पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारे में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुई प्रार्थना
पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रार्थना की गई। भाजपा नेता मनींदर सिंह सिरसा ने कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण था। सीमा पार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में पीएम मोदी के जन्म दिन पर प्रार्थना की गई। सुबह ही हम करतारपुर गलियारे के जरिये गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। हमने मानवता की भलाई, शांति व समृद्धि की कामना की।
पीएम ने यशोभूमि के उद्घाटन को लेकर कहा, "कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे भारत मंडपम को लेकर दुनिया भर में चर्चा हुई है। ये इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर-यशोभूमि इस परंपरा को और भव्यता से आगे बढ़ा रहा है। मुझे विश्वास है कि भारत मंडपम हो या यशोभूमि ये भारत की भव्यता और भारत की श्रेष्ठता का प्रतीक बनेंगे...भारत अब रूकने वाला नहीं है। हमें चलता रहना है। नए लक्ष्य बनाते रहना है और उन्हें पाकर ही चैन से बैठना है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आजकल हम देखते हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट बनाने के लिए अपना काम दूसरी छोटी-छोटी कंपनियों को देती हैं। ये विश्व में एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। आउटसोर्सिंग का काम भी हमारे विश्वकर्मा साथियों के पास आए। आप बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा बनें। हम इसके लिए आपको तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, "हमारी सरकार अपने विश्वकर्मा भाई-बहनों का सम्मान बढ़ाने, उनका सामर्थ्य बढ़ाने और उनकी समृद्धि बढ़ाने के लिए एक सहयोगी बनकर आगे आई है।"
विश्वकर्मा योजना के लॉन्च के बाद पीएम मोदी ने कहा, "भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आरंभ हो रहा है। हाथ के हुनर से, औजारों से, परंपरागत रूप से काम करने वाले लाखों कारीगरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण बनकर आ रही है। इसके साथ ही देश को इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर 'यशोभूमि' भी मिला है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में एक नई योजना 'पीएम विश्वकर्मा' लॉन्च की। पीएम ने इसके साथ ही विश्वकर्मा पोर्टल और डाक टिकट भी जारी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में कारीगरों और शिल्पकारों के साथ बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में 'यशोभूमि' कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) पहुंचे। यहां उन्होंने यशोभूमि को देश को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में एक नई योजना 'पीएम विश्वकर्मा' शुरू करने से पहले भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने से पहले दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अपने सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नवनिर्माण को आगे ले जाने वाले सभी शिल्पकारों तथा रचनाकारों का हृदय से वंदन करता हूं।’’
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। तमांग ने प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की, ताकि वह भारत को उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की ओर ले जा सकें। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "इस विशेष दिन पर, मैं सिक्किम के लोगों की तरफ से आपको (मोदी को) हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आपका नेतृत्व हमारे देश की नियति को आकार देने में सहायक रहा है। हमारे देश की भलाई के लिए आपका समर्पण वास्तव में सराहनीय है।" तमांग ने कहा, "आपकी (मोदी की) दूरदर्शिता और अथक प्रयासों ने देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है। हम आपको अपने नेता के रूप में पाकर आभारी हैं।" उन्होंने लिखा, "देश की जनता आपको प्रधानमंत्री के रूप में पाकर गौरवान्वित है। हम आपके शानदार नेतृत्व में निरंतर प्रगति और विकास की कामना करते हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है। प्रधानमंत्री मोदी पांच भाई-बहन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन काफी रोचक रहा है। आज हम उनसे जुड़ी 20 खास बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी को लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें। गरीबों को बिना भ्रष्टाचार के सीधे योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री मोदी ने पहुंचाया है। लोगों की सेवा ऐसे ही आगे करने के लिए भगवान उन्हें बल दे। मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं।"
उत्तर प्रदेश: वाराणसी के संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रार्थना की गई।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पीएम स्किल रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में परेड ग्राउंड से स्वच्छता लीग मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा जयंती पर आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पर 'पीएम विश्वकर्मा' नाम से एक नई योजना का शुभारंभ करेंगे। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया था कि वह सुनार, सुतार, राजमिस्त्री, बाल काटने वाले, औजारों-हाथों से काम करने वाले वर्ग को नई ताकत देने वाले हैं। इसके लिए वह विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
ओडिशा के स्मोक आर्टिस्ट ने बनाया पीएम मोदी का चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर कटक (ओडिशा) के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने उनका चित्र बनाकर बधाई दी है। इस चित्र के बैकग्राउंड में कोणार्क के सूर्य मंदिर के पहिये के उत्कृष्ट चित्रण के साथ ओडिशा की शानदार विरासत को भी दर्शाया गया है।
अश्विनी वैष्णव ने शिल्पकारों से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'पीएम विश्वकर्मा योजना' लॉन्च की जाएगी। यह कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता, कौशल और बढ़िया उपकरण प्रदान करेगी।
PM Narendra Modi Birthday Updates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' की शुरुआत करेंगे। वे द्वारका में 'यशोभूमि' नाम के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी उद्घाटन करेंगे।