03:27 PM, 04-Aug-2022
केसी वेणुगोपाल बोले, देश में भयानक 'राज' चल रहा है
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, देश में भयानक 'राज' चल रहा है। यहां संसदीय प्रणाली है। हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, लेकिन जब संसद का सत्र और नेता विपक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) बहस में भाग ले रहे हैं, ईडी उन्हें 12:30 बजे तलब कर रहा है, क्या बात है।
ऐसा ही हुआ जब संजय राउत को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने अभी तक संसद को सूचित नहीं किया है। लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए संसद सदस्यों के लिए विशेषाधिकार मौजूद है। लेकिन यह सरकार लोकतंत्र बिल्कुल नहीं चाहती। हम डरे नहीं हैं, हम इससे लड़ेंगे, हम कायर नहीं हैं। कल का विरोध महंगाई और बेरोजगारी पर है। हम इसे पूरे भारत और संसद में करेंगे।