कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बारामती दौरे को याद करते हुए कहा कि जब सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद थीं, तब उन्होंने वहां का दौरा किया था। उस समय अजित पवार क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे और कई बार चुनाव जीते। सिद्धारमैया ने कहा कि अजित पवार का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए आत्मा की शांति की कामना की।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले बारामती विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की विशेष टीम बुधवार शाम दुर्घटनास्थल पहुंची। टीम ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। जांच में तकनीकी कारणों, लैंडिंग के दौरान दृश्यता, एटीसी से संपर्क और रनवे पर आईएलएस की अनुपस्थिति पर फोकस रहेगा। हादसे में पांच लोगों की जान गई थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी के बयान पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शरद पवार स्पष्ट कर चुके हैं कि यह एक हादसा था और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फडणवीस ने आरोप लगाया कि किसी की मौत पर साजिश का संकेत देना दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसी “घटिया राजनीति” से बचना चाहिए।
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जिस हवाई पट्टी पर विमान उतरता और उड़ान भरता है, वह बड़ी है। इसके बावजूद दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। भुजबल ने कहा कि यह तकनीकी खामी थी या पायलट की गलती, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे से पहले को-पायलट शांभवी ने उड़ान भरने से पहले अपनी दादी मीरा पाठक को ‘गुड मॉर्निंग’ संदेश भेजा था। मीरा पाठक ने बताया कि शांभवी आमतौर पर नियमित संदेश नहीं भेजती थीं, इसलिए वह हैरान थीं। करीब 11 बजे परिवार को फोन कर हादसे और अजित पवार के निधन की सूचना मिली। बाद में परिजन पुणे के लिए रवाना हुए।
बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अजित पवार को अपना मित्र बताया और सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज ठाकरे ने लिखा कि ऐसे समय में जब प्रशासन को सत्ता से ऊपर उठकर काम करना चाहिए, महाराष्ट्र ने एक असाधारण नेता खो दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में स्पष्ट बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजित पवार ने इसके लिए कितनी बड़ी कीमत चुकाई होगी। राज ठाकरे ने अजित पवार को जातिवाद से मुक्त राजनीति करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे नेता कम होते जा रहे हैं, जो बिना जातिगत गणनाओं के काम करने का साहस रखते हैं, और अजित पवार उनमें सबसे आगे थे।
बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के बेटे पार्थ पवार अपने पिता को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद पार्थ पवार ने भावुक होकर उन्हें नमन किया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
अजित पवार के विमान हादसे की जांच के तहत एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम दिल्ली में उस कंपनी के कार्यालय से रवाना हो गई, जिसने दुर्घटनाग्रस्त विमान का संचालन किया था। यह विमान वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, यानी वीएसआर एविएशन द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी जुटाई जा रही है।
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जिस हवाई पट्टी पर विमान उतरता और उड़ान भरता है, वह बड़ी है। इसके बावजूद दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। भुजबल ने कहा कि यह तकनीकी खामी थी या पायलट की गलती, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर अस्पताल से अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए ले जाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग जुटने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
शरद पवार ने भतीजे और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर बयान देते हुए कहा कि यह पूरी तरह एक दुर्घटना है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह परिवार और राज्य के लिए गहरा आघात है।
महाराष्ट्र सरकार के तत्काल अनुरोध पर भारतीय वायुसेना ने लोहेगांव एयरफोर्स स्टेशन से एयर ट्रैफिक कंट्रोल कर्मियों और तकनीकी उपकरणों की टीम बारामती एयरपोर्ट भेजी। टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर संचार और अन्य आपात सुविधाओं सहित अस्थायी एटीसी सेवाएं तुरंत शुरू कीं। यह कदम चार्टर विमान के क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद सुरक्षित और सुचारु हवाई संचालन के लिए उठाया गया।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पुणे के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह खबर बेहद दुखद है। नवीन ने कहा कि अजित पवार ने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए महाराष्ट्र के विकास और लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी और वे हमेशा जमीनी स्तर से जुड़े रहे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।
बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पीएसओ विदिप जाधव की मौत से ठाणे के कलवा स्थित विटावा इलाके में शोक फैल गया। पड़ोसियों ने उन्हें मिलनसार और बेहद सम्मान देने वाला व्यक्ति बताया। जाधव अपने माता-पिता, 14 वर्षीय बेटी और नौ वर्षीय बेटे को पीछे छोड़ गए हैं। बुधवार सुबह ड्यूटी पर निकलते समय उनकी आखिरी मुस्कान को लोग आज भी याद कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इसमें शामिल होने की संभावना है। एनसीपी के अनुसार, सभी दलों के वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
बारामती पहुंचते ही शरद पवार ने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत की खबर पर संयमित स्वर में पूछा यह कैसे हुआ? 85 वर्षीय शरद पवार अपनी पत्नी प्रतिभा पवार के साथ मुंबई से हेलीकॉप्टर से बारामती पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों से संक्षिप्त बातचीत के बाद वे सीधे अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां अजित पवार का पार्थिव शरीर रखा गया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद शोक का माहौल है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार से मुलाकात की।
सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज सुबह महाराष्ट्र में एक दुखद विमान हादसा हुआ है। इस हादसे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी और हमारे कुछ दोस्तों को हमसे छीन लिया है। अजीत दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने हमेशा सक्रिय होकर काम किया। मैं अजीत पवार जी के परिवार और आज जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद केंद्र सरकार ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि हादसा सुबह हुआ है, इसलिए डीजीसीए और एएआईबी को तुरंत अलर्ट कर दिया गया है। दोनों एजेंसियों के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं और उनके पहुंचते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि स्थानीय पुलिस को भी स्थल सुरक्षित रखने के लिए सूचित किया गया है, ताकि जांच के लिए जरूरी हालात बनाए रखे जा सकें। उन्होंने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह खबर अब भी स्वीकार करना मुश्किल है। उन्होंने पवार को आम और गरीब लोगों से गहराई से जुड़े, साफ बोलने वाले और युवा नेताओं को आगे बढ़ाने वाला नेता बताया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने न केवल एक मजबूत नेता, बल्कि अपने मंत्रिमंडल के एक बेहतरीन सहयोगी को खो दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब अजित पवार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में बेहद अनुशासित और अपने विभाग पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वित्त विभाग की गहरी समझ के कारण उनके और अजित पवार के बीच एक विशेष कार्य संबंध विकसित हुआ था। उन्होंने कहा कि अजित पवार खुले दिल के इंसान थे और जो कहना होता था, साफ कहते थे। वे मन में बात दबाकर रखने वाले नेता नहीं थे और मतभेदों के बावजूद रिश्तों को निभाना जानते थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग रास्ता चुनने के बावजूद अजित पवार ने व्यक्तिगत संबंधों को कभी टूटने नहीं दिया। महाराष्ट्र में वे ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय थे और अपने कार्यकर्ताओं से गहरा लगाव रखते थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके असमय जाने से राज्य के नेतृत्व में बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। उन्होंने ठाकरे परिवार और शिवसेना की ओर से अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में चार्टर्ड विमान की क्रैश लैंडिंग में मौत के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल बारामती एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी मुंबई स्थित अपने आवास से बारामती के लिए रवाना हुए। हादसे के बाद बारामती में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
अजित पवार के निधन के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे और महाराष्ट्र राज्यपाल भी मौजूद हैं। कल 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आज सुबह क्रैश लैंडिंग में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बारामती एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वो सीधा अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक अजित पवार का अंतिम संस्कार कल गुरुवार (29 जनवरी) को बारामती में किया जाएगा। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान में पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।
बारामती में जो विमान हादसे का शिकार हुआ, जिसमें सवार पांच लोग के नाम सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अलावा विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और शंभवी पाठक विमान में थे। जो सुबह 8.45 पर क्रैश हो गया।
ठाणे, महाराष्ट्र: वीडियो उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदित दिलीप जाधव के घर के बाहर से है, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन में सवार थे, जो बारामती में क्रैश हो गया।
बारामती में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर एनसीपी समर्थक अपने पार्टी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में जमा हुए हैं।
महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग (प्रोटोकॉल) ने बताया है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तीन दिन के शोक की अवधि के दौरान महाराष्ट्र की सभी इमारतों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, उसे आधा झुका दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र भर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय बुधवार (28 जनवरी) को बंद रहेंगे।
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां अजित पवार सहित सभी पांच मृतकों के पार्थिव शरीर रखे गए हैं। इस दौरान अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अजित पवार और उनके साथ दिवंगत हुए सभी पुण्य आत्माओं के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इससे पहले सीएम योगी ने एक्स पोस्ट के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा-"महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB ) क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है। आज सुबह 8.45 पर मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन बारामती में लैंडिंग से पहले हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई।
लोकसभा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और पूर्व सांसद अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई।
पुणे, महाराष्ट्र: पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया, '8.45 बजे के आस-पास लैंडिंग से तुरंत पहले ये विमान क्रैश हुआ है। उसमें पांच लोग थे और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उनके शव मेडिकल कॉलेज में हैं। घटनास्थल पर एक एक्सपर्ट टीम है, जो जांच कर रही है। एक्सपर्ट टीम अपनी जांच कर रही है।'
बारामती: एक स्थानीय महिला ने बताया कि हम यहां रहते हैं और हमारे पीछे एक हवाई पट्टी है, जहां हमने देखा कि एक विमान आया और उतरा नहीं। वह आगे चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस मुड़कर उतरने लगा। लेकिन रन-वे से ठीक पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसे ही हमने यह देखा, हमने हवाई पट्टी के आसपास रहने वाले अपने जानकारों को सूचित किया, इसलिए पुलिस और अन्य लोग तुरंत आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। 15 मिनट बाद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे और जब हम पास गए, तो हमने वहां एक बिना सिर का शव पड़ा देखा। वह पूरी तरह से जला हुआ और सूजा हुआ था। हम उसकी पहचान नहीं कर सके, लेकिन बाद में हाथ में मिली किसी चीज की मदद से पहचान हुई कि वह दादा (अजीत पवार) का शव था। पुलिस की टीम हमारे पास आई और पानी मांगा। हमने उन्हें पानी दिया, और उन्होंने शव को ढकने के लिए कपड़े भी मांगे, इसलिए हमने अपने घर से एक नया कंबल उन्हें दे दिया।
बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। यहां अजित पवार के पार्थिव शरीर को लाया गया है।
अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'दादा चले गए! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, अजित दादा की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न है। अपनी भावना बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल दिन है।'
वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस पर दुख जताया है। फडणवीस ने कहा कि हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।
लातूर: महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता बाबासाहेब पाटिल और एनसीपी नेता विक्रम काले अजित पवार के निधन से टूट गए। दोनों नेता बुरी तरह से रोते नजर आए। इस दौरान 'हमारा नेता चला गया...' कहते हुए भाव विभोर हो रहे थे। दोनों नेता गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। इसी के साथ वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ता भी भावुक हो गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसे से जुड़ी भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जो हादसे की गंभीरता को दर्शाती हैं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें...
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत तहसील की रहने वाली थी। पिंकी माली पिछले पांच-छह साल से फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थी। इस हादसे में उनकी भी जान चली गई।
घटनास्थल से एक और भयावह वीडियो सामने आया है। विमान पूरी तरह से मलबे का ढेर बन चुका है।
दिल्ली: अजित पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'वह महाराष्ट्र के एक महान नेता थे। उन्होंने राज्य के विकास के लिए महायुति जॉइन की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए शानदार काम किया और महाराष्ट्र के लोकल बॉडी चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की। प्लेन क्रैश में उनका अचानक निधन महाराष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार के निधन पर कहा, 'आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है, जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है। हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे। समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की। समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा। हमारी टीम का एक हिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है। मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
भारत में समय-समय पर कई बड़े विमान हादसे हुए हैं, जिनमें देश के प्रमुख नेताओं ने अपनी जान गंवाई है। ये हादसे किन परिस्थितियों में हुए, विमान दुर्घटनाओं के पीछे क्या कारण रहे और इन घटनाओं से जुड़ी कौन-कौन सी अहम जानकारियां सामने आईं। पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार अपनी पत्नी प्रतिभा पवार के साथ अपने मुंबई आवास सिल्वर ओक्स से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह 8.45 मिनट पर उनके भतीजे और डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया है।
महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल अजित पवार लंबे समय से राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। दूर्भाग्यपूर्ण रूप से आज सुबह बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। 66 वर्ष की उम्र में उनका निधान हो गया। आइए उनके राजनीतिक जीवन से जुड़ी बाते जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा नेउपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा कि समस्त पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। मैंने सुप्रिया जी और उनकी पत्नी से बात की है।"
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पुणे आवास के बाहर की तस्वीरें..
बारामती में क्रैश लैंडिंग के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, "मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।"
नागपुर में NCP-SCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख बारामती में प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत की खबर सुनकर भावुक हो गए और उनके पास कहने को शब्द नहीं थे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अजित पवार का निधन बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। वे एक कर्मठ और अच्छे प्रशासक थे। उनके जाने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
सीएम ममता ने की जांच की मांग
हादसे के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं! महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले सहित की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
दुर्घटनास्थल से एक और वीडियो...
बारामती में क्रैश लैंडिंग में डीजीसीए से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन में सवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है।
अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बता दें कि अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला।
पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए: महाराष्ट्र सरकार
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, 'हमारे आपसी मतभेद रहे हैं मगर उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। मैं अजित पवार जी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहूंगी। वे महाराष्ट्र के एक अच्छे नेता थे। उनका इस तरह जाना बहुत दर्दनाक है।'
जानकारी के मुताबिक अजित पवार जिला परिषद के चुनावों के सिलसिले में बारामती आ रहे थ। इस दौरान ताऊपट्टी के पास पहुंचने से पहले ही विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। बता दें कि पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में ही बारामती आ रहे थे।
मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग बारामती में रनवे के पास हुई। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार प्लेन में सवार थे। जिसमें उनका निधन हो गया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन)
मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ। हादसा का पहला वीडियो भी सामने आया।
ये भी पढ़ें- Baramati Plane Crash: अजित पवार का विमान क्रैश, बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना, डिप्टी सीएम का निधन