फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Winter Session Live: जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित

Tue, 10 Dec 2024 02:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Winter Session Live Updates News in Hindi: संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बरकरार है। इस बीच राज्यसभा में विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। लोकसभा में भी जोरदार हंगामे का दौरा जारी है। दस स्थिति के समाधान के लिए उपराष्ट्रपति आज अहम बैठक करने वाले हैं। राहुल गांधी भी कांग्रेस सांसदों से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:53 PM, 10-Dec-2024

राज्यसभा की बीएसी बैठक में तय हुआ है कि सदन में संविधान दिवस पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित किया जाएगा। हर पार्टी की ताकत के हिसाब से समय आवंटित किया जाएगा। भाजपा को 6 घंटे और विपक्ष को 6 घंटे का समय मिलेगा।

01:25 PM, 10-Dec-2024

सरकार ने लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक 2024 पेश किया
स्थगन से पहले सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पेश किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों का विस्तार करने, जहाजों के स्वामित्व के लिए पात्रता मापदंड बढ़ाने और भारतीय टन भार में वृद्धि के लिए प्रावधान हैं। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच सदन में विधेयक पेश किया। यह विधेयक, वाणिज्य पोत परिवहन अधिनियम, 1958 में संशोधन के लिए लाया गया है।

12:18 PM, 10-Dec-2024

जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर भारी हंगामे को लेकर राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
12:11 PM, 10-Dec-2024

राज्यसभा की कार्यवाही लगातार दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।

12:03 PM, 10-Dec-2024

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।

विज्ञापन
11:39 AM, 10-Dec-2024

राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष का हंगामा
कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे बैठक आरंभ होने पर सदन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्य महुआ माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन का जिक्र किया और उनके योगदान को याद किया। सदस्यों ने कुछ देर मौन खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत सूचीबद्ध कामकाज निलंबित कर चर्चा कराने के लिए विभिन्न मुद्दों पर पांच नोटिस मिले हैं। धनखड़ अभी नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम और उनके मुद्दे का उल्लेख कर ही रहे थे कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और यह बेहद गंभीर मुद्दा है।

सभापति ने सिंह को टोकते हुए कहा कि पहले उन्हें नोटिस पढ़ लेने दें। इसी दौरान सत्ता पक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर शोरगुल और हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। सभापति ने उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दी। ओब्रायन अपनी बात रखने के लिए खड़े ही हुए थे कि दोनों पक्षों की ओर से हंगामा बढ़ता देख धनखड़ ने 11 बजकर 16 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

11:17 AM, 10-Dec-2024

विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

11:11 AM, 10-Dec-2024

JMM सांसद महुआ माजी RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "हमारी पार्टी की तरफ से अभी इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है इसलिए मैं अभी इसपर कुछ नहीं बोल पाऊंगी। सभी पार्टी की अपनी-अपनी राय होती है। बैठक करने के बाद सर्वसम्मति से जो भी निर्णय होगा वह हमारी पार्टी को स्वीकार होगा।"

11:10 AM, 10-Dec-2024

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं समझ नहीं पा रहा कि संविधान में किस बात पर चर्चा हो रही है...इन्हें मौलिक अधिकारों पर चर्चा करानी चाहिए। किस तरीके से मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। संविधान की आत्मा मौलिक अधिकार हैं और बिना मौलिक अधिकार के संविधान कुछ नहीं है। मौलिक अधिकारों पर चर्चा होनी चाहिए..."

11:05 AM, 10-Dec-2024

राज्यसभा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि दी गई। एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह बंगलूरू में निधन हो गया था।

11:04 AM, 10-Dec-2024

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन की गरिमा बनाकर रखनी चाहिए। आप सभी अपने-अपने सवाल उठाए, सरकार से जवाब मांगें। सरकार के लोगों के साथ बैठकर चर्चा करें। मैं आपसे उम्मीद करता हूं कि आप सभी ऐसा ही करेंगे। इसके बाद भी सदन में हंगामा होता रहा। हंगामा रुकता न देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

11:00 AM, 10-Dec-2024

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है।

10:57 AM, 10-Dec-2024

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है...वे हम सबके नेता हैं...INDIA गठबंधन के बारे में अगर हमारे कुछ साथी चाहे TMC हो, चाहे लालू जी, अखिलेश जी हो, उनकी एक अलग राय बनती है...हम सबने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया है। अगर कोई नई बात रखना चाहता है और INDIA गठबंधन को ताकत देना चाहता है...तो उस पर विचार होनी चाहिए और कांग्रेस को चर्चा में शामिल होकर अपनी बात रखनी चाहिए..."

10:55 AM, 10-Dec-2024

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...हम रोज कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो(सरकार) चर्चा नहीं चाहते। किसी ना किसी बहाने वो सदन की कार्यवाही स्थगित करा रहे हैं..."

10:54 AM, 10-Dec-2024

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "चाहे कोई भी मुद्दा हो, हमें संसदीय कार्यवाही को बाधित नहीं करना चाहिए। समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस के सांसदों समेत कई सांसद मेरे पास आए हैं। राज्यसभा में पूरी कांग्रेस पार्टी सदन में बहस और चर्चा चाहती है। केवल राहुल गांधी ही हैं जो संसदीय कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेना चाहते। शायद राहुल गांधी संसदीय लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते लेकिन बाकी सभी सांसद सदन में बहस और चर्चा में बहुत रुचि रखते हैं। हर सांसद को अपने क्षेत्र की चिंता है...राहुल गांधी को किसी मुद्दे की चिंता नहीं है...सरकार कमजोर नहीं है। हमारे पास संख्या है...अगर कोई महत्वपूर्ण काम या बिल है जिसे पारित करने की जरूरत है, तो हम करेंगे। हम अभी ऐसा इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम उन मुद्दों पर उचित चर्चा चाहते हैं..."

10:48 AM, 10-Dec-2024

संसद भवन परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता काला बैग लेकर पहुंचे।
 

10:02 AM, 10-Dec-2024

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया।

10:02 AM, 10-Dec-2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के मुख्य समिति कक्ष में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैठक में मौजूद रहीं।

09:59 AM, 10-Dec-2024

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "दोनों सदनों में सत्ता पक्ष सुनिश्चित तरीके से कार्यवाही को रोक रहा है... पिछले सप्ताह गुरुवार के बाद से हमें लोकसभा में बोलने का मौका नहीं मिला है...सरकार कोई चर्चा नहीं करना चाहती है..."

09:54 AM, 10-Dec-2024

Parliament Winter Session Live: जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित

Parliament Winter Session Live Updates News in Hindi: संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बरकरार है। इस बीच राज्यसभा में विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। लोकसभा में भी जोरदार हंगामे का दौरा जारी है। दस स्थिति के समाधान के लिए उपराष्ट्रपति आज अहम बैठक करने वाले हैं। राहुल गांधी भी कांग्रेस सांसदों से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें