फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 23-Oct-2021

यूपी: कानपुर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल बोले- सपा माफिया की पार्टी, आतंकियों को देती है संरक्षण

राज्यसभा सदस्य और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा सपा आतंकियों को संरक्षण देने वाली माफिया की पार्टी है। सपा आतंकवादियों को संरक्षण देने वाली सरकार रही है। और पढ़ें

03:31 PM, 23-Oct-2021

करवा चौथ 2021: रोहिणी नक्षत्र में होंगे चांद के दीदार, ये रहेगा पूजन का समय

आगरा में करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। करवा चौथ की तैयारी के लिए बाजार शनिवार को रात 11 बजे के बाद तक गुलजार रहे। सुहागिनों की भीड़ रही। सोलह शृंगार का सामान खरीदा गया और पढ़ें

11:19 PM, 23-Oct-2021

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सहारनपुर से शुरू: जनता के बीच रखी जाएंगी ये नीतियां, पढ़िए क्या बोले दिग्गज नेता

सहारनपुर के बेहट से शनिवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हुई। इस दौरान यात्रा को रवाना करने से पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा ली है, उसको ताकत देना हम सबकी जिम्मेदारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 23-Oct-2021

कानपुर: वायरल के साथ टाइफायड का कहर, दो की मौत, वायरस के साथ संक्रमण से रोगी अधिक गंभीर

कानपुर में वायरल फीवर के साथ रोगियों को टाइफायड पॉजीटिव आ रहा है। इससे कई रोगियों की हालत बिगड़ जा रही है। उन्हें हैलट की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। शनिवार को दो बुखार  के रोगियों की मौत हो गई। उन्हें टाइफायड भी पॉजीटिव रहा है। और पढ़ें

11:15 PM, 23-Oct-2021

करवाचौथ की पूजा और घर का सामान खरीदने के लिए पत्नी ने दिए थे रुपये, पति ने पी डाली शराब, हाथ-पैर बांध पीटा

इटावा जिले के महेवा बाजार में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपने पति को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। पिटने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। उसने करवाचौथ की पूजा और गृहस्थी के सामान के पैसों से शराब पी डाली। और पढ़ें

विज्ञापन
11:12 PM, 23-Oct-2021

आगरा: पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत के तीन दिन बाद एसएसपी मुनिराज जी. का तबादला

आगरा में 19 अक्तूबर की रात पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे। विरोधी दलों ने सरकार को घेरा। हिरासत में मौत के तीन दिन बाद एसएसपी के तबादले का आदेश आ गया।  और पढ़ें

11:11 PM, 23-Oct-2021

वाराणसी में योगी: सीएम ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों की ली जानकारी, बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी ली। रात में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अन्नपूर्णा दरबार पहुंचे। और पढ़ें

11:11 PM, 23-Oct-2021

सुप्रीम कोर्ट: झारखंड के पूर्व मंत्री की जमानत याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब, फिलहाल जेल में सजा काट रहे हैं एक्का

झारखंड के पूर्व मंत्री एक्का ने हाईकोर्ट के 24 अगस्त 2020 के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें जमानत देने से अदालत ने इनकार कर दिया था। और पढ़ें

11:09 PM, 23-Oct-2021

दावा : 1965 की जंग के बाद शुरू हुआ पूर्वी पाकिस्तान अलग करने का विचार, वाइस एडमिरल चावला ने कही यह बात

उप नौसेना प्रमुख चावला ने 1971 की जंग के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। 
  और पढ़ें

11:09 PM, 22-Oct-2021

लाहौर: पुलिस और टीएलपी कार्यकर्ताओं में झड़प, आज 6 की मौत, अब तक 10 की गई जान

सुरक्षा बलों ने टीएलपी कार्यकर्ताओं पर 2500 से अधिक आंसू गैस के गोले दागकर रैली करने वालों को इस्लामाबाद की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की थी जिस पर हिंसा भड़क उठी।  और पढ़ें

11:00 PM, 23-Oct-2021

मथुरा: गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक पर नकाबपोशों ने की फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान

वृंदावन के किशोरपुरा क्षेत्र में शनिवार शाम को फायरिंग से दहशत फैल गई। यहां नकाबपोश बदमाशों ने गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक पर गोलियां बरसा दीं। युवक ने पास के घर में घुसकर अपनी जान बचाई।  और पढ़ें

10:59 PM, 23-Oct-2021

बिहार: हाजीपुर में बदमाशों ने एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नौ लाख रुपये नगद लूटे

पुलिस के मुताबिक, कितने जेवासत और नगदी की लूट हुई है? इसकी जांच की जा रही है। दुकानदार अपने स्टॉक का मिलान कर रहे हैं, उसके बाद ही इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ जानकारी दी जाएगी।  और पढ़ें

10:58 PM, 23-Oct-2021

हरियाणा: 1726 जन सूचना अधिकारियों के वेतन से कटेगी जुर्माना राशि, वसूले जाएंगे बकाया 2.76 करोड़ रुपये

हरियाणा में 2005 से लेकर अब तक 1776 जन सूचना अधिकारियों पर 2.76 करोड़ रुपये जूर्माना राशि बकाया है। जुर्माना राशि वसूलने के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि अधिकारियों के वेतन से ये पैसे वसूले जाएंगे। और पढ़ें

10:59 PM, 23-Oct-2021

प्रयागराज : थाने के सामने ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत 

घूरपुर थाने के सामने शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार फर्नीचर कारीगर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया।  और पढ़ें

10:57 PM, 23-Oct-2021

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने करीब 50 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को करीब 50 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। और पढ़ें

10:56 PM, 23-Oct-2021

आईएनएस रणविजय पर हादसा: आग में झुलसे चार नौसैनिक, जांच के आदेश जारी 

पूर्वी नौसेना कमान ने बताया कि जहाज हाल ही में समुद्र में एक अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के पास खड़ा था। और पढ़ें

10:56 PM, 23-Oct-2021

AUS vs RSA: एडेन मार्कराम ने डाइव लगाकर पकड़ा शानदार कैच, अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए डिकॉक

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैच में एडेन मार्करम ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा तो क्विंटन डिकॉक अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए। इन दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।  और पढ़ें

10:55 PM, 23-Oct-2021

ENG vs WI: मैच से पहले घुटने के बल बैठे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, यह है वजह

मैच से पहले यह पूछे जाने पर कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में ही इंग्लैंड ने ऐसा करने का फैसला क्यों किया? इसके जवाब में कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि खिलाड़ी इस आंदोलन के साथ हैं। और पढ़ें

10:54 PM, 23-Oct-2021

प्रयागराज : सभी विधानसभा सीटों से गुजरेगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

कांग्रेस की शनिवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय प्रतिज्ञा रैली के नगर आगमन की सफलता को लेकर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के साथ दूसरी इकाइयों ने बैठक कर समीक्षा की। शहर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता... और पढ़ें

05:21 PM, 23-Oct-2021

वाराणसी में सीएम योगीः प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों से कहा- सौगात देने आ रहे पीएम मोदी का करें भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अक्तूबर को मेंहदीगंज गांव में आयोजित जनसभा की अब तक की हुई तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। उन्होंने जर्मन हैंगर पंडाल, मंच समेत हैलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। और पढ़ें

10:48 PM, 23-Oct-2021

एटा: पुलिस स्मृति दिवस पर राजवीर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, बोडो आतंकियों के हमले में हुए थे शहीद

राजवीर सिंह 45वीं वाहिनी पीएसी के जवान थे। 26 फरवरी 1996 में असम में बोडो आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।  और पढ़ें

05:21 PM, 23-Oct-2021

उत्तराखंड आपदा: मृतकों की संख्या 80 पहुंची, व्यास घाटी से 40 और लोगों को सुरक्षित निकाला, जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम

Uttarakhand Disaster: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर यहां पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने पिथौरागढ़ जिले में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। और पढ़ें

10:44 PM, 23-Oct-2021

वाराणसीः रामसिंह अखाड़े के पास से छह क्विंटल पटाखा के साथ एक गिरफ्तार

मालवाहक वाहन से छह क्विंटल 93 किग्रा पटाखा भंडारण के लिए लोहता लेकर जा रहा था। और पढ़ें

10:40 PM, 23-Oct-2021

यूपी : शाहजहांपुर की घटना पर यूपी बार काउंसिल गंभीर, हत्यारोपी वकील पर शुरू की कार्रवाई

यूपी बार कौंसिल ने शाहजहांपुर कोर्ट परिसर की घटना को गंभीरता से लिया है। बार कौंसिल ने राज्य सरकार से दिवंगत अधिवक्ता के परिवार लिए मुआवजे की मांग की है। साथ ही पूरे अधिवक्ता वर्ग को अदालत के अंदर व बाहर भी ऐसी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है... और पढ़ें

10:36 PM, 23-Oct-2021

Tokyo Paralympics: दीपा मलिक का छलका दर्द, कहा- कोरोना के कारण प्रायोजक ढूंढने के लिए करना पड़ा था संघर्ष

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल कस टोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 से पहले भारतीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने के लिए समिति को संघर्ष करना पड़ा था। 
  और पढ़ें

10:36 PM, 23-Oct-2021

जम्मू: दुष्कर्म मामले में पूर्व उप जज को 17 साल जेल की सजा, नौकरानी की शिकायत पर 2018 में दर्ज हुआ था मामला

पूर्व उप जज राजेश कुमार अबरोल पर नौकरानी से फर्जी शादी करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला 12 जनवरी 2018 में दर्ज हुआ था। अभियोजन प्रक्रिया के तहत आरोपी पर दोष साबित हो गया। और पढ़ें

10:27 PM, 23-Oct-2021

मध्यप्रदेश: महिला अफसर ने परिवहन मंत्री के बेटे का वाहन रोका, कागजात जांचने के बाद ही जाने दिया

इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला अफसर आकाश से बात कर रही हैं। आसपास पुलिसकर्मी भी हैं। और पढ़ें

08:01 PM, 23-Oct-2021

उत्तर प्रदेश चुनाव: क्या प्रियंका की मेहनत रंग लाएगी? क्या कांग्रेस नवजीवन पाएगी?

प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 6 से 30 फीसदी तक बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका महीने से लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। और पढ़ें

10:33 PM, 23-Oct-2021

मैनपुरी में किशोरी की मौत: परिजनों ने नदी में बहाया शव, पुलिस ने निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया

मैनपुरी में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसका शव नदी में बहा दिया। लेकिन मृतका की मां ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है।  और पढ़ें

10:31 PM, 23-Oct-2021

हाईकोर्ट : एनआईओएस के डिप्लोमाधारक को शिक्षक भर्ती में नियुक्ति देने का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद को निर्देश दिया है कि एनआईओएस से डीएलएड में डिप्लोमाधारक याची  को 6 हफ्ते में नियुक्ति आदेश जारी करें। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दीपक... और पढ़ें

10:29 PM, 23-Oct-2021

पुलिस पहरे में खाद वितरण: थाने में टोकन देकर किसानों को बांटे डीएपी के 6000 बैग, दो लाख बैग की मांग, पहुंचे सिर्फ 14 हजार

चरखी दादरी में 10 हजार एमटी यानी दो लाख बैग डीएपी खाद की मांग है, जबकि जिले में सिर्फ 14000 बैग खाद ही पहुंचा है। किसानों की खाद के लिए लंबी कतारें लग रहीं हैं। शनिवार को भीड़ के चलते पुलिस ने परशुराम चौक से कोर्ट परिसर तक का मार्ग बंद करके खाद वितरित किया। और पढ़ें

10:26 PM, 23-Oct-2021

उत्तराखंड: हर्षिल-छितकुल लम्खागा पास पर सेना का बचाव अभियान बंद, दो ट्रेकर अब भी लापता

हर्षिल से 14 अक्तूबर को 17 सदस्यीय दल किन्नौर के छितकुल के लिए निकला था। इसमें 11 ट्रेकर और छह पोर्टर शामिल थे। 17 और 18 अक्तूबर को भारी बर्फबारी में 11 पर्यटक फंस गए थे। और पढ़ें

10:28 PM, 23-Oct-2021

24 अक्टूबर राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज हम आपको बता रहे हैं 24 अक्टूबर का दिन किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है और पढ़ें

10:26 PM, 23-Oct-2021

दीपावली से पहले बदलाव: ये तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द, चार नहीं जाएंगी हरिद्वार, मेरठ से गुजरेंगी नौ अतिरिक्त ट्रेनें

दीपावली से पहले तीन ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जबकि चार ट्रेनें हरिद्वार नहीं जाएंगी। हालांकि मुरादाबाद से सहारनपुर रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों को वाया मेरठ होकर सहारनपुर भेजा जाएगा। और पढ़ें

10:25 PM, 23-Oct-2021

दुखद: पिता ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी दे दी जान, ब्लैक फंगस से पत्नी की मौत के बाद दुखी थे

पत्नी के वियोग से पति और मां का साया उठने से चारों बच्चों बेहद दुखी थे। पति ने तो अपने रिश्तेदारों से कई बार कहा था कि वह पत्नी के बगैर जिंदा नहीं रह सकेंगे। 
  और पढ़ें

10:23 PM, 23-Oct-2021

प्रयागराज : लखीमपुर खीरी हादसे में मृत किसानों की अस्थियों का संगम में किया जाएगा विसर्जन

लखीमपुर खीरी हादसे के मृत किसानों की अस्थियां मंगलवार को संगम में विसर्जित की जाएंगी। एआईकेएमएस के महासचिव डॉ.आशीष मित्तल ने बताया कि दिन में 12 बजे बड़े हनुमान मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

10:21 PM, 23-Oct-2021

शांता कुमार बोले- कांग्रेस हमेशा मुद्दों से भटकाने का ही करती है काम

भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने चुनावी जनसभा में कहा कि अगर उन्हें पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है तो मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तरह सफल सरकार जयराम जी भी चला रहे हैं।  और पढ़ें

10:05 PM, 23-Oct-2021

Karwa Chauth 2021: उत्तराखंड के बाजारों में सुबह से रात तक उमड़ी रही भीड़, चारों तरफ दिखी रौनक, तस्वीरें 

रविवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। व्रत को लेकर उत्तराखंड के बाजारों में शनिवार को सुबह से ही शहर के मुख्य सभी बाजारों में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। और पढ़ें

10:17 PM, 23-Oct-2021

शाइन सिटी मामला : अरबों के गबन के केस में लापरवाही पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

अरबों का घोटला करने वाले शाइन सिटी कंपनी के निदेशकों, कर्मचारियों पर मेहरबानी सिविल लाइंस थाने के पूर्व और कोरांव थाने के मौजूदा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह को भारी पड़ी। आरोपियों पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज केस में... और पढ़ें

10:11 PM, 23-Oct-2021

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस को गवाह के तौर पर बुलाया, अभिनेत्री के प्रवक्ता ने जारी किया स्टेटमेंट

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को प्रवर्तन निदेशालय ने गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। और पढ़ें

10:13 PM, 23-Oct-2021

जैसलमेर: सैटेलाइट फोन से पाकिस्तान की गई बात, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चला सर्च ऑपरेशन

जैसलमेर जिले के पोछीना गांव में गुरुवार देर रात को सैटेलाइट फोन का उपयोग किया गया था। इस फोन से पाकिस्तान में बातचीत हुई है। और पढ़ें

10:10 PM, 23-Oct-2021

प्रयागराज : अतीक के गुर्गों ने मांगी दो लाख की रंगदारी, सेना के जवान के पिता ने तीन को कराया नामजद

धूमनगंज में सेना के जवान के पिता राम सिंह से अतीक अहमद के गुर्गों ने दो लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उनका बेटा सेना मं है जो गैरप्रांत में ड्यूटी पर है। और पढ़ें

10:07 PM, 23-Oct-2021

सफलता: भारत में पहली बार आईवीएफ तकनीक से भैंस ने दिया बच्चे को जन्म, मंत्रालय ने दी जानकारी

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने इसे इस प्रजाति की किसी भैंस द्वारा ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ)’ के जरिये जन्म देने का पहला मामला बताया है। यह बन्नी भैंस गिर सोमनाथ के धानेज गांव के एक डेयरी किसान की है। और पढ़ें

08:58 PM, 23-Oct-2021

ENG vs WI: इंग्लैंड छह विकेट से जीता, विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज का शर्मनाक प्रदर्शन, 55 रन पर ऑलआउट हुई

वेस्टइंडीज टीम 14.2 ओवर में 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। किसी टेस्ट खेलने वाले देश का यह टी-20 विश्व कप में सबसे कम टोटल है।  और पढ़ें

10:00 PM, 23-Oct-2021

प्रयागराज: बीओबी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर ढाई लाख रूपए एवं मोबाइल की लूट, हड़कंप

शनिवार दिन-दहाडे़ पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख रूपए एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लाखों की लूट मामले की खबर पुलिस महकमे में पहुंची तो खलबली मच गई। और पढ़ें

06:19 PM, 23-Oct-2021

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले : गंगा को स्वच्छ रखना सरकार की ही नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी

यंग लाॅयर्स एसोसिएशन, हाईकोर्ट द्वारा ‘‘मोक्षदायिनी मां गंगा की अविरल एवं निर्मल धारा व इसकी संरक्षा’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रहे। और पढ़ें

09:52 PM, 23-Oct-2021

शिकंजा: म्यांमार से भारत में दाखिल हुए पांच नागरिक असम में गिरफ्तार, इनके पास वैध दस्तावेज भी नहीं

पकड़े गए नागरिकों की पहचान थांग ख्वाम पाउ, खेन खान खाम, पाउ हावलियाम मुंग, चिन ऐ हैंग और पाउ बिआक मुआंग के रूप में की गई है। इनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच है। ये लोग वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश कर गए थे। सभी म्यांमार के चिन प्रांत के रहने वाले हैं।  और पढ़ें

09:49 PM, 23-Oct-2021

जोबट विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज, युवती ने की थी शिकायत 

पिछले दिनों युवती प्रकरण के सिलसिले मे जोबट आई थी। उसका आरोप है कि वहां पर आकाश ने उसे धमकी दी कि केस के मामले में बार बार मत आया कर वरना जान से मार दूंगा। और पढ़ें

08:12 PM, 23-Oct-2021

सीडीएस रावत बोले: जम्मू-कश्मीर पर भी पड़ सकता है अफगानिस्तान के हालात का असर, रहना होगा सतर्क  

जनरल रावत ने कहा कि हमें अपनी सीमाएं सील करनी होगी और बाहर से आने वालों पर सख्त निगरानी रखनी होगी।  और पढ़ें

09:27 PM, 23-Oct-2021

पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

गोलीबारी के समय कई पर्यटक रेस्तरां में खाना खा रहे थे और अंजलि चपेट में आ गईं। वह अपना जन्मदिन मनाने पति के साथ मेक्सिको गई थीं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें