीसी ने बताया कि जिले में 5 गांव एलओसी और फेंसिंग के बीच आते हैं। दुर्घटना की स्थिति में हाई स्कूल सायर और मिडिल स्कूल मकरी के मतदाताओं को बंकरों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

06:46 AM, 25-May-2024

2,338 मतदान केंद्र स्थापित

पांच जिलों की 18 विधानसभा क्षेत्रों में फैले निर्वाचन क्षेत्र में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने संसदीय क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 18.36 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान की ड्यूटी निभाने के लिए सभी 9,000 से अधिक कर्मचारी केंद्रों में तैनात हैं। 

06:45 AM, 25-May-2024

इस सीट का मुकलबला रोचक और चुनौतीपूर्ण भी

जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों में से आखिरी सीट पर चुनाव रोचक होने के साथ सुरक्षा के नजरिए से चुनौतीपूर्ण भी है। राजोरी-पुंछ क्षेत्र में हाल ही में चार आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। 

06:28 AM, 25-May-2024

Anantnag Rajouri Lok Sabha Election Live: अनंतनाग-राजोरी में 51.35% मतदान, LoC पर बेखौफ वोटिंग, पुंछ में झड़प, चार घायल

जम्मू कश्मीर की आखिरी लोकसभा और हॉटसीट अनंतनाग-राजोरी सीट पर मतदान आज है। 18.36 लाख से अधिक मतदाता 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह सीट पांचों जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां (जैननपोरा) और राजोरी में फैली हुई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें