LIVE India Omicron Cases New COVID-19 Variant Symptoms Corona Virus Hindi News Updates: देश में कोरोना का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 247 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 57 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 15 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (22), केरल (24), गुजरात (23) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है। ओमिक्रॉन से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
गुजरात में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। इनमें फिलहाल 19 का इलाज चल रहा है।
09:46 PM, 22-Dec-2021
दिल्ली में तीन नए केस
राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में तीन और लोग संक्रमित मिले हैं जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो चुकी है।
09:44 PM, 22-Dec-2021
ओमिक्रॉन ने उत्तराखंड में भी दस्तक दी
देश में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने उत्तराखंड में भी दस्तक दे दी है। 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। जोकि इसी महीने की आठ तारीख को स्कॉटलैंड से लौटी थी। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। युवती उसी दिन शाम को कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया।
नेपीडाव (म्यांमार)। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने म्यांमार के लोगों की मदद के लिए कोविड-19 की भारत में बनी वैक्सीन की 10 लाख खुराक रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों को सौंपी। लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित आंग सान सू की को हटाकर एक फरवरी को सेना के म्यांमार पर कब्जा करने के बाद यह भारत से पहली आधिकारिक उच्च स्तरीय यात्रा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि वैक्सीन से म्यांमार के लोगों को कोविड से लड़ने में मदद मिलेगी। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शृंगला जनरल मिन आंग हलैंग के नेतृत्व वाली राज्य प्रशासन परिषद के साथ चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, चर्चा का विषय म्यांमार को मानवीय सहायता, सुरक्षा, भारत-म्यांमार सीमा और राजनीतिक हालात रहेंगे। रणनीतिक पड़ोसी म्यांमार की 1640 किलोमीटर लंबी सीमा भारत से लगती है। इसमें आतंकवाद प्रभावित उत्तर पूर्वी राज्य नगालैंड और मणिपुर भी शामिल हैं।
07:19 PM, 22-Dec-2021
केरल में नौ ओमिक्रॉन के मामले सामने आए
केरल में नौ नए ओमिक्रोन मामले दर्ज किए गए। राज्य में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या अब 24 हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
03:31 PM, 22-Dec-2021
राजस्थान में आए चार संक्रमित
जयपुर में कोरोना के वैरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले जवाहर नगर, प्रताप नगर में 65 साल के बुजुर्ग, केन्या से आई एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। चिकित्सा मंत्री का कहना है राजस्थान सतर्क है। संक्रिमतों के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है।
03:06 PM, 22-Dec-2021
स्पूतनिक वी ओमिक्रॉन के खिलाफ ज्यादा प्रभावी
गमलेया सेंटर के प्रारंभिक प्रयोगशाला अध्ययन से पता चलता है कि स्पूतनिक वी ओमिक्रॉन के खिलाफ ज्यादा प्रभावी है।
01:49 PM, 22-Dec-2021
जर्मनी ने नए साल के जश्न पर लगाया प्रतिबंध
जर्मनी ने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने के लिए नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने कहा कि ये नए प्रतिबंध संपूर्ण लॉकडाउन की तरह नहीं है लेकिन टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी शारीरिक दूरी अनिवार्य होगी।
01:41 PM, 22-Dec-2021
सरकार कब कराएगी बूस्टर डोज उपलब्ध: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं आखिर सरकार कब कराएगी बूस्टर डोज उपलब्ध।
12:20 PM, 22-Dec-2021
आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया
आंध्र प्रदेश में एक 39 वर्षीय महिला जो केन्या से चेन्नई आई थी और फिर तिरुपति की यात्रा की वह 12 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया फिर जांच के बाद वह ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गईं। हालांकि उसके परिवार के सदस्यों ने नकारात्मक परीक्षण किया है।
12:16 PM, 22-Dec-2021
सिंगापुर एयरलाइंस में वैक्सीनेटेड ट्रैवल लेन की बुकिंग बंद
सिंगापुर सरकार के निर्देश के बाद, सिंगापुर एयरलाइंस में 23 दिसंबर 2021 से 20 जनवरी 2022 के बीच सिंगापुर में सभी वैक्सीनेटेड ट्रैवल लेन (VTL) उड़ानों में नई बुकिंग नहीं हो सकेगी।
11:03 AM, 22-Dec-2021
कोरोना की स्थिति पर पीएम मोदी कल करेंगे बैठक
देश में बढ़ती ओमिक्रॉन की रफ्तार ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पीएम मोदी गुरुवार को कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
10:19 AM, 22-Dec-2021
महाराष्ट्र विधानसभा के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र में आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले सभी विधायक, विधानसभा स्टाफ, पुलिस और कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई जिसमें आठ पुलिसकर्मी और मंत्रालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
09:12 AM, 22-Dec-2021
तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि
तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई थी जिसमें एक इलाज कर रहे डॉक्टर भी नए वैरिएंट से संक्रमित हो गए।
08:37 AM, 22-Dec-2021
फरवरी में ओमिक्रॉन के मामले चरम पर होंगे
Omicron cases in india:आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल और आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने बताया कि फरवरी में ओमिक्रॉन के मामले चरम पर होंगे। दोनों वैज्ञानिकों ने अपने सूत्र मॉडल के अध्ययन के अनुसार बताया कि फरवरी में 1.5 से 1.8 लाख रोजाना मामले आ सकते हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि एक महीना के भीतर यह कम भी हो जाएगा। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।
07:52 AM, 22-Dec-2021
स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को बताए पांच उपाय
India omicron: केंद्र सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों को सतर्क किया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखा है कि डेल्टा के अलावा ओमिक्रॉन देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गया है। इसे काबू करने के लिए सख्ती से राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को आगे आना होगा। सख्त कदम उठाने होंगे। उन्हें टेस्ट, ट्रैक व सर्विलांस ,कंटेनमेंट जोन और नाइट कर्फ्यू की नीति अपनानी होगी।
07:29 AM, 22-Dec-2021
Omicron Live: देश के 15 राज्यों में अब तक 247 ओमिक्रॉन संक्रमित, पीएम मोदी कल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
देश में कोरोना का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' का प्रसार तेजी से होने लगा है। देश में अब तक कुल 221 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले, जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।