फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक के लिए स्थगित; राज्यसभा में शाह का माकपा सांसद पर तंज

Fri, 21 Mar 2025 06:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार हैं। सरकार आज बजट पास कराने की कोशिश करेगी। जिसे लेकर पार्टियों ने व्हिप जारी किया हैं। संसद की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट यहां पढें....।
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:32 PM, 21-Mar-2025

लोकसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 24 मार्च तक के लिए स्थगित।
 

06:30 PM, 21-Mar-2025

लोकसभा से विनियोग विधेयक पारित

लोकसभा ने विनियोग विधेयक (3), 2025 पारित किया।
 

06:29 PM, 21-Mar-2025

लोकसभा में मतदान के पहुंचे पीएम मोदी

लोकसभा में कई मंत्रालयों की बकाया अनुदानों की मांगों पर मतदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी सदन में पहुंचे।
 

विज्ञापन
04:06 PM, 21-Mar-2025

अमित शाह ने सीपीआईएम सांसद पर कसा तंज

राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्च के दौरान सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास की तरफ से एलन मस्क के एआई टूल ग्रोक की तरफ से विवादित टिप्पणी का मुद्दा उठाया गया। जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने उनपर तंज कसते हुए कहा, 'मैं जॉन साहब को विनती करना चाहता हूं, कि अकेली उनकी ही पार्टी अंतरराष्ट्रीय पार्टी है, बाकी सभी भारतीय पार्टियां है। आप भारत की बात करो, मस्क-मस्क क्या कर रहे हो'।
 

03:58 PM, 21-Mar-2025

अमेरिका ने पारस्परिक व्यापार और शुल्कों पर जारी किया ज्ञापन

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 13 फरवरी, 2025 को पारस्परिक व्यापार और शुल्कों पर एक ज्ञापन जारी किया है, जिसमें वाणिज्य सचिव और संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि को व्यापारिक साझेदारों की तरफ से अपनाई गई किसी भी गैर-पारस्परिक व्यापार व्यवस्था से अमेरिका को होने वाले नुकसान की जांच करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी है और प्रत्येक व्यापारिक साझेदार के लिए विस्तृत प्रस्तावित उपायों के साथ एक रिपोर्ट प्रदान करनी है, जिसके आधार पर, संबंधित व्यापारिक साझेदार के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई किसी भी प्रासंगिक अमेरिकी कानून के तहत की जा सकती है। आज की तारीख तक, अमेरिका की तरफ से भारत पर पारस्परिक शुल्कों समेत देश-विशिष्ट का कोई अधिरोपण नहीं किया गया है। अमेरिका की तरफ से बिना किसी छूट के सभी देशों से स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। इन शुल्कों के प्रभाव, जो मौजूदा अतिरिक्त शुल्कों पर एक बढ़ोतरी है, का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है क्योंकि इन क्षेत्रों में कुछ प्रमुख निर्यातक देशों को पहले की छूट की तुलना में कोई छूट नहीं है।


 

विज्ञापन
03:37 PM, 21-Mar-2025

'गृह मंत्रालय बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करता है'

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'एक तरह से गृह मंत्रालय बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करता है। संविधान ने कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्यों को दी है। सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है। यह एक सही निर्णय है। इसमें कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जब कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्यों की है, तो 76 साल बाद अब ऐसी स्थिति है कि कई तरह के अपराध राज्य की सीमा तक सीमित नहीं रह गए हैं, वे अंतरराज्यीय भी हैं और बहुराज्यीय भी हैं - जैसे नारकोटिक्स, साइबर अपराध, संगठित अपराध गिरोह, हवाला। ये सभी अपराध सिर्फ एक राज्य के भीतर नहीं होते हैं। देश में कई अपराध देश के बाहर से भी होते हैं। इसलिए इन सबको ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय में बदलाव करना जरूरी हो जाता है। मैं यह गर्व के साथ कहता हूं कि 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय में लंबे समय से लंबित बदलाव एक बार में किए हैं।'
 

03:34 PM, 21-Mar-2025

राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा

राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '21 सदस्यों ने यहां अपने विचार प्रस्तुत किए। एक तरह से गृह मंत्रालय के अनेक कार्यों के आयामों को समेटने का प्रयास किया गया। सबसे पहले मैं उन हजारों राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ सीमाओं को मजबूत करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया'।
 

 

01:26 PM, 21-Mar-2025

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जज के आवास से नकदी मिलने का मुद्दा उठाया

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में दिल्ली हाईकोर्ट के जज के आवास से नकदी मिलने का मामला उठाया। जयराम रमेश ने न्यायिक जवाबदेही पर सभापति का जवाब मांगा और उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग के संबंध में लंबित नोटिस की याद दिलाई। नकदी की कथित बरामदगी से संबंधित मुद्दे पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्हें इस बात से परेशानी है कि घटना हुई लेकिन तत्काल सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटना किसी राजनेता, नौकरशाह या उद्योगपति से संबंधित होती तो संबंधित व्यक्ति तुरंत 'लक्ष्य' बन जाता। उन्होंने कहा, 'इसलिए, मुझे विश्वास है कि पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी प्रणालीगत प्रतिक्रिया सामने आएगी।'
 

01:19 PM, 21-Mar-2025

संसद में उठा सिंथेटिक ड्रग्स का मामला

कांग्रेस सांसद अजय माकन ने राज्यसभा में देश में सिंथेटिक ड्रग्स की बढ़ती उपलब्धतता का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इससे गैंगवार और आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है। माकन ने कहा कि ड्रग्स और हथियार देश की सीमाओं से भारत पहुंच रहे हैं, लेकिन हम उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं। 

01:16 PM, 21-Mar-2025

लोकसभा में जलशक्ति मंत्रालय के अनुदान की मांग पर हुई बहस

जलशक्ति मंत्रालय के अनुदान पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने सवाल किया कि राजस्थान  सरकार ने आदिवासी इलाकों में चल रहे प्रोजेक्ट पर रोक क्यों लगा दी है, जबकि उन्हें पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने मंजूरी दी थी। कर्नाटक से सांसद प्रभा मल्लिकार्जुन ने भी जलशक्ति मिशन और अटल भूजल योजना के फंड का इस्तेमाल न होने का मुद्दा उठाया। 

12:22 PM, 21-Mar-2025

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में कहा कि विपक्षी सांसद भारत के बाहर देखते हैं और गाजा को लेकर आवाज उठाते हैं, लेकिन बांग्लादेश के मुद्दे पर चुप रहते हैं। 

11:38 AM, 21-Mar-2025

कुलपति की जगह कुलगुरु की उपाधि शुरू करने पर क्या बोले सपा सांसद

राजस्थान के विश्वविद्यालयों में कुलपति की जगह 'कुलगुरु' की उपाधि को लेकर विधायक पारित होने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, 'ये(भाजपा) यहां से शुरू करके दक्षिण तक ये आग ले जाएंगे। लोगों को 'कुलगुरु' समझने में बहुत समय लगेगा। चांसलर और वाइस चांसलर हर व्यक्ति समझता है। हमारी संस्कृति में कुलगुरु का अलग अर्थ है।'

09:59 AM, 21-Mar-2025

लोकसभा में आज

  • कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा 2025-26 के लिए जल शक्ति मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत अनुदान की मांगों पर चर्चा करेगी और अंततः मतदान करेगी। 
  • वहीं शाम 6 बजे लोकसभा में 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट के संबंध में अनुदान की बकाया मांगों को सदन में मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोजन को अधिकृत करने के लिए एक विधेयक पेश करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी।  

08:10 AM, 21-Mar-2025

Budget Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 24 मार्च तक के लिए स्थगित; राज्यसभा में शाह का माकपा सांसद पर तंज

संसद का बजट सत्र शुक्रवार को हंगामेदार हो सकता है। जहां संसद के बजट सत्र में आज सरकार बजट पारित कराने के प्रयास करेगी। वहीं विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों के लिए बृहस्पतिवार को तीन लाइन का व्हिप जारी किया। भाजपा ने सबसे पहले अपने सांसदों से शुक्रवार को लोकसभा में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया।



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें