06:55 PM, 28-Jul-2022
सीबीआई जांच की 221 सहमति अनुरोध लंबित
सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को सूचित किया कि सीबीआई जांच की 221 सहमति अनुरोध महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकारों के पास लंबित हैं। इन मामलों में कुल 30,912 करोड़ रुपये की जांच शामिल है।
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राज्य सरकार की सहमति के अभाव में सीबीआई द्वारा जांच के लिए 30 जून 2022 तक लंबित मामलों की कुल संख्या 221 है। जबकि 40 मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, 48 मामले 6 महीने से एक वर्ष के बीच और 133 छह महीने से कम समय से लंबित हैं। इन मामलों में शामिल कुल राशि 30,912 करोड़ रुपये है।