या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}#WATCH Chennai, Tamil Nadu: DMK chief MK Stalin, along with Tamil Nadu LoP Udhayanidhi Stalin and DMK MP Kanimozhi, arrives at his residence, where he will meet the INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi. https://t.co/57TQhHumix
— ANI (@ANI) November 29, 2026
30 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ चेन्नई के ट्राइडेंट होटल पहुंच गए हैं। यहां वे केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे और उनसे इस बिल को समर्थन देने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील करेंगे। संसद में इस बिल के पेश होने से ऐन पहले हो रही इस बैठक को विपक्ष को एकजुट रखने की आखिरी और बेहद अहम कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
VIDEO | Chennai: Senior Congress leaders Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi, and Rahul Gandhi alongside other INDIA bloc leaders arrive at Trident hotel to meet DMK president MK Stalin over the Centre's proposed delimitation bills ahead of the special Parliament sitting starting November 30. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2026
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से होने वाली मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बातचीत की कोशिश जरूर होनी चाहिए, लेकिन फैसला स्टालिन और उनकी पार्टी को ही करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डीएमके इस बिल का समर्थन करती है, तो इतिहास उन्हें किसी बहादुर या नेक नेता के तौर पर याद नहीं रखेगा। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यह बिल देश के साथ धोखा है और इसे सिर्फ भाजपा की जीत पक्की करने के लिए लाया गया है, क्योंकि नए सिरे से सीटों की सीमाएं तय होने पर उन्हें इस तरह बांटा जाएगा जिससे बीजेपी को फायदा हो और उसे हराना बेहद मुश्किल हो जाए।
#WATCH | Delhi | On senior INDIA bloc leaders' visit to meet DMK chief MK Stalin, AAP MP Sanjay Singh says, "An attempt at dialogue should certainly be made. Whether or not they choose to listen is entirely up to Stalin and his party. If they support this bill, they will by no means be remembered as brave or noble figures. The reason is quite clear: this bill is a betrayal of the nation—a bill designed solely to ensure a victory for the BJP... When electoral constituencies are redefined—and their boundaries redrawn, they will be structured in a way that benefits the BJP. And as a result, defeating the BJP will become an extremely difficult task..."
— ANI (@ANI) November 29, 2026
तमिलनाडु के चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के आवास के बाहर सरगर्मी बढ़ गई है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन के वरिष्ठ नेता थोड़ी ही देर में पहुंचने वाले हैं। इस बीच स्टालिन के घर के बाहर डीएमके समर्थकों ने इस मुलाकात का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं के हाथ में 'कांग्रेस गो बैक' लिखे पोस्टर नजर आए।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Outside visuals from the DMK chief MK Stalin's residence, where the INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi will arrive shortly to meet DMK chief MK Stalin. https://t.co/cveuGEK6Hu
— ANI (@ANI) November 29, 2026
तमिलनाडु के चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के आवास पर हलचल तेज हो गई है, जहां डीएमके सांसद तिरुचि शिवा पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी की अगुवाई में 'इंडिया' गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल भी स्टालिन से मुलाकात करने जा रहा है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक का मुख्य मकसद केंद्र सरकार के परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करना और डीएमके को इस बिल का समर्थन करने से रोकना है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: DMK MP T Siva arrives at the residence of DMK chief MK Stalin. The INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi will meet DMK chief MK Stalin. https://t.co/BC1AJBng4e
— ANI (@ANI) November 29, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेता रविवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंचे हैं। कांग्रेस नेताओं की यह मुलाकात केंद्र सरकार के परिसीमन बिल पर डीएमके को विपक्ष के साथ जोड़ने और बिल का विरोध करने के लिए मनाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि, डीएमके पहले ही शर्तों के साथ इस बिल का समर्थन करने का संकेत दे चुकी है और स्टालिन ने भी साफ कहा है कि वे तमिलनाडु और वहां के लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर ही कोई फैसला लेंगे।
Congress President Shri @kharge, CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji and LoP Shri @RahulGandhi, along with other INDIA Bloc leaders, are on their way to meet former Tamil Nadu Chief Minister & DMK President Shri @mkstalin. 📍Tamil Nadu https://t.co/DiMl87dM6R
— Congress (@INCIndia) November 29, 2026
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने परिसीमन बिल को लेकर कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि देश को गलत दिशा में जाने से रोकने के लिए इस बिल का विरोध करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भले ही विपक्ष सत्ता में न हो, लेकिन देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए उनके पास विरोध करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। चौधरी के मुताबिक, कांग्रेस इस खतरे को समझ रही है और इसीलिए सभी सांसदों से अपील कर रही है कि वे साथ आएं और इस बिल को रोकने की कोशिश करें, वरना देश 'एक पार्टी, एक देश और एक चुनाव' की तरफ बढ़ जाएगा जिससे लोकतंत्र खत्म हो सकता है।
परिसीमन विधेयक पर संसद में मतदान से पहले आज सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई नेता तमिलनाडु पहुंचे हैं। सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। थोड़ी देर में स्टालिन से होने वाली इस मुलाकात के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची हैं।
जनता दल (यूनाइटेड) ने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने पुराने संबोधन का एक वीडियो एक्स पर साझा किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लिखा- 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान'। इस वीडियो में प्रधानमंत्री कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं'।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'नारी सशक्तिकरण का भाजपा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संकल्प अक्षुण्ण है। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दल हित सबकुछ हो जाता है। दल हित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो नारी शक्ति, देशहित को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। हमारा आत्मबल अजय है। हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है'।
भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान... https://t.co/pSBPebrlEW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2026
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार की पार्टी तोड़ी और उनके परिवार में फूट डाली, तो क्या यह देशहित में था? वे लोकतंत्र को बांधने और उसे अपने नियंत्रण में रखने के लिए परिसीमन विधेयक लाए हैं। हम शरद पवार और एमके स्टालिन से अपील करेंगे कि वे देशहित में अपने रुख पर दोबारा विचार करें।
राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 150 करोड़ रुपये का भाव लगा है। एक-एक सांसद खरीदने और क्रॉस वोटिंग करने वाले सांसद को 150-150 करोड़ रुपये का भाव लगा है।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा में संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में 20 बागी सांसदों को संसद की आगामी बैठकों में वोट देने से रोकने की मांग की है। ये सांसद तृणमूल कांग्रेस छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए थे। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि इन सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं अभी लंबित हैं। इसलिए जब तक इन याचिकाओं पर फैसला नहीं होता, उन्हें मतदान की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में इन सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की भी समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि परिसीमन विधेयक सिर्फ एक दिखावा है। आपने हर राज्य की हिस्सेदारी 50 फीसदी बढ़ा दी है। लेकिन इससे फायदा क्या होगा? यह कोई नहीं जानता।
उन्होंने आगे कहा, 543 सांसदों वाली संसद में भी मुश्किल से कुछ सांसदों को बोलने या अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाने का मौका मिलता है। अब हम 800 से ज्यादा सांसद करने जा रहे हैं। इसका क्या मतलब है? किसी को समझ नहीं आता।
प्रियांक ने कहा, इससे भी बड़ी बात यह है कि यह विधेयक परिसीमन आयोग पर कब्जा करने के लिए लाया जा रहा है। ठीक वैसे ही, जैसे उन्होंने निर्वाचन आयोग पर कब्जा किया है। वे फिर (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल करेंगे। उन्हें न्यायिक छूट मिली हुई है। उनके जरिये वे परिसीमन की प्रक्रिया में अपने हिसाब से बदलाव करेंगे।
उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल साफ है कि उनका मकसद परिसीमन आयोग पर पूरा नियंत्रण करना है। वे निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं इस तरह बदलना चाहते हैं कि सिर्फ भाजपा ही चुनाव जीत सके। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भाजपा मरते दम तक सत्ता में बनी रहे'।
कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल की आज द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और राकांपा-शरदचंद्र पवार के नेता शरद पवार से मुलाकात पर उन्होंने कहा, 'एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते और देश का निर्माण करने वाली सबसे पुरानी पार्टियों में से एक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर उस व्यक्ति और पार्टी तक पहुंचें, जो डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान में विश्वास रखता है। चाहे वह राकांपा हो या द्रमुक'।
'वे लंबे समय से हमारे सहयोगी रहे हैं। जो बातें हमें एक साथ लाती हैं और जोड़कर रखती हैं, वे हैं संविधान के आदर्श, लोकतंत्र के आदर्श और पेरियार तथा बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्श। इसलिए उनसे संपर्क करना भी हमारी जिम्मेदारी है'।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने द्रमुक की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में द्रमुक की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
स्टालिन ने कहा कि वे हमेशा हर फैसला तमिलनाडु और वहां के तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर लेते हैं। उन्होंने साफ किया कि वे इस रास्ते से पीछे नहीं हटेंगे।
स्टालिन ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, न कि एट्टप्पन के रूप में। उन्होंने यह बात राहुल गांधी की ओर से द्रमुक की भूमिका को स्वीकार किए जाने के जवाब में कही।
इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेता और वह खुद चेन्नई जा रहे हैं। वहां वे एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। वे स्टालिन और द्रमुक से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करना भारत में लोकतंत्र को खत्म कर देगा। इससे भाजपा और आरएसएस को पूरा चुनावी नक्शा अपने फायदे के हिसाब से बदलने की खुली छूट मिल जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि भाई स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए हमें इस विधेयक को मिलकर हराना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल आज द्रमुक के एमके स्टालिन और एनसीपी-एससीपी के शरद पवार से मुलाकात करेगा। इस पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, द्रमुक कांग्रेस की सबसे पुरानी और बेहद भरोसेमंद सहयोगी रही है। लेकिन सत्ता के लालच में कांग्रेस ने मंत्री पद पाने के लिए टीवीके का साथ पकड़ लिया। उसने अपने पुराने और वफादार साथी को छोड़ दिया। इससे द्रमुक को गहरा झटका लगा है। उसने फैसला कर लिया है कि अब वह कांग्रेस से न तो जुड़ना चाहती है और न ही उस पर भरोसा करना चाहती है। मुझे लगता है कि द्रमुक अपने फैसले पर दोबारा विचार नहीं करेगी।
उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी डर में जी रहे हैं। उन्हें डर है कि 2029 के चुनाव में कांग्रेस को करारी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने परिसीमन को लोकतंत्र की मौत बताया है। बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बनाने वाले हमारे पूर्वजों ने संविधान में यह प्रावधान किया था कि आबादी बढ़ने के साथ परिसीमन किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि संविधान कहता है कि सभी को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। हमारा देश प्रतिनिधि लोकतंत्र है।
बोम्मई ने कहा, राहुल गांधी के बयान पर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि परिसीमन का पिछला आधार 1971 था। 1971 की जनगणना के आधार पर 1976 में परिसीमन किया गया था। उस समय देश का राजनीतिक नक्शा फिर से बनाया गया था। लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 534 कर दी गई थी। यह काम कांग्रेस के नेतृत्व में हुआ था। तो क्या हमें उस समय भी इसे लोकतंत्र की मौत कहना चाहिए?
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस जब सत्ता में होती है, तब भी यही परिसीमन करना चाहती है, ताकि राजनीतिक रूप से अपने फायदे के लिए इसमें बदलाव कर सके। मौजूदा परिसीमन में भी आधार 1971 की जनगणना ही है। लेकिन लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर होगा। यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी गई है। किसी भी राज्य के साथ कोई छेड़छाड़ या भेदभाव किए बिना सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में 50 फीसदी बढ़ाई जाएंगी। इसी तरह विधानसभा सीटों में भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
बोम्मई ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में बेहद न्यायसंगत रुख अपनाया है। इसी वजह से सभी दल इस प्रस्ताव पर सहमत हो रहे हैं। इनमें द्रमुक, शरद पवार की पार्टी, वाईएसआरसीपी और बीआरएस जैसे दल शामिल हैं। ये सभी दल तटस्थ हैं या विपक्ष में हैं। इसके बावजूद वे इस प्रस्ताव पर सहमत हो रहे हैं। इसलिए यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास से रवाना हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता आज चेन्नई में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। ममता बनर्जी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी।
केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन केरल हाउस से रवाना हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता आज चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में ये नेता आज चेन्नई में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से भी मिलेंगे।
#WATCH | Senior leaders of the INDIA bloc arrive at Delhi airport. Led by Congress chief Mallikarjun Kharge, they will meet DMK chief MK Stalin in Chennai and NCP-SCP chief Sharad Pawar in Mumbai today. https://t.co/K5n1C9GKHU
— ANI (@ANI) November 29, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को एक संख्या याद रखनी चाहिए- 272। साल 2029 में देश की 272 महिलाएं सांसद बनकर लोकसभा में पहुंचेंगी। उन्हें 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलेगा। अभी यह 13 प्रतिशत है'।
वल्लभ ने कहा, उन्हें (राहुल गांधी) एक और संख्या याद रखनी चाहिए- 152। साल 2024 में ऐसे 152 लोकसभा क्षेत्र थे, जहां मतदाताओं को एक भी महिला उम्मीदवार नहीं मिली थी। इसलिए उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। हमने महिलाओं को देश की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था में पहुंचाने का संकल्प लिया है'।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। एलंगोवन ने कहा, 'भाजपा 31 दिसंबर के बाद जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाने के लिए विधेयक ला सकती है। यह राज्यों के लिए बहुत खतरनाक है। उत्तर भारत के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को दक्षिणी राज्यों की तरह सफलतापूर्वक लागू नहीं कर पाए हैं। खासकर तमिलनाडु ने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है। इसी वजह से हमारी आबादी कम है। जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को गंभीरता से लागू किया है, उन्हें इसका नुकसान नहीं होना चाहिए। यही हमारा रुख है'।
'इसलिए हम चाहते हैं कि जनसंख्या को परिसीमन का आधार बनाने के बावजूद संसद में राज्यों की मौजूदा सीटों का अनुपात बरकरार रहे। 542 सदस्यों वाली लोकसभा में हमारे सांसदों की हिस्सेदारी 7.18 प्रतिशत थी। हम चाहते हैं कि जनसंख्या के आंकड़े चाहे जो भी हों, यह अनुपात बना रहे'।
कांग्रेस से अलग बैठने के फैसले को परिसीमन विधेयक के समर्थन से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'नहीं। जब हमने गठबंधन छोड़ा था, तभी हमने एक पत्र दिया था। इसमें कहा था कि हम कांग्रेस के साथ नहीं बैठना चाहते। इसका इस मुद्दे से कोई संबंध नहीं है। हमने यह फैसला काफी पहले लिया था। जब हमने गठबंधन छोड़ा, तब कांग्रेस पार्टी टीवीके के साथ जुड़ गई थी। उसने कहा था कि वह टीवीके के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी'।
उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी टीवीके के साथ रहना चाहते हैं। वह टीवीके के प्रवक्ता बन गए हैं। उनके सभी सांसद और नेता भी टीवीके के प्रवक्ताओं की तरह काम करने लगे हैं। वे किसी भी मुद्दे पर बोलेंगे। लेकिन वे उस खतरे को नहीं समझ रहे हैं, जिसका सामना हमें करना पड़ सकता है। 31 दिसंबर के बाद सरकार एक साधारण विधेयक लाकर सभी राज्यों में जनसंख्या के आधार पर सीटें बढ़ा सकती है। हम इसी खतरे को रोकना चाहते हैं'।
सीटों में बढ़ोतरी को 50 प्रतिशत तक सीमित रखने और राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी बरकरार रखने के फैसले पर उन्होंने कहा, 'यह फैसला हुआ है कि सीटों में बढ़ोतरी 50 प्रतिशत तक सीमित रहेगी। हर राज्य को संसद में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी के अनुसार सीटें मिलेंगी। यानी तमिलनाडु को 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। यह व्यवस्था अगले 25 साल तक जारी रहनी चाहिए'।
'अगर जनसंख्या सर्वे कराया जाता है और उसमें उत्तर भारत के राज्यों की आबादी बढ़ने तथा दक्षिण भारत के राज्यों की आबादी घटने की बात सामने आती है, तब भी अगले 25 साल तक किसी राज्य की मौजूदा सीटों की हिस्सेदारी नहीं बदली जा सकती'।
उन्होंने कहा, 'ये दोनों प्रमुख मुद्दे उस सर्वदलीय बैठक में उठाए गए थे, जिसमें कांग्रेस भी शामिल थी। कांग्रेस ने भी बैठक में हिस्सा लिया था। कई मुख्यमंत्री भी एक दूसरी बैठक में शामिल हुए थे। हम इसी सहमति को स्वीकार कर रहे हैं'।
द्रमुक प्रवक्ता ने कहा, 'परिसीमन हर 25 साल में एक बार होना चाहिए। 31 दिसंबर के बाद ये 25 साल पूरे हो जाएंगे। इसके बाद सरकार कोई भी विधेयक ला सकती है। यह संविधान संशोधन विधेयक नहीं होगा। साधारण विधेयक के जरिए भी सरकार सीटों की संख्या बढ़ा सकती है। इसके लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत नहीं होगी। साधारण बहुमत से ही ऐसा किया जा सकता है'।
'यही वह खतरा है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। दो बार हुई सर्वदलीय बैठकों में बनी सहमति के आधार पर हम इस फैसले को स्वीकार कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि विधेयक आने के बाद राज्यों के हित प्रभावित हों। हम इसे स्वीकार कर रहे हैं। हम यह केवल राज्यों के हितों की रक्षा के लिए कर रहे हैं'।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने परिसीमन प्रक्रिया का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक संसद के अंदर इसे रोकने की आखिरी लड़ाई लड़ेगा। उनके मुताबिक, परिसीमन संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने भाजपा पर देश में तानाशाही थोपने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। कहा कि इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं की द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की तैयारी पर सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डीएमके लंबे समय से उनकी भरोसेमंद सहयोगी रही है। अगर उसे कोई शिकायत है, तो गठबंधन के भीतर इस पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, हम लालू जी और तेजस्वी जी से भी इस मुद्दे पर बात करेंगे। हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) पर तीखा हमला बोला। परिसीमन विधेयक को लेकर राउत ने आरोप लगाया कि शरद पवार की पार्टी महाराष्ट्र के हितों से ज्यादा राजनीतिक सत्ता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पूछा कि पार्टी ऐसे प्रस्ताव का समर्थन क्यों करना चाहती है, जिसका विरोध उसके विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सहयोगी दल कर रहे हैं।
राउत ने शरद पवार को याद दिलाया कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने उनके राज्यसभा चुनाव में समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पार्टी के आठों सांसद गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन से जीते थे।
उन्होंने अविभाजित शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में हुई टूट का भी जिक्र किया। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने सदस्य गंवाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। संजय राउत ने चेतावनी दी कि परिसीमन विधेयक का समर्थन करना महाराष्ट्र और वहां के लोगों के साथ विश्वासघात करने जैसा होगा।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने निर्देश दिया है कि सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहें। साथ ही, सदन में पेश होने वाले विधेयकों का विरोध करें।
Samajwadi Party's Chief Whip in Lok Sabha, Dharmendra Yadav issues a three-line whip to party's MPs in the House, directing them to be present in the House from 30th November to 3rd December and oppose the Bills being tabled. https://t.co/GZJ2qHFpof
— ANI (@ANI) November 29, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मुंबई में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार से मिलेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी उनके साथ जाने की संभावना है।
प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि संसद में अगले कुछ दिन बेहद अहम होंगे। देश के लोग इन पर करीबी नजर रखेंगे। खासकर महिलाएं इन घटनाक्रमों को ध्यान से देखेंगी।
उन्होंने कांग्रेस पर महिला आरक्षण लागू करने में कई दशकों की देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार भी महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की कोशिश की थी, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने गलत आधार पर इसका विरोध किया था।
सूर्या ने कहा कि आज कांग्रेस को छोड़कर विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां इस जरूरत को समझ चुकी हैं। देश के लोग चाहते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द लागू हो। इसलिए इन दलों ने विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, मैं इन सभी दलों के समर्थन का स्वागत करता हूं।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। ऐसे में परिसीमन को जिस तरीके से लागू करने की योजना बनाई जा रही है, उस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में जल्दबाजी कर रही है। लोकतंत्र के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद मानस मंगराज ने शनिवार को केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर पार्टी का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इन विधेयकों के प्रावधानों की पूरी जांच के बाद ही अपना फैसला करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओडिशा के हितों और संसद में राज्य के प्रतिनिधित्व की रक्षा करना जरूरी है।
मंगराज ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयकों पर बीजू जनता दल प्रस्तावित कानूनों की पूरी तरह जांच करने के बाद ही सोच-समझकर फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी विधेयकों को औपचारिक रूप से पेश किए जाने और उनका अध्ययन करने से पहले कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं करेगी।
मंगराज ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा ओडिशा और वहां के लोगों के हितों को प्राथमिकता दी है। राज्य के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा ने 12 अगस्त 2026 को एक प्रस्ताव पारित किया था। द्रमुक ने भी इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।
इस प्रस्ताव में पांच प्रमुख मांगें रखी गई थीं-
1. लोकसभा की मौजूदा 543 निर्वाचित सीटों की संख्या स्थायी रूप से बरकरार रखी जाए।
2. लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाए। इससे संसद में राज्यों की हिस्सेदारी का अनुपात नहीं बदलेगा।
3. लोकसभा और राज्यसभा की सीटों का मौजूदा अनुपात करीब 2.2:1 बनाए रखा जाए।
4. महिला आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाए। इसके लिए परिसीमन का इंतजार न हो। मौजूदा 543 सीटों में ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाए।
5. राज्य विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाए।
केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी गठबंधन में मतभेद सामने आने लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, खरगे पहले चेन्नई में स्टालिन से मिलेंगे। इसके बाद मुंबई में शरद पवार से उनकी मुलाकात होगी।
इन मुलाकातों के पीछे विपक्षी गठबंधन में परिसीमन विधेयक को लेकर उभरे मतभेद अहम वजह हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी खरगे के साथ इन मुलाकातों में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, उनके शामिल होने की संभावना जताई गई है।
केंद्र के इस परिसीमन प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दलों और क्षेत्रीय गठबंधनों के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र के इस संशोधित प्रस्ताव का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। इस रुख के कारण महा विकास आघाड़ी गठबंधन के भीतर दरारें चौड़ी हो गई हैं।
कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं ने पवार की पार्टी पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं को छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी ओर द्रमुक, भारत राष्ट्र समिति और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी इस विधेयक को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
विपक्षी मोर्चे के भीतर चल रही उठापटक के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बैठक में शामिल होने के लिए राजी हो गई हैं। शुरुआती हिचकिचाहट के बाद वरिष्ठ नेताओं के बार-बार अनुरोध और विशेष विमान की व्यवस्था करने पर उन्होंने अपना फैसला बदला।
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसे दल अभी इस मामले पर तटस्थ बने हुए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई अन्य दल इस विधेयक का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस प्रकार परिसीमन के इस नए प्रस्ताव पर देश भर की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के रुख में स्पष्ट विभाजन दिखाई दे रहा है।
केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के सीट आवंटन को बढ़ाना है। इसके साथ ही राज्यों की विधानसभाओं की कुल संख्या में भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। विधेयक के प्रस्ताव के अनुसार , लोकसभा की अधिकतम क्षमता को बढ़ाकर 850 किया जाएगा। इसमें राज्यों से 815 सदस्य और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य शामिल हो सकते हैं।
राज्य विधानसभाओं की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संशोधित सीट आवंटन और सीमाओं को 2051 तक पूरी तरह से फ्रीज कर दिया जाएगा। संसद का यह विशेष सत्र तीस नवंबर से तीन दिसंबर तक के लिए बुलाया गया है। लोकसभा की बैठक सोमवार को होगी जबकि राज्यसभा की कार्यवाही दो दिसंबर से फिर से शुरू होगी। इस विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन के इस बड़े प्रस्ताव पर तीखी बहस होने के पूरे आसार हैं।
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार दो अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ये विधेयक परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े हैं।
लोकसभा की बैठक सोमवार को होगी। वहीं, राज्यसभा की बैठक बुधवार यानी 2 दिसंबर को फिर शुरू होगी। सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के दोनों विधेयक पेश करने की उम्मीद है।
कैबिनेट ने दी थी प्रस्तावों को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को इन प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इनके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़कर 850 हो जाएगी। राज्यों के बीच सीटों का नया बंटवारा 2051 तक सुरक्षित रहेगा। यानी इस अवधि तक सीटों के बंटवारे में बदलाव नहीं होगा।
वहीं, केंद्र सरकार के लोकसभा और विधानसभा सीटों में पचास फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव के खिलाफ दक्षिण राज्यों के नेताओं ने लामबंदी शुरू कर दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को दिल्ली में केरलम और तेलंगाना के अपने समकक्षों वीडी सतीसन और रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
यह बैठक केंद्र के उस नए प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है, जिसमें सीटों के विस्तार के साथ महिला आरक्षण लागू करने की योजना है। डीके शिवकुमार ने शनिवार को बंगलूरू में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे राज्यों के साथ हो रहे अन्याय और जनसंख्या के आंकड़ों के प्रभावों की समीक्षा करेंगे।
इस उच्च स्तरीय बैठक का फोकस दक्षिणी राज्यों पर सीट विस्तार के संभावित प्रभाव को समझना है। दक्षिण भारत के इन राज्यों का मानना है कि इससे उनकी संसदीय नुमाइंदगी और राजनीतिक ताकत पर बुरा असर पड़ सकता है।
केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र के दौरान संविधान संशोधन विधेयक लाने जा रही है। इस प्रस्तावित कानून के तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में भारी वृद्धि की तैयारी है। विपक्षी दलों का एक बड़ा वर्ग इस कदम के नफा-नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।