फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live : सतीश चन्द्र मिश्रा बोले- दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी, गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो निरस्त

Fri, 24 Dec 2021 07:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
जयपुर में अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:03 PM, 24-Dec-2021

सतीश चन्द्र मिश्रा बोले : दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी 
बसपा के मंडलीय महासम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बीजेपी को दलितों से घृणा करने वाली पार्टी बताया। पटेल सेवा संस्थान में हुई जन सभा में सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और सपा दलित समाज के धुर विरोधी हैं। दोनों पाटियां दलितों को इंसान ही नहीं मानती हैं। हाथरस की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह रेप पीड़ित एक दलित बेटी केशव को उसके परिवार को नहीं दिया और रात में तीन बजे चोरों की तरह मिट्टी का तेल डलवा कर उसके शरीर को जलाने मौजूदा सरकार ने किया।

05:37 PM, 24-Dec-2021

सपा ने भाजपा सरकार को बताया गुंडों और भ्रष्टाचारियों की सरकार
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप शुक्रवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने  भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचारियों और गुंडों की है। भाजपा नेताओं में लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। इसलिए सपा नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई को लगा दिया है।

05:30 PM, 24-Dec-2021

अमित शाह का रोड शो निरस्त
गोरखपुर में 26 दिसंबर को होने वाला अमित शाह का रोड शो निरस्त हो गया है। अब केवल टाउनहाल में जनसभा होगी। इस जनसभा का मुख्य अतिथि कौन होगा, यह भी अभी तक तय नहीं हो सका है। इससे पहले देवरिया के सलेमपुर में शुक्रवार (24 दिसंबर) को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा भी नहीं हुई। 

विज्ञापन
05:15 PM, 24-Dec-2021

महोबा में स्वास्थ्य के मुद्दे पर खुलकर बोलीं महिलाएं
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच महोबा पहुंचा। इस दौरान यहां कि महिलाओं और छात्राओं ने शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की तो कुछ ने कमियां गिनाई। पढ़िए किसने क्या कहा?
 

04:06 PM, 24-Dec-2021

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' महोबा में है। सुबह चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद युवाओं ने अपनी बात रखी। फिर महिलाओं ने अपने मुद्दे रखे। देखिए महिलाओं के साथ चर्चा

 

विज्ञापन
02:58 PM, 24-Dec-2021

चुनाव टालने की अपील को रामगोपाल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इलाहाबाद हाईकोर्ट की चुनाव टालने की अपील को सपा सांसद राम गोपाल यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यादव ने कहा कि हाइकोर्ट में बैठे लोगों का इस तरह का अनचाहा फैसले लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट को ऐसे फैसले लेने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की अपील की थी। इसके साथ ही कोर्ट ने आयोग को आगामी विधानसभा चुनाव टालने के लिए भी कहा था। 

02:07 PM, 24-Dec-2021

चुनावी चर्चा में क्या बोले महोबा के युवा
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महोबा के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में यहां के युवाओं ने विकास, रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ युवाओं ने मोदी और योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाई। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा? 

01:14 PM, 24-Dec-2021

उत्तर प्रदेश में हालात का जायजा लेने अगले हफ्ते आएगी चुनाव आयोग की 
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विधानसभा चुनाव टालने के बारे में कहा है कि हम अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश जाएंगे। हालात का जायजा लेने के बाद उचित फैसला लिया जाएगा। दरअसल, इलाहाबाद हाइकोर्ट ने कोरोना के बढ़ते केस पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों पर तुरंत रोक लगाने और विधानसभा चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया था। 

12:29 PM, 24-Dec-2021

महोबा में चाय पर चुनावी चर्चा, लोगों ने जमकर उठाया शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बांदा के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। गुरुवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। यहां के बस स्टैंड स्थित टी- शॉप के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

11:54 AM, 24-Dec-2021

2 जनवरी को मेरठ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को मेरठ दौरे पर रहेंगे। यहां वो मेजर ध्यानचंद के नाम पर बन रहे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय दो साल में तैयार हो जाएगा। 
 

11:18 AM, 24-Dec-2021

अखिलेश बोले- हमारी सरकार आई तो मिलेगी सस्ती बिजली
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार आने पर लोगों की सस्ती बिजली मिलेगी। अखिलेश ने दावा किया कि अगर सपा सरकार में प्रस्तावित बिजली के कारखाने अगर बन गए होते तो आज उप्र के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती।
 

10:35 AM, 24-Dec-2021

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी पुलिस को धमकी भरे लहजे में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। 

ओवैसी मंच से कहते हैं, 'मैं तो उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूं, याद रखना मेरी बात को। हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा और हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा। हम मुसलमान वक्त के तिमार से खामोश जरूर हैं, मगर याद रखो हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं। हम तुम्हारे जुल्म को याद रखेंगे। अल्लाह... अपनी ताकत के जरिए तुम्हारी अंतिम को नेस्तनाबूद करेंगे। और हम याद रखेंगे। हालात बदलेंगे। जब कौन बचाने आएगा तुमको? जब योगी अपने मठ में चले जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे। जब कौन आएगा? हम नहीं भूलेंगे।'  

ओवैसी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'छोटा ओवैसी पुलिस को 15 मिनट हटाने को बोलता है और हिंदुओं को धमकी देता है। बड़ा ओवैसी पुलिस को खुलेआम धमकी देता है। हरिद्वार पर बोलने वाले सेक्युलरिज्म के सारे सूरमा इस जिन्ना वाली मानसिकता पर खामोश हैं। क्योंकि हिंदुओं को धमकी देने वाला सेक्युलर है और जय श्री राम का नाम लेना कम्युनल।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार ने भी ओवैसी पर निशाना साधा। ओवैसी के इस वीडियो को ट्विट कर लिखा, 'गिद्धों के कोसने से गाएं नहीं मरती ओवैसी साहब, ताकत तो प्रभु राम ने दिखा दी है अपनी, भोलेनाथ ने दिखा दी है अपनी, कोई भी गलती की तो 'गिद्धों' का भरपूर इलाज होगा इस बार।' 
 

10:26 AM, 24-Dec-2021

UP Election 2022 Live : सतीश चन्द्र मिश्रा बोले- दलित समाज से घृणा करती है बीजेपी, गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो निरस्त

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। गौ रक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। ट्विट करके कांग्रेस ने कहा, 'सैकड़ों गायों को जिंदा जमीन में गाड़ने वाले गाय माता का राग न आलापें। जनता सब समझती है और इस बार जवाब देगी।'
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें