फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Exit Poll: तेलंगाना में 70.60 प्रतिशत मतदान; एग्जिट पोल में कांग्रेस ने बीआरएस को पीछे छोड़ा

Thu, 30 Nov 2023 11:17 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

Telangana Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला कर चुके हैं। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अब लोगों को एग्जिट पोल का इंतजार है।
विज्ञापन
Telangana - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 30-Nov-2023

70.60 प्रतिशत मतदान
तेलंगाना में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 70.60 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार देर रात बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

नलगोंडा में बीआरएस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, छह घायल 
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में गुरुवार को मतदान के बाद सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के चंदमपेट मंडल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हुई। कांग्रेस और बीआरएस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कांग्रेस के पांच और बीआरएस का एक समर्थक शामिल है।

06:25 PM, 30-Nov-2023

तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद कुल 2290 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। यहां 119 विधानसभा सीटों में से 19 अनुसूचित जाति और 12 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं। बहरहाल, नतीजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि इस बार दक्षिणी राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं। पिछली बार अनुमानों में क्या कहा गया था? बाद में नतीजे कैसे रहे?

राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

जन की बात ने अनुमान लगाया है कि राज्य में कांग्रेस बीआरएस की सत्ता को चुनौती देगी। यहां कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केसीआर की पार्टी को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। पढ़ें विस्तार से
 

05:59 PM, 30-Nov-2023

विज्ञापन
05:54 PM, 30-Nov-2023

तेलंगाना में अब तक 63.94 प्रतिशत मतदान

तेलंगाना में पांच बजे तक 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

03:36 PM, 30-Nov-2023

तीन बजे तक 51 प्रतिशत मतदान

तेलंगाना में दोपहर तीन बजे तक 51.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। शुरुआत में धीमी शुरुआत के बाद राज्य में मतदान प्रतिशत में तेजी आई है। 

विज्ञापन
03:22 PM, 30-Nov-2023

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी ने डाला वोट

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी ने अपनी पत्नी रेणुका के साथ हैदराबाद में वोट डाला। वोट डालने के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल ने कहा कि यह मतदाताओं का दिन है और अगर आप चाहते हैं कि लोकतंत्र जिंदा रहे तो आपको वोट देना चाहिए। इसे छुट्टी के दिन के तौर पर मत देखिए। 

03:18 PM, 30-Nov-2023

ब्रह्मानंदम ने डाला वोट

फिल्म अभिनेता ब्रह्मानंदम ने हैदराबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 

02:37 PM, 30-Nov-2023

एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने किया बूथों का निरीक्षण

एडिश्नल पुलिस कमिश्नर विक्रम सिंह मान ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
 

02:34 PM, 30-Nov-2023

जी किशन रेड्डी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बीआरएस उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी प्रक्रिया के उल्लंघन की शिकायत की है। किशन रेड्डी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। 
 

01:39 PM, 30-Nov-2023

दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी मतदान

तेलंगाना में दोपहर एक बजे तक 36.68 फीसदी मतदान हुआ है। अभिनेता जगपति बाबू ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। 
 

01:27 PM, 30-Nov-2023

ओवैसी ने डाला वोट

एआईएमआईएम  चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में डाला वोट

01:15 PM, 30-Nov-2023

विजय देवरकोंडा ने डाला वोट

फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में डाला वोट। 
 

12:42 PM, 30-Nov-2023

तेलंगाना की कामारेड्डी विधानसभा सीट पर ईवीएम की खराबी के चलते करीब 45 मिनट तक वोटिंग रुकने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बूथ नंबर 253 पर ईवीएम में खराबी आई। हालांकि 45 मिनट बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई।

12:30 PM, 30-Nov-2023

राणा दग्गुबाती ने डाला वोट

अभिनेता राणा दग्गुबाती ने किया मतदान
 

12:26 PM, 30-Nov-2023

सीएम केसीआर ने किया मतदान

सीएम केसीआर ने किया मतदान। सीएम के चंद्रशेखर राव ने सिद्दीपेट में मतदान किया। 
 

12:24 PM, 30-Nov-2023

हरियाणा के राज्यपाल ने हैदराबाद में डाला वोट

हरियाणा के राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय ने हैदराबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट देने के बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं 1983 के बाद से हमेशा मतदान किया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। 

12:19 PM, 30-Nov-2023

वाईएस शर्मिला ने डाला वोट

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने हैदराबाद में वोट डाला।
 

11:47 AM, 30-Nov-2023

कोंडल रेड्डी पर बीआरएस कार्यकर्ताओं ने लगाए गुंडागर्दी के आरोप

तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 20.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के भाई कोंडल रेड्डी का आरोप है कि 'जब वह एक बूथ गए थे तो बीआरएस कार्यकर्ताओं ने मुझे रोकने की कोशिश की। मुझ पर हमले की कोशिश की गई। बीआरएस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां मेरी कार का पीछा कर रही हैं और मुझे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हमने पुलिस से इसकी शिकायत की है।' वहीं बीआरएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 'कोंडल रेड्डी कामारेड्डी के पोलिंग बूथ का दौरा कर रहे हैं जबकि वह यहां के मतदाता भी नहीं हैं। कोंडल रेड्डी फर्जी पास लेकर घूम रहे हैं और रिटर्निंग अफसर से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस भी उन्हें नहीं रोक रही है। वह गुंडागर्दी कर रहे हैं। हमें पता चला है कि उनके साथ के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है लेकिन हिरासत में लेने के 10 मिनट बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। हम चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।'
 

11:11 AM, 30-Nov-2023

मशहूर अभिनेता नागार्जुन ने पत्नी समेत किया मतदान

हैदराबाद में मशहूर अभिनेता और निर्माता नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी ने जुबली हिल्स में सरकारी वर्किंग वुमन छात्रावास पोलिंग बूथ पर मतदान किया। नागार्जुन के बेटे और फिल्म अभिनेता नागा चैतन्य ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 
 

11:03 AM, 30-Nov-2023

भाजपा सांसद ने परिवार समेत किया मतदान

भाजपा सांसद के लक्ष्मण और उनके परिवार ने मुशीराबाद विधानसभा में शांतिनिकेतन कॉ-ऑप हाउसिंग सोसाइटी में मतदान किया। 
 

11:01 AM, 30-Nov-2023

दिव्यांग मतदाता ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान

दिव्यांग मतदाता ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान
 

11:01 AM, 30-Nov-2023

ओवैसी बोले- लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी तैयार

एआईएमआईएम चीफ से जब पूछा गया कि तेलंगाना चुनाव अगले साल होने वाले आम चुनाव की शुरुआत है तो उन्होंने कहा कि हां, क्योंकि अगले साल फरवरी से चुनाव आयोग चुनाव आचार संहिता लागू कर देगा। मेरी पार्टी तैयार है और एक और महत्वपूर्ण चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।  

10:54 AM, 30-Nov-2023

ओवैसी ने लोगों से की वोट देने की अपील

तेलंगाना में भारी मात्रा में कीमती सामान की जब्ती पर एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, पैसा नजदीकी  राज्यों से आ रहा है, जिसे जब्त कर लिया गया है। यह हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। ओवैसी ने लोगों से वोट डालने की अपील की ताकि संविधान में लोगों के विश्वास को मजबूत किया जा सके। साथ ही लोकतंत्र मजबूत हो और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ विकास हो। राज्य के शहरी इलाकों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है। 
 
 

10:41 AM, 30-Nov-2023

फिल्म अभिनेता श्रीकांत ने किया मतदान

फिल्म अभिनेता श्रीकांत ने जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भी लोगों से वोट डालने की अपील की। 
 

10:12 AM, 30-Nov-2023

वेंकटेश ने किया मतदान

फिल्म स्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने रंगा रेड्डी जिले के राजेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र में हैदराबाद प्रेसीडेंसी डिग्री और पीजी कॉलेज, मणिकोंडा में मतदान किया।
 

10:07 AM, 30-Nov-2023

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने पत्नी समेत किया मतदान

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस विधायक केटी रामाराव ने पत्नी समेत मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बतौर तेलंगाना नागरिक मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। मैंने बेहतरी के लिए वोट किया है, मैंने अपने राज्य को वोट किया है। मैंने उन लोगों को वोट किया है, जो राज्य को आगे लेकर जाएंगे। मैं तेलंगाना के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वह घरों से बाहर निकलें और वोट करें। 
 

09:45 AM, 30-Nov-2023

रेवंत रेड्डी ने मतदान से पहले की गौ पूजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कोडांगल में मतदान से पहले गौ पूजा की। वहीं राज्य में कई जगहों पर ईवी में गड़बड़ी की शिकायत मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुल्तानपुर, दुबक, कोडाड, खम्मम रामागुट्टा में ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें हैं। 
 

09:34 AM, 30-Nov-2023

तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 8.52 प्रतिशत मतदान

तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 8.52 प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं जनगांव पोलिंग बूथ नंबर 244 पर भाजपा और बीआरएस कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबर है। वहीं इब्राहिमपत्तनम के खानपुर मतदान केंद्र पर भी बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की खबर है। 
 

09:01 AM, 30-Nov-2023

अजहरुद्दीन ने परिवार समेत किया मतदान

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया मतदान
 

09:00 AM, 30-Nov-2023

मतदाताओं को नहीं मिली मतदाता पर्ची

मदिनागुडा पोलिंग बूथ पर कई मतदाताओं को उनकी मतदाता पर्ची नहीं मिली। जिसके चलते पोलिंग बूथ पर लोग चुनाव एजेंट्स से जानकारी ले रहे हैं। 
 

08:49 AM, 30-Nov-2023

ऑस्कर विजेता एमएम कीरावेनी ने किया मतदान

ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावेनी ने जुबली हिल्स इलाके में मतदान किया। वोट करने के बाद कीरावेनी ने कहा कि 'सभी को अपने  मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कोई छुट्टी नहीं है।'

08:36 AM, 30-Nov-2023

चिरंजीवी ने किया मतदान

सुपरस्टार चिरंजीवी ने किया मतदान

08:35 AM, 30-Nov-2023

जी किशन रेड्डी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने हैदाराबाद के बरकतपुरा इलाके में मतदान किया।
 

08:33 AM, 30-Nov-2023

बीआरएस नेता के कविता ने किया मतदान

बीआरएस नेता के कविता ने गुरुवार सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोट डालने के बाद के कविता ने लोगों से भी अपील की कि वह अपने मत का प्रयोग करें। के कविता ने खासकर शहरी मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। के कविता ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में डीएवी पब्लिक स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। 

08:15 AM, 30-Nov-2023

अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने किया मतदान

मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी तेलंगाना चुनाव के लिए मतदान किया। 

07:57 AM, 30-Nov-2023

महिला बैंड ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पोलिंग बूथ 188 के बाहर महिला बैंड ने प्रस्तुति दी। 

https://twitter.com/ANI/status/1730045059666706920

07:26 AM, 30-Nov-2023

पिछली बार किस पार्टी को कितने सीटें मिली थीं?

जब 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस को सबसे ज्यादा 88 सीटें मिलीं। दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस के 19 उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम को सात, टीडीपी को दो, भाजपा को एक, एआईएफबी (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) को एक सीट मिली। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली।

07:19 AM, 30-Nov-2023

पीएम मोदी ने किया लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में तेलंगाना के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पीएम ने कहा, मैं तेलंगाना की अपनी बहनों और भाइयों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं। 

07:01 AM, 30-Nov-2023

तेलंगाना में 119 सीटों के लिए मतदान शुरू

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इससे पहले चुनावकर्मियों ने मॉक पोलिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। वोटिंग शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। राज्य में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहित 109 दलों के 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं।

06:55 AM, 30-Nov-2023

मतदान से पहले मॉक पोलिंग

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू होगा। इससे पहले चुनावकर्मियों ने तैयारी के तहत मतदान केंद्रों पर मॉक पोल किया और ईवीएम को चेक किया।

06:44 AM, 30-Nov-2023

तेलंगाना के मौजूदा सियासी समीकरण 

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के 101, एआईएमआईएम के सात, कांग्रेस के पांच, भाजपा के तीन और एआईएफबी का एक विधायक है। एक सीट पर निर्दलीय विधायक है, जबकि एक सीट अभी खाली है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच होने की उम्मीद है। इसके अलावा टीडीपी और एआईएमआईएम जैसे दल भी अपनी दावेदारी को मजबूत बता रहे हैं। 

06:26 AM, 30-Nov-2023

त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही जा रही है। बीआरएस पिछले 10 वर्षों में सरकार के कार्यों और वादों के आधार पर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने की उम्मीद लगाए हुए है। वहीं कांग्रेस तेलंगाना के गठन के बाद राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने के लिए बेताब है। भाजपा ने भी चुनाव प्रचार के दौरान बीआरएस के 'परिवारवाद और भ्रष्टाचार' को प्रमुखता से उठाया और साफ-सुथरी सरकार देने का वादा किया है।

06:04 AM, 30-Nov-2023

103 विधायक फिर से चुनाव मैदान में

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों सहित 109 दलों के कुल 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस बार कुल 103 विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश सत्तारूढ़ बीआरएस से हैं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दो सीटों- गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं। गजेवल में उनका मुकाबला भाजपा नेता एटला राजेंद्र से है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कामारेड्डी में केसीआर के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। एटला और रेवंत रेड्डी भी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

05:37 AM, 30-Nov-2023

Telangana Exit Poll: तेलंगाना में 70.60 प्रतिशत मतदान; एग्जिट पोल में कांग्रेस ने बीआरएस को पीछे छोड़ा

तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए आज मतदान होगा। राज्यभर में सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होगी और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता 35,655 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में सीएम के चंद्रशेखर राव समेत 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें