फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Session: 'भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार', पढ़ें राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण

Tue, 31 Jan 2023 03:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 Budget Session of Parliament 2023 Today, Lok Sabha Rajya Sabha News Live : आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है।  राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा कीं। उन्होंने केंद्र सरकार को निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार बताया। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:23 PM, 31-Jan-2023

10 फरवरी को सदन स्थगित करने का आग्रह
इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज हुई लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में सभी दलों ने सरकार से सदन को 13 फरवरी के बजाय 10 फरवरी को ही स्थगित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट की प्रस्तुति पर चर्चा 10 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति द्वारा किए गए आग्रह को सरकार को बताया है। 
 

12:14 PM, 31-Jan-2023

शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे, इसलिए भारत अपनी सैन्य शक्ति को भी आधुनिक करने पर जोर दे रहा है। पूरी दुनिया इस वक्त भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। भारत का लोकतंत्र हमेशा से समृद्ध था। एक राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान अमर थी, अमर है और आगे भी अमर रहेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मुश्किल लक्ष्य रखें और उन्हें हासिल कर के दिखाएं। जो पूरी दुनिया के देश करने की सोच रहे हैं, उसे हम भारतवासी पहले कर के दिखाएं। आइए अपने लोकतंत्र को समृद्ध करते हुए हम अपने संकल्पों पूरा करें।

12:13 PM, 31-Jan-2023

भारत ने आतंकवाद को लेकर कड़क रुख अपनाया: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अफगानिस्तान और यूक्रेन जैसे देशों में संकट में फंसे अपने नागरिकों को वापस लेकर आए हैं। भारत ने आतंकवाद को लेकर जो कड़क रुख अपनाया है, उसे भी आज दुनिया समझ रही है। इसलिए आतंक के विरोध में भारत की आवाज को हर मंच से गंभीरता से सुना जा रहा है। यूएन में भी भारत ने आतंकवाद पर अपनी भूमिका को स्पष्ट किया है। साइबर सुरक्षा की चिंताओं को भी सरकार पूरी दुनिया के सामने रख रही है।

विज्ञापन
12:12 PM, 31-Jan-2023

देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सुगम्य योजना से भारत के दिव्यांगों को लाभ हुआ है। भारत में सरकार की योजनाओं का असर वृहद हुआ है। आज युवा इनोवेशन में ताकत दिखा रहे हैं। देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। अग्निवीर योजना से भी युवाओं को फायदा होगा। सरकार ने 2014 से 2022 तक 60 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले हैं। 2014 के बाद से छात्रों के लिए ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट सीटें दोगुनी हो चुकी हैं। देश में इस दौरान पांच हजार से ज्यादा खोले गए हैं। इसी प्रकार फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कई रिकॉर्ड बने हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना में नौ वर्षों में सड़कों का नेटवर्क दोगुना हो गया। देश की 99 प्रतिशत बस्तियां सड़क मार्ग से जुड़ चुकी हैं।

12:03 PM, 31-Jan-2023

बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। इसी प्रकार देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
12:02 PM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ने खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश के कोने कोने से भारत की प्रतिभाओं को निखारने और निकालने के लिए खेल इंडिया गेम्स का भी आयोजन कर रही है। हमारी सरकार दिव्यांगों को लेकर भी सक्रिय है और साइन लैंग्वेज पर भी काम कर रही है।

11:59 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत ने उस सोच को भी बदला है जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही है और पूरे विश्व को मिशन LiFE से जोड़ने पर बल दे रही है।

11:59 AM, 31-Jan-2023

भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं।  भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
 

11:56 AM, 31-Jan-2023

देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की भी बहुत बड़ी भूमिका है।

11:56 AM, 31-Jan-2023

 आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।

 

11:51 AM, 31-Jan-2023

हमारी विरासत हमें जड़ों से जोड़ती है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारी विरासत हमें जड़ों से जोड़ती है और हमारा विकास आसमान को छूने का हौसला देता है। इसलिए मेरी सरकार ने विरासत को मजबूती देने और विकास को प्राथमिकता देने की राह चुनी है।

11:49 AM, 31-Jan-2023

मेड इन इंडिया अभियान का लाभ मिलना शुरू हो गया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है। आज भारत में मैन्युफेक्चरिंग की अपनी कैपेसिटी भी बढ़ रही है और दुनिया भर से भी मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही हैं।

11:48 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार की नई पहल में हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है।

11:45 AM, 31-Jan-2023

आज भारत अपनी पुरातन विधाओं को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज अंडमान निकोबार में हमने सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को सम्मान दिया था। हाल ही में मेरी सरकार ने नेताजी पर भव्य म्यूजियम का उद्घाटन भी किया है। परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान के द्वीपों का नामकरण भी किया है। आज हमारी नौसेना को भी छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रतीक दिया गया है। अब देश में आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हम आदि शंकराचार्य, भगवान बसवेश्वर, गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्तों पर बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत टेक्नोलॉजी का हब भी बनता जा रहा है। आज भारत अपनी पुरातन विधाओं को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा है, तो वहीं फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड बन कर दुनिया की मदद भी कर रहा है।

11:44 AM, 31-Jan-2023

सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं। नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं। 


 

11:42 AM, 31-Jan-2023

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है। यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो।

11:35 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लाईं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की तरफ से जितनी भी योजनाएं शुरू की गईं, उनमें महिलाओं का हित सर्वोपरि रखा गया है। उनके रोजगार से लेकर प्रतिनिधित्व को भी ऊपर रखा गया। महिला सशक्तिकरण इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पुरुषों के मुकाबले अब बेटियों की संख्या बढ़ी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हो या प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, सरकार ने महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। 

सैनिक स्कूलों से लेकर मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूल तक आज हमारी बेटियां ट्रेनिंग ले रही हैं। यह मेरी सरकार ही जिसने मातृत्व अवकाश को बढ़ाया है। मुद्रा योजना की 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हीं हैं। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक शक्ति और उनकी भागीदारी बढ़ी है।

11:28 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ने सदियों से वंचित लोगों के लिए काम किया: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारे देशों में ऐसे अनेक वर्ग और क्षेत्र हैं, जिनकी उम्मीद और आवश्यकताओं पर ध्यान देकर ही समग्र विकास की कल्पना की जा सकती है। हमारी सरकार ऐसे वर्गों और क्षेत्रों को वरीयता देते हुए काम कर रही है। मेरी सरकार ने हर उस वर्ग के लिए काम किया है, जो सदियों से वंचित रहा है। गरीबों, दलितों और शोषितों के लिए काम किया है, जिससे वे सपने देख सकते हैं।

11:27 AM, 31-Jan-2023

सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि ज्यादातर सुविधाएं या तो शत प्रतिशत लोगों तक पहुंच चुकी हैं, या पहुंचने वाली हैं। हमने देखा है कि कोरोनाकाल के दौरान दुनियाभर में किस तरह गरीब के लिए गुजारा मुश्किल था, लेकिन भारत उन देशों में से एक है, जिसने गरीबों का जीवन बचाने के लिए हर कोशिश की। देश में कोई गरीब भूखा नहीं सोएगा इसके लिए भी हमारी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने पीएम गरीब कल्याण योजना को आगे भी चलाने का निर्णय लिया है। यह एक संवेदनशील और गरीब हितैषी सरकार की पहचान है। सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है। आज इस कदम की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है।

11:19 AM, 31-Jan-2023

गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कोरोनाकाल में हमारी सरकार लोगों को गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचाने में सफल हो पाई है। आज शॉर्टकट की राजनीति से बचें और स्थायी समाधान पेश करें। जिससे सामान्य जनों की समस्याओं का हल है। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है। आज सरकार हर किसी को सशक्त बनाने का काम कर रही है।

11:18 AM, 31-Jan-2023

मेरी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखा: राष्ट्रपति

मेरी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखा है। नीति और फैसलों में इच्छाशक्ति दिखाई है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर जवाबी कार्रवाई तक। एलओसी से लेकर एलएसी तक सरकार ने हर तरफ काम किया है। मेरी सरकार ने 370 से लेकर तीन तलाक तक हर तरफ काम किया है। आज दुनिया के कई देश संकट से घिरे हैं, लेकिन मेरी सरकार ने जो भी निर्णय लिए, उनकी वजह से भारत की स्थिति उन देशों से अलग है। मेरी सरकार का मानना है कि भ्रष्टाचार सामाजिक न्याय का दुश्मन है। इसलिए भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई जारी है।

11:13 AM, 31-Jan-2023

यह सपनों को पूरा करने वाली सरकार है: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सत्ता राष्ट्र निर्माण के कर्तव्य को पूरा करने में लगी है। यह सपनों को पूरा करने वाली सरकार है। आज भारत में ईमानदारी का पालन करने वाली सरकार है। आज भारत में गरीबी के स्थायी समाधान और उनके स्थायी सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली सरकार है। आज भारत के लिए बड़े और उत्कृष्ट स्केल पर काम करने वाली सरकार है। आज भारत में जनकल्याण को सर्वोपरि रखने वाली सरकार है। आज भारत में प्रगति के साथ ही प्रकृति को संभालने वाली सरकार है। आज भारत में विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिकता को बढ़ावा देने वाली सरकार है।

11:12 AM, 31-Jan-2023

आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क बना है, जिससे पूरी दुनिया प्रेरणा ले रही: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जिस आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की हम कभी कामना करते थे, वह आज बनना शुरू हुआ है। आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क बना है, जिससे पूरी दुनिया प्रेरणा ले रही है। बड़ी-बड़ी योजनाओं में जिस भ्रष्टाचार से देश मुक्ति चाहता था, उससे अब मुक्ति मिल रही है। पॉलिसी पैरालिसिस को हटाते हुए फैसले लेने के लिए भी सरकार जानी जाती है। इसलिए हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

11:11 AM, 31-Jan-2023

भारत का आत्मविश्वास पहली बार शीर्ष पर है: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विकास के कर्तव्य पथ पर चलते हुए मेरी सरकार को कुछ ही वर्षों में नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। मेरी सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने कई परिवर्तन पहली बार देखे हैं। इनमें सबसे बड़ा यह कि भारत का आत्मविश्वास पहली बार शीर्ष पर है। जो भारत पहले अधिकांश समस्याओं के निदान के लिए दूसरों पर निर्भर था। वह आज दूसरों की समस्याओं का समाधान बन रहा है।

11:08 AM, 31-Jan-2023

हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो: राष्ट्रपति मुर्मू

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें अतीत का गौरव जुड़ा हो। हमें नए युग का निर्माण करना है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जिसमें गरीबी न हो, मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। ऐसा भारत बनाना है, जिसके युवा समय से दो कदम आगे चलता है। ऐसा भारत जिसकी एकता और अटल हो। 2047 में देश जब इस सच्चाई को जीवंत करेगा तब इस निर्माण का आंकलन भी करेगा। तब इस मौके को देखा जाएगा। इसलिए अमृतकाल का यह अवसर बहुत महत्वपूर्ण है।

10:53 AM, 31-Jan-2023

भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं को पूरा करने का काम करेगा: राष्ट्रपति

पीएम मोदी ने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच, भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा, दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वह और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी।

10:51 AM, 31-Jan-2023

'भारत पहले, नागरिक पहले' की सोच को लेकर हम इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे

पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत पहले, नागरिक पहले' की सोच को लेकर हम संसद के इस बजट सत्र को आगे बढ़ाएंगे। मुझे उम्मीद है कि विपक्षी नेता संसद के समक्ष अपने विचार रखेंगे।

10:49 AM, 31-Jan-2023

भारत के बजट पर पूरी दुनिया की नजर: पीएम मोदी

  पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।  

10:40 AM, 31-Jan-2023

राष्ट्रपति का अभिभाषण देश के लिए गौरव की बात: पीएम मोदी

आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया।  अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।  

10:34 AM, 31-Jan-2023

आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी

आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परंपरागत संबोधन का बहिष्कार करेगी। ट्विटर पर आप विधायक संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पार्टी मुर्मू के संबोधन का बहिष्कार कर रही है क्योंकि उनका भाषण नरेंद्र मोदी-सरकार के 'झूठे वादों का पुलिंदा' है।

10:27 AM, 31-Jan-2023

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा

संसद का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

10:15 AM, 31-Jan-2023

Budget Session: 'भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार', पढ़ें राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आज राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें