फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में अधिकरण सुधार विधेयक 2021 पेश

Mon, 02 Aug 2021 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 Parliament Monsson Session 2021 Live Updates: पेगासस जासूसी विवाद के चलते संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है। वहीं सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बधाई दी गई।
विज्ञापन
लोकसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:11 PM, 02-Aug-2021

लोकसभा में अधिकरण सुधार विधेयक 2021 पेश

लोकसभा में सोमवार को विभिन्न विषयों पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘अधिकरण सुधार विधेयक, 2021’ पेश किया । राज्यसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच अंतर्देशीय जलयान विधेयक 2021 को मंजूरी ।

12:41 PM, 02-Aug-2021

राज्यसभा की कार्यवाही  दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


 

12:24 PM, 02-Aug-2021

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


 

विज्ञापन
11:40 AM, 02-Aug-2021

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पेगासस विवाद पर विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी है। जिसके कुछ देर बाद ही सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


 

11:20 AM, 02-Aug-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

पेगासस समेत विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


 

विज्ञापन
11:04 AM, 02-Aug-2021

Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में अधिकरण सुधार विधेयक 2021 पेश

आज यानी सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने पेगासस मामले को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष की नारेबाजी के बीच ही टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बधाई दी गई।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें