फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 31 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 31-Mar-2024

Mathura: पेट्रोल से घर में लगी आग, पांच झुलसे... तीन रेफर; खाना बनाते समय अलमारी में गिरकर टूट गई थी बोतल

मथुरा में पेट्रोल से घर में आग लग गई। इसमें पांच लोग झुलस गए। तीन लोगों की हालत नाजुक देख रेफर किया गया है। खाना बनाते समय अलमारी में गिरकर पेट्रोल भरी बोतल टूट गई थी।  और पढ़ें

11:23 PM, 31-Mar-2024

Telangana: पूर्व सीएम केसीआर का आरोप- कांग्रेस के 100 दिनों की सरकार में 200 किसानों ने की आत्महत्या

केसीआर ने कहा, राज्य सरकार और मंत्री स्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित करने में नाकाम रहे हैं। इससे राज्य में अराजक स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा, "राज्य में मुख्य विपक्षी दल के रूप में हमारे (बीआरएस) 39 विधायक हैं। हम राज्य में हारे नहीं हैं।" और पढ़ें

11:20 PM, 31-Mar-2024

Shoebite: ठंडे बस्ते में पड़ी अमिताभ बच्चन की 'शूबाइट' जल्द होगी रिलीज! शूजित सरकार ने किया बड़ा खुलासा

शूजित ने कहा कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में से ये उनका पसंदीदा किरदार है। 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित सरकार ने कहा, 'शूबाइट मेरे दिल के बहुत करीब है।' और पढ़ें

विज्ञापन
11:16 PM, 31-Mar-2024

Aligarh News: अलीगढ़ में 1 अप्रैल 2024 के कार्यक्रम

अलीगढ़ शहर में 1 अप्रैल को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

11:10 PM, 31-Mar-2024

UP: यूपी में संगठित अपराध के सफाये में तीन सूत्रीय रणनीति का दिखा बड़ा असर, 3864 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त

यूपी सरकार की अपराधियों की धरपकड़, अदालत से सजा कराने में प्रभावी पैरवी और चल-अचल संपत्तियों की ध्वस्ती से दबाव बढ़ा। प्रदेश के कई माफियाओ की 3864 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का जब्तीकरण हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
11:07 PM, 31-Mar-2024

Pakistan: 'वैश्विक शांति के लिए अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं', बाइडन के पत्र का पीएम शहबाज ने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने संबंधों को ज्यादा महत्व देता है। पिछले महीने, अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह ने बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि जब तक चुनाव में धांधली के आरोपों की पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती, तब तक पाकिस्तान में नई सरकार को मान्यता देने से परहेज किया जाए। और पढ़ें

11:06 PM, 31-Mar-2024

Hathras News: बच्चों के विवाद बड़ों तक पहुंचा, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात घायल

बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में बाद बच्चों के विवाद में बड़े भी आमने-सामने आ गए। लोगों में पहले गाली-गलौज हुई उसके बाद मारपीट हो गई। और पढ़ें

11:03 PM, 31-Mar-2024

Indore News: नाबालिग लड़की ने ट्रैफिक पुलिस को इशारा किया, पीछा करने पर पता चला जबरदस्ती ले जा रहे थे युवक

इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग लड़की को बचाया गया, दो युवक जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। 
  और पढ़ें

11:00 PM, 31-Mar-2024

Hollywood Stars: हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं हॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में विल स्मिथ का नाम भी शामिल

बॉलीवुड अभिनेताओं को अक्सर हम हॉलीवुड की फिल्मों में देखा करते हैं। प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर, ओम पुरी से लेकर हाल ही में एक्सट्रैक्शन में पंकज त्रिपाठी और रणदीप हुडा और पढ़ें

11:00 PM, 31-Mar-2024

Mathura: नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, बैरियर से टकराकर खुद भी घायल

नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। बैरियर से टकराकर खुद भी गिर गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए।  और पढ़ें

10:59 PM, 31-Mar-2024

Lok Sabha Polls: 'मुस्लिम लड़कियां और युवा भाजपा को देंगे वोट', सीएम हिमंता ने कांग्रेस-AIUDF पर ऐसे कसा तंज

सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि मैंने उनके समाज को सुधारने की कोशिश की है। मुस्लिम समुदाय के युवा मुझे बहुत समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने मेरी बातों का स्वागत किया है, किसी ने आपत्ति नहीं जतायी है। और पढ़ें

10:57 PM, 31-Mar-2024

Loksabha Election 2024: आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 24 मुकदमे दर्ज, 14.39 लाख लोग हुए पाबंद

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एजेंसियां सक्रिय हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, एक मार्च से 30 मार्च तक 99.70 करोड़ रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी जब्त की जा चुकी है। और पढ़ें

10:57 PM, 31-Mar-2024

Hapur: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

हापुड़ में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 बने-अधबने अवैध तमंचे, दो बंदूक व कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
  और पढ़ें

10:55 PM, 31-Mar-2024

Storm: पूर्वोत्तर में दिखा तूफान का भयंकर असर, त्रिपुरा में 600 से अधिक घर तबाह, मिजोरम में भारी नुकसान

रविवार को राज्य में भारी बारिश और तूफान के बाद पूरे त्रिपुरा में 616 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। अगरतला में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की एक विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, 37 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, 125 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, और 454 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। और पढ़ें

10:51 PM, 31-Mar-2024

Indore News: रंगपंचमी की गेर में तीन लोगों को एंबुलेंस से मिली तुरंत मदद, लाखों की भीड़ ने दिया रास्ता

गेर में दस अलग अलग जगह पर एंबुलेंस तैनात की गई थी। किसी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो किसी को एमवाय पहुंचाया गया। सभी की हालत अब ठीक है। 
  और पढ़ें

10:49 PM, 31-Mar-2024

UP: कल बुलंदशहर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे निकुंज हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और उसके बाद कार से सीधे कार्यक्रम स्थल ले जाया जाएगा।  और पढ़ें

10:48 PM, 31-Mar-2024

UP: मुख्यमंत्री योगी आज हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जाएंगे, प्रबुद्ध सम्मेलनों को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत दौरे पर हैं। और पढ़ें

10:46 PM, 31-Mar-2024

कच्चातिवु विवाद: 'नेहरू ने श्रीलंका को द्वीप सौंपने पर भरी थी हामी', अन्नामलाई ने पहले PM को लेकर कही ये बात

अन्नामलाई ने कहा कि कच्चातिवु द्वीप को सौंपना एक गुप्त डील थी। इसे किसने दिया और किन परिस्थितियों में दिया गया, वो आज भी रहस्य है। तब से लेकर आज तक यह मुद्दा तमिलनाडु में गूंज रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नेहरू ने इस मुद्दे को एक छोटी सी बात बताया था। और पढ़ें

10:45 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: शिवांकर की मां ने बताई सफलता की कहानी

शिवांकर की मां ने बताई सफलता की कहानी और पढ़ें

10:44 PM, 31-Mar-2024

Ujjain: पेयजल वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब शहरवासियों को कल से एक दिन छोड़कर होगा जलप्रदाय

ग्रीष्म ऋतु में शहरवासियों को पर्याप्त रूप से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आज आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन एवं विभागीय अधिकारियों ने पेयजल समीक्षा की। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि कल 1 अप्रैल 2024 से संपूर्ण शहर में प्रतिदिन के स्थान पर एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जाएगा।  और पढ़ें

10:43 PM, 31-Mar-2024

SL vs BAN: तीन बांग्लादेशी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ सके कैच; श्रीलंका ने भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

जयसूर्या तब क्रीज पर आए ही थे। वह छह रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्हें ड्रॉप किया गया। जीवनदान मिलने के बाद वह 75 गेंदों तक बल्लेबाजी करते रहे और 28 रन बनाए। और पढ़ें

10:41 PM, 31-Mar-2024

Lucknow News : पत्नी और दो बच्चों को मार डाला, बोरे में भरकर रख दिए शव, बदबू आने पर मालिक ने खिड़की से देखा

बिजनौर के सरवन नगर इलाके में पीओपी कारीगर ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बदबू आने पर मालिक ने कमरे में खिड़की से देखा तब मामला खुला। और पढ़ें

10:39 PM, 31-Mar-2024

Indore News: आईआईएम के 802 छात्रों को मिली डिग्री, दीक्षांत समारोह में सीखा भविष्य को तराशना

आईआईएम इंदौर ने आयोजित किया 25वां वार्षिक दीक्षांत समारोह, कई क्षेत्रों के महारथियों ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर
  और पढ़ें

10:36 PM, 31-Mar-2024

UP: घर के बाहर खेल रही बच्ची का शव खंडहर में मिला, गले व चेहरे पर दरिंदे के नाखून के निशान; दुष्कर्म की आशंका

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।  और पढ़ें

10:35 PM, 31-Mar-2024

Jhunjhunu News: BJP की पूर्व सांसद संतोष अहलावत का विवादित बयान; PM मोदी को वोट न देने वालों के लिए कही ये बात

लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला मामला झुंझुनू जिले की सूरजगढ़ विधानसभा में देखने को मिला। यहां भरे मंच से वोट देने के लिए धमकी देने की बात कही जा रही है। और पढ़ें

10:34 PM, 31-Mar-2024

बांकेबिहारी मंदिर: वीकेंड पर दर्शन को पहुंचे पांच लाख से अधिक श्रद्धालु, भीड़ के दबाव में छह महिलाएं बेहोश

वीकेंड पर रविवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को पहुंचे। एक महिला शाम के दर्शन के समय व अन्य पांच दोपहर के समय भीड़ के दबाव में बेहोश हुईं।  और पढ़ें

10:33 PM, 31-Mar-2024

लोकसभा चुनाव: प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की; MVA से नहीं बनी बात

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कम से कम छह लोकसभा सीटें जीत सकती है। इतना ही नहीं, महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ उसका गठबंधन नहीं होने पर 46 उम्मीदवार उतारने की बात कही थी। और पढ़ें

10:28 PM, 31-Mar-2024

Lok Sabha Election: अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम 1 अप्रैल को करेंगे नामांकन, डिप्टी सीएम होंगे शामिल

अलीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का नामांकन जुलूस विद्या नगर स्थित सांसद कार्यालय से शुरू होगा। जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे। और पढ़ें

10:26 PM, 31-Mar-2024

Delhi: नाले की खुदाई के दौरान आईजीएल की पाइपलाइन में लगी आग, मजदूर की मौत; काफी देर तक गड्ढे में पड़ा रहा शव

दिल्ली में नाले की खुदाई के दौरान आईजीएल की पाइपलाइन में धमाके के साथ आग लग गई। आग की चपेट में दो मजदूर आ गए। इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव काफी देर तक गड्ढे में ही पड़ा रहा। किसी तरह आग पर काबू पाकर शव निकाला गया।
  और पढ़ें

10:23 PM, 31-Mar-2024

MP News: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, आयकर विभाग की कार्रवाई को बताया लोकतंत्र पर हमला

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खातों को सील किए जाने एवं 1823 करोड़ की पेनल्टी आरोपित किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विरोध स्वरूप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। और पढ़ें

10:17 PM, 31-Mar-2024

Meerut PM Rally: पीएम मोदी की रैली में नारे लगाने पर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, गरमा गया था मामला

Meerut PM Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान मामला पूरा गरमा गया। और पढ़ें

10:17 PM, 31-Mar-2024

CSK vs DC: पथिराना का यह कैच देखकर उड़ जाएंगे होश, डाइव लगाकर एक हाथ से लपका वॉर्नर का कैच, देखें वीडियो

दिल्ली की पारी का 10वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान फेंक रहे थे। इसकी तीसरी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिसपर डेविड वॉर्नर ने रिवर्स स्कूप शॉट खेला। हालांकि, उनका बल्ला सही से नहीं चल सका। शॉर्ट थर्ड पर मौजूद पथिराना ने दाईं ओवर डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपक लिया। और पढ़ें

10:17 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: टॉप करने वाले छात्रों पर होगी धनवर्षा!

टॉप करने वाले छात्रों पर होगी धनवर्षा! और पढ़ें

10:16 PM, 31-Mar-2024

Congress: UP की 80 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, लिस्ट में सोनिया-राहुल से लेकर पायलट तक का नाम

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। और पढ़ें

10:13 PM, 31-Mar-2024

VIDEO: गोली की रफ्तार से 'जूनियर मलिंगा' पथिराना ने फेंकी दो यॉर्कर, दिल्ली के मार्श और स्टब्स हुए क्लीन बोल्ड

पथिराना ने अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन दिए और तीन विकेट झटके। अपने शुरुआती तीन ओवर में पथिराना ने मात्र 14 रन खर्च किए थे और दो विकेट लिए थे। और पढ़ें

10:06 PM, 31-Mar-2024

Hathras News: हाथरस में 1 अप्रैल 2024 के कार्यक्रम

हाथरस शहर में 1 अप्रैल को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

10:02 PM, 31-Mar-2024

Congress Party : खरगे और सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस का चुनावी मैप किया फाइनल, दो सीटों का हुआ एलान

Bihar : कांग्रेस की सीईसी की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में कांग्रेस ने लोकसभा की दो सीटों का एलान किया है। कटिहार और किशनगंज का एलान हो गया है। भागलपुर पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। और पढ़ें

10:02 PM, 31-Mar-2024

Congress: 'समझौते वाला फार्मूला ढूंढना चाहिए था'; दामाद को कोलार सीट से टिकट न मिलने से नाराज मुनियप्पा बोले

कर्नाटक सरकार में मंत्री मुनियप्पा कोलार सीट से अपने दामाद चिक्का पेद्दन्ना के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने इसके लिए जोरदार पैरवी भी की थी। वहीं, दूसरी ओर एमसी सुधाकर सहित पांच विधायकों ने इसका विरोध किया था। और पढ़ें

10:02 PM, 31-Mar-2024

Mathura: पेड़ की डाली से टकराकर टूटी क्रूज की लाइट, नहीं हुआ ट्रायल; जानें किराया और कहां कर सकेंगे सैर

कंपनी के कर्मचारी पानीगांव से यमुना किनारे केशीघाट पर क्रूज लेकर पहुंचे। अब सोमवार को क्रूज पर वेल्डिंग होगी। इसके बाद मंगलवार को ट्रायल किया जाएगा।  और पढ़ें

10:01 PM, 31-Mar-2024

सियासत: 'यह राष्ट्रपति का अपमान', आडवाणी को भारत रत्न मिलने के दौरान PM मोदी के खड़े न होने पर बिफरी कांग्रेस

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया। इस दौरान पीएम मोदी का कुर्सी पर बैठना कांग्रेस को रास नहीं आया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रपति खड़ी थीं, लेकिन पीएम कुर्सी पर ही बैठे थे। ये देश की राष्ट्रपति मुर्मू का घोर अपमान है।  और पढ़ें

10:00 PM, 31-Mar-2024

Bollywood: दर्शकों को इस साल गुदगुदाती नजर आएंगी ये फिल्में, लिस्ट में अक्षय और विक्की की मूवीज भी शामिल

हंसने को सबसे अच्छी दवाओं में से एक माना जाता है। भारत में बड़ी संख्या में कॉमेडी फिल्मों के शौकीन लोग मौजूद हैं। कॉमेडी शैली में महारत हासिल करना काफी मुश्किल होता है। और पढ़ें

09:58 PM, 31-Mar-2024

महारैली: रामलीला मैदान में पूरे विपक्ष ने साथ फूंका चुनावी बिगुल, रैली के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन

पहले भी गठबंधन की रैलियां व सम्मेलन महाराष्ट्र और बिहार में हुईं थीं, लेकिन इतना बड़ा जमावड़ा देखने को नहीं मिला था। रैली में केजरीवाल की पत्नी को भी काफी अहमियत मिली।  और पढ़ें

09:54 PM, 31-Mar-2024

Lucknow: साजिश के तहत किराये पर लिया था कमरा, एक बोरे से हाथ व दूसरे से थोड़ा सा सिर बाहर दिखा

बिजनौर इलाके में पत्नी व दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। हत्यारोपी ने साजिश के तहत ही कमरा किराये पर लिया था। बोरों में मासूमों के शव देख कर सभी के होश उड़ गए। और पढ़ें

09:53 PM, 31-Mar-2024

Etawah: अवसाद में एसआई ने किया सुसाइड, दोस्त की सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारकर दी जान

इटावा सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एसआई अवसाद में था।
  और पढ़ें

09:52 PM, 31-Mar-2024

Alwar News: शिवाजी पार्क नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

शव करीब 5 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है।  पुलिस अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
  और पढ़ें

09:49 PM, 31-Mar-2024

Baghpat: सिंगर रेणुका पंवार ने IPL में की कमेंट्री, सुरेश रैना ने बैट देकर किया सम्मानित

Baghpat News : सिंगर रेणुका पंवार ने रविवार को आईपीएल में कमेंट्री की। वहीं, सुरेश रैना ने रेणुका पंवार को बैट देकर सम्मानित किया। और पढ़ें

09:47 PM, 31-Mar-2024

MP News: कंजरों के टपरों पर पुलिस का छापा, 12 लाख की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार, पांच रफूचक्कर

बैरसिया और आसपास के थानों की पुलिस ने ग्राम करारिया स्थित कंजर टपरों पर रविवार तड़के छापा मारा। पुलिस ने यहां से देशी-विदेशी और हाथ भट्टी से बनी करीब 12.78 लाख रुपये की अवैध शराब, पांच मोटर सायकिल और बड़ी मात्रा में महुआ लहान जब्त किया। और पढ़ें

09:43 PM, 31-Mar-2024

Fırat Sunel: आमिर खान के बड़े फैन हैं तुर्की के दूत फिरत सुनेल, बोले- 'मैंने लाल सिंह चड्ढा चार बार देखी'

फिरत सुनेल ने एक बातचीत में कहा, 'मैं बॉलीवुड फिल्मों का प्रशंसक हूं और मेरे पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं। मैंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा कम से कम चार बार देखी है। यह फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है। मेरे लिए यह फिल्म मूल फिल्म से अधिक सफल है।' और पढ़ें

09:42 PM, 31-Mar-2024

Aligarh News: ट्रेन से बिहार शराब ले जाने के आरोप में दो गिरफ्तार, हरियाणा ब्रांड की 20 बोतलें बरामद

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या सात पर चेकिंग में कर रही थी। इसी दौरान दो लोगों को संदिग्ध हालात में खड़ा देखा। पूछताछ व तलाशी में दोनों के पास से हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद हुईं। और पढ़ें

09:42 PM, 31-Mar-2024

पढ़ें 31 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Tiffin Meeting: पीएम वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी 660 पोलिंग स्टेशनों से जुड़े थे। कार्यकर्ताओं से बोले कि नए वोटरों को बनारस में हुए 10 सालों के कार्यों के बारे में जरूर जाकर बताएं। काशी विकास का रोल मॉडल बन गया है। कहा कि हमे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना है। अबकी बार 400 पार करना है। 10 से 15 प्रतिशत वोट बढ़ाएं। लोगो को धुप बढ़ने से पहले सुबह जल्दी घरो से निकाले। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें