फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session Live: दोनों सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित, लोकसभा में भी सिनेमैटोग्राफी संशोधन बिल पास

Mon, 31 Jul 2023 06:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद का मानसून सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:54 PM, 31-Jul-2023

INDIA पार्टी के फ्लोर नेता कल बैठक करेंगे
सदन के पटल पर रणनीति तैयार करने के लिए INDIA पार्टी के फ्लोर नेता कल सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में बैठक करेंगे।

04:39 PM, 31-Jul-2023

विपक्ष ने सरकार को घेरा
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 68 सांसदों ने मणिपुर पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था, लेकिन सरकार इससे भाग रही है। वे चर्चा चाहते हैं, लेकिन यह एक घंटे से अधिक नहीं। विपक्ष को इस दौरान बोलने नहीं देना चाहते। प्रधानमंत्री को सदन में आना होगा और इस मुद्दे पर बोलना होगा।

04:38 PM, 31-Jul-2023

राष्ट्रपति से मिलेगा I.N.D.I.A. का प्रतिनिधिमंडल
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भारत के राष्ट्रपति से मिलने के लिए भारतीय गठबंधन के फ्लोर नेताओं और 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने मणिपुर का मुद्दा उठाने के लिए भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है।

विज्ञापन
04:14 PM, 31-Jul-2023

अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में 44% ग्रामीण परिवारों को नल के पानी का कनेक्शन नहीं मिला: सरकार
देश में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में लगभग 44 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को अभी तक नल के पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सोमवार को कहा कि 2.17 करोड़ (55.3 प्रतिशत) ग्रामीण आदिवासी घरों में से 1.2 करोड़ के पास नल के पानी का कनेक्शन है। झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के आधे से अधिक आदिवासी परिवारों को नल से जल का इंतजार है।

04:13 PM, 31-Jul-2023

लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित
मणिपुर मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान की मांग कर रहे विपक्ष के विरोध के बाद सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
04:01 PM, 31-Jul-2023

चलचित्र (संशोधन) विधेयक 2023 को संसद की मंजूरी
संसद ने सोमवार को चलचित्र (संशोधन) विधेयक 2023 को पारित कर दिया। राज्यसभा ने गत गुरुवार को विधेयक को मंजूरी दी थी। लोकसभा ने सोमवार को इसे चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक के जरिए चलचित्र अधिनियम 1952 में संशोधन किया जाएगा।

जब मंत्री ने ‘जिमी, जिमी, जिमी’ और ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ गुनगुनाया
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में भारत की सौम्य संपदा का जिक्र करते हुए ‘‘जिमी, जिमी, जिमी..’’ और ‘‘आई एम अ डिस्को डांसर’’ जैसे हिंदी फिल्मों के गीतों की एक-एक पंक्ति गुनगुनाई। लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ‘चलचित्र संशोधन विधेयक, 2023’ पर संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की सौम्य संपदा में देश की धरोहर, विरासत, विविधता का बहुत बड़ा योगदान है।

विधेयक में यह भी खास
  • विधेयक में फिल्मों की अनधिकृत रिकार्डिंग, प्रदर्शन तथा पायरेसी के जरिए उन्हें इंटरनेट पर दिखाने के खिलाफ प्रावधान किए गए हैं।
  • पायरेसी के विरूद्ध विधेयक में तीन लाख रूपये के जुर्माने और अधिकतम तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है।
  • जुर्माने को फिल्म की अंकेक्षित सकल उत्पादन लागत के पांच प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
  • विधेयक में फिल्मों को अभी तक जो ‘यूए’ प्रमाणपत्र दिया जाता है उसे तीन आयुवर्ग श्रेणियों यथा ‘यूए7 प्लस’, ‘यूए13 प्लस’ और ‘यूए16 प्लस’ में रखने का प्रावधान है।
  • विधेयक में फिल्मों को सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के प्रावधान हैं।
  • विधेयक में फिल्मों को दिए जाने वाले सेंसर बोर्ड के प्रमाणपत्र की वर्तमान 10 वर्ष की वैधता अवधि को बढ़ाकर हमेशा के लिए किए जाने का प्रावधान है।

03:38 PM, 31-Jul-2023

राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित
मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही चार बार के स्थगन के बाद दोपहर 3.33 बजे पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
 

03:06 PM, 31-Jul-2023

राज्यसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक स्थगित हो गई है। दरअसल मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए थोड़ा समय दिए जाने पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

02:33 PM, 31-Jul-2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में सिनेमैटोग्राफर संशोधन बिल,2023 लोकसभा में पेश किया है। सिनेमैटोग्राफर कानून,1952 में संशोधन के बाद ये बिल लाया गया है। राज्यसभा से यह बिल पास हो चुका है। 

02:03 PM, 31-Jul-2023

संसद की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। इससे पहले सुबह कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते दोपहर दो बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। आज संसद में दिल्ली अध्यादेश की जगह लेने वाला बिल भी पेश किया जा सकता है। 

01:25 PM, 31-Jul-2023

ओवैसी ने दिल्ली अध्यादेश का किया विरोध
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली अध्यादेश का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल संघवाद के सिद्धातों का उल्लंघन करता है, जो कि देश के संविधान के मूलभूत ढांचे का हिस्सा है। ओवैसी ने इस बिल का विरोध करने की बात कही है। बता दें कि इस सप्ताह लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश की जगह लेने वाले बिल को पेश किया जाएगा।  

01:00 PM, 31-Jul-2023

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार सरकार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आखिरकार ऐसा क्या है जो वे छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इनकी दाढ़ी में कुछ काला है। कोई ना कोई तकलीफ है। जिसके चलते वे भाग रहे हैं। इनको कोई तकलीफ है जिसकी वजह से मणिपुर की सच्चाई सामने लाने नहीं दे रहे हैं।' गोयल ने विपक्षी सदस्यों से आत्मचिंतन की अपील की और कहा कि उन्हें अपने फैसले (हंगामे) पर पुन:विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'नियम 176 के तहत आज ही चर्चा शुरू की जाए। और आज ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। मुझे लगता है कि विपक्ष की रणनीति रोज आपको तकलीफ देना है। पूरा सदन इस बात से सहमत है कि अभी कार्यवाही शुरू की जाए और आज ही दोपहर दो बजे मणिपुर पर चर्चा शुरू की जाए।' सरकार जहां नियम 176 के तहत चर्चा कराने पर अड़ी है वहीं विपक्ष नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहा है।

12:18 PM, 31-Jul-2023

'अविश्वास प्रस्ताव पर हम चर्चा के लिए तैयार'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष की अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग पर कहा कि अगर आपको याद हो कि 2018 में भी यह जानते हुए भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था कि भाजपा और एनडीए के पास बहुमत है। जब भी सभापति चाहेंगे इस पर चर्चा होगी। हम तैयार हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सासंद इस चर्चा में भाग लें। विपक्ष का असली चेहरा देश के सामने आना चाहिए। 

12:15 PM, 31-Jul-2023

लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति से मिलेंगे विपक्षी सांसद
विपक्षी गठबंधन के सांसद राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। विपक्षी सांसदों की मांग है कि उन्हें उनके-उनके सदनों में मणिपुर के जमीनी हालात पर बोलने की इजाजत दी जाए। 

11:47 AM, 31-Jul-2023

विपक्ष ने बर्बाद किए सत्र के नौ दिन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा कि हम मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन विपक्ष सांसद, सदस्यों को मिली आजादी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।  सरकार चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष संसद सत्र के अहम नौ दिन पहले ही बर्बाद कर चुका है। 

11:16 AM, 31-Jul-2023

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़े हैं। वहीं सरकार ने कहा है कि वह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ने ये भी आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। 

10:53 AM, 31-Jul-2023

राघव चड्ढा ने दिल्ली अध्यादेश को बताया अलोकतांत्रिक
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीते शुक्रवार को बताया था कि इस हफ्ते दिल्ली अध्यादेश की जगह लेने वाला कानून संसद में पेश किया जा सकता है। इस पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि 'संसद में आज पेश किया जाने वाला अध्यादेश अलोकतांत्रिक है। यह ना सिर्फ संविधान के खिलाफ है बल्कि यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों के भी खिलाफ है। भाजपा यह समझ चुकी है कि दिल्ली में वह खत्म हो गई है इसलिए उनकी पार्टी का नेतृत्व ऐसे फैसले लेकर दिल्ली सरकार को बर्बाद करना चाहते हैं।' 

10:48 AM, 31-Jul-2023

अधीर रंजन चौधरी बोले- मणिपुर में हालात बेहद गंभीर
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी सिर्फ ये मांग है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए...मणिपुर में हालात बेहद गंभीर हैं। देश को बचाने की जरूरत है। भाजपा और उसके सहयोगियों को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए और सभी को मणिपुर के हालात की समीक्षा करनी चाहिए। 

10:43 AM, 31-Jul-2023

Monsoon Session Live: दोनों सदन कल सुबह तक के लिए स्थगित, लोकसभा में भी सिनेमैटोग्राफी संशोधन बिल पास

बैठक से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद मणिपुर के लोगों के आंसू पोंछकर वापस लौट आए हैं....आज विपक्षी सांसद बैठक करेंगे और इस बैठक में मणिपुर के हालात पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के अगले कदम के बारे में जानकारी दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें