06:09 PM, 17-Oct-2023
सभी चार निर्णय देश के न्यायशास्त्र को अगले स्तर पर ले गए : मेहता
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, मैं फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे ख़ुशी है कि मेरा पक्ष स्वीकार कर लिया गया है। सभी चार निर्णय हमारे देश के न्यायशास्त्र और निर्णय लिखने में लगने वाले बौद्धिक अभ्यास को अगले स्तर पर ले गए। दुनिया में बहुत कम अदालतें हैं जहां कोई इस स्तर की बौद्धिक और विद्वतापूर्ण न्यायिक कवायद की उम्मीद कर सकता है। यह फैसला सभी न्यायक्षेत्रों में पढ़ा जाएगा। मेहता ने कहा, वे सभ्य समाज के साथ व्यक्तियों के हितों को संतुलित करते हैं। यह शक्तियों के पृथक्करण के सवाल पर न्यायशास्त्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और संसद, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कामकाज में ज्वलंत और स्पष्ट अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। जो संविधान के अनुसार एक दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करते हैं।
केंद्र के लिए तर्क देते हुए, मेहता ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाए जाने पर वैधानिक अभ्यास की विशालता पर प्रकाश डाला था और सुझाव दिया था कि केंद्र संपूर्ण मुद्दों को देखने के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन कर सकता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि साथी चुनने का अधिकार जरूरी नहीं कि कानून की स्थापित प्रक्रिया के अलावा ऐसे व्यक्ति से शादी करने का अधिकार हो।