फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2025: हिमालय से समुद्र तक योगमय हुआ भारत; शाह बोले- मन और शरीर के बीच एकता लाता है योग

Sat, 21 Jun 2025 02:37 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत  को दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
गुजरात में योग करते कैडे्टस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:35 PM, 21-Jun-2025

अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि योग मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच एकता लाता है। आज की दुनिया में योग दुनिया भर के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है।

11:12 AM, 21-Jun-2025


 

10:13 AM, 21-Jun-2025

गुजरात के लोगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वडनगर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब सबसे ज्यादा लोगों द्वारा योग में कोबरा मुद्रा करने का है। हमने दिशा-निर्देश तय किया कि सभी को इसे कम से कम एक मिनट तक करना है। हमने 250 प्रतिभागियों का न्यूनतम लक्ष्य रखा था। आज उन्होंने इसे एक मिनट से ज्यादा समय यानि दो मिनट और नौ सेकेंड तक किया और कुल 2185 थे। हमें 64 प्रतिभागियों को छोड़ना पड़ा। इसलिए 2121 प्रतिभागियों ने उपलब्धि हासिल की। हमने न्यूनतम 250 निर्धारित किए थे इसलिए यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई और यह एक शानदार उपलब्धि है।
 
 

विज्ञापन
09:58 AM, 21-Jun-2025


 

09:14 AM, 21-Jun-2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में उनके प्रयासों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी बहादुरी की पूरे देश में प्रशंसा की जाती है। मैं भारतीय सेना की वीरता और साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने संदेश दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और भावना से जोड़ना ही योग का सार है। 

विज्ञापन
09:06 AM, 21-Jun-2025

08:19 AM, 21-Jun-2025


 

08:16 AM, 21-Jun-2025


 

08:13 AM, 21-Jun-2025


 

08:13 AM, 21-Jun-2025


 

08:12 AM, 21-Jun-2025


 

08:11 AM, 21-Jun-2025

विशाखापत्तनम में योग सत्र के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभागियों से बातचीत की।
 

08:08 AM, 21-Jun-2025

देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। 
 

08:07 AM, 21-Jun-2025


 

08:05 AM, 21-Jun-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व में योग के विस्तार के लिए भारत आधुनिक शोध के माध्यम से योग विज्ञान को सशक्त बना रहा है। हम योग के क्षेत्र में साक्ष्य आधारित चिकित्सा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिल्ली एम्स ने इस संबंध में अच्छा काम किया है। इसके शोध से पता चला है कि हृदय और तंत्रिका संबंधी विकारों के उपचार में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही यह महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

08:05 AM, 21-Jun-2025

08:01 AM, 21-Jun-2025
Yoga Day 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने योगाभ्यास के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज व अन्य लोगों ने योगासन और ध्यान का अभ्यास किया।

07:35 AM, 21-Jun-2025
Yoga Day 2025: संसद परिसर में योगाभ्यास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला व अन्य लोग - फोटो : पीटीआई

संसद परिसर में योगाभ्यास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला व अन्य लोगों ने योग और ध्यान का अभ्यास किया।

07:18 AM, 21-Jun-2025

पीएम मोदी ने योग सत्र में लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम से पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का नेतृत्व किया। इस योग सत्र में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए।
 

 

07:15 AM, 21-Jun-2025

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब वे देखते हैं कि दिव्यांग मित्र ब्रेल लिपि में योग शास्त्र पढ़ रहे हैं, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग कर रहे हैं, और युवा गांवों में योग ओलंपियाड में हिस्सा ले रहे हैं तो उन्हें गर्व होता है। उन्होंने बताया कि नौसेना के जहाजों पर भी बेहतरीन योग कार्यक्रम चल रहे हैं। ऑपेरा हाउस की सीढ़ियों से लेकर एवरेस्ट की चोटी और समुद्र की विशालता तक एक ही संदेश है, योग सबके लिए है, चाहे कोई भी हो, किसी भी पृष्ठभूमि या क्षमता का हो।

07:14 AM, 21-Jun-2025

श्रीनगर के लाल चौक पर योग सत्र का हुआ आयोजन 
श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर पर भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया। योग सत्र में भाग लेने के लिए भारी मात्रा में लोग पहुंचे। 

07:11 AM, 21-Jun-2025

योग ने मुझे सक्षम बनाया- शिवराज सिंह
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा एक भयानक हादसा हुआ था। मैं अस्पताल के बिस्तर पर लेटा था और सोचता था कि क्या मैं दूसरों की तरह चल पाऊंगा। योग ने मुझे इतना सक्षम बनाया कि आज मैं चल सकता हूं, घूम सकता हूँ, काम कर सकता हूं और ऐसा नहीं लगता कि मेरा शरीर घायल है।

07:05 AM, 21-Jun-2025

योग हमें शांति का मार्ग दिखाता है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्यवश आज पूरी दुनिया कई क्षेत्रों में तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है। ऐसे समय में योग हमें शांति का मार्ग दिखाता है। योग वह विराम बटन है, जिसकी मानवता को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से पूर्ण बनने के लिए जरूरत है।

07:03 AM, 21-Jun-2025

कृषि मेला मैदान पुसा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर योगाभ्यास किया।
 

 

07:00 AM, 21-Jun-2025

योग दुनिया में एकता और समर्थन की मिसाल- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में योग की यात्रा देखकर कई बातें याद आती हैं। जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा, तो बहुत कम समय में 175 देशों ने हमारा साथ दिया। आज की दुनिया में यह एक बड़ी एकता और समर्थन की मिसाल है।

06:57 AM, 21-Jun-2025

आज पूरा विश्व योग कर रहा है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर पूरी दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग का मतलब है जोड़ना, और यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है।

06:51 AM, 21-Jun-2025

योग का अर्थ है जुड़ना- पीएम मोदी
विशाखापत्तनम में योग अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग का सिधा-साधा अर्थ है जुड़ना। 

06:47 AM, 21-Jun-2025

चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिनंदन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री न. चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवण कल्याण ने विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी यहीं से पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
 

 

06:42 AM, 21-Jun-2025

राजनाथ सिंह बोले- योग से मिलती है शक्ति और धैर्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने दुनिया को दिखाया कि उन्होंने केवल आतंकवाद के ठिकानों को निशाना बनाया और संयम से काम लिया। उन्होंने कहा कि हम चाहें तो और भी बहुत कुछ नष्ट कर सकते थे, लेकिन हमने धैर्य दिखाया। योग हमें ऐसी ताकत और धैर्य देता है कि हम मुश्किल हालात में भी संयम नहीं खोते। रक्षा मंत्री ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी देता है।

06:40 AM, 21-Jun-2025

जेपी नड्डा बोले- योग ने बढ़ाई स्वास्थ्य और मानसिक जागरूकता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें साल में हम एक नई जागरूकता देख रहे हैं। पिछले दस वर्षों में न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लोग योग के महत्व को समझने लगे हैं। नड्डा ने बताया, "योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि मानसिक व्यायाम भी है। यह हमें अपने अंदर की जागरूकता और सचेतनता से जोड़ता है। योग से स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और चेतना में सुधार होता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
 

 

06:39 AM, 21-Jun-2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनियाभर के राजनयिकों के साथ किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में मौजूद दुनियाभर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर योग किया। इस बार योग दिवस की थीम थी — "एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के जरिए वैश्विक स्वास्थ्य और एकता का संदेश देना है। जयशंकर ने कहा कि योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा है, बल्कि यह पूरी दुनिया को जोड़ने वाली शक्ति बन गया है।
 

 

06:35 AM, 21-Jun-2025

योग दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- स्वस्थ शरीर से ही पूरे होते हैं सपने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें।
 

 

06:30 AM, 21-Jun-2025

कर्नाटक में 12 साल की योग साधिका रुत्वी ए.एम. ने रिकॉर्ड बना दिखाए योगासन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 12 साल की योग अभ्यासकर्ता रुत्वी ए.एम. ने शानदार योगासन करके सबका ध्यान खींचा। रुत्वी ने अपनी योग प्रतिभा के दम पर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। योग दिवस से पहले उन्होंने कई कठिन योगासन करके लोगों को प्रेरित किया। उनकी लगन और प्रतिभा ने यह दिखाया कि कम उम्र में भी योग से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।
 

 

06:28 AM, 21-Jun-2025

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया योग अभ्यास 
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग को मानवता और कल्याण का बड़ा मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि योग मन और दिल को खुश रखता है। यह भारत की ओर से दुनिया को दिया गया अनमोल तोहफा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। इसके साथ ही सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाएं ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ रहें।

06:22 AM, 21-Jun-2025

न्यूयॉर्क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता अनुपम खेर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (सीजीआई) और टाइम्स स्क्वायर के सहयोग से एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर योग किया और इसके जरिए स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उत्साह दिखाया।
 

 

06:20 AM, 21-Jun-2025

उपसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने किया योग अभ्यास
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थल सेना के उपसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने दिल्ली कैंट स्थित करीअप्पा परेड ग्राउंड में योग अभ्यास किया। इस दौरान सेना के कई अधिकारियों और जवानों ने भी उनके साथ मिलकर योग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के महत्व को बढ़ावा देना था।

06:18 AM, 21-Jun-2025

योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी और राज्यपाल ने स्वामी रामदेव के साथ किया योग
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य लोगों ने शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग अभ्यास किया। यह कार्यक्रम योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। सभी ने कुरुक्षेत्र में एक साथ योग कर सेहत और आत्मिक शांति का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस मौके पर भाग लिया।
 

 

06:11 AM, 21-Jun-2025

कड़ाके ठंड के बावजूद योग दिवस पर पैंगोंग झील के किनारे ITBP जवानों ने किया योग अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने पैंगोंग झील के किनारे योग किया। यह अभ्यास धन सिंह थापा और चार्तसे बॉर्डर पोस्ट (24 बटालियन, लेह) पर किया गया, जो समुद्र तल से 14,100 से 14,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। कड़ाके की ठंड और ऊंचाई के बावजूद जवानों ने पूरे उत्साह के साथ योग कर सेहत और अनुशासन का संदेश दिया। ITBP हर साल सीमावर्ती इलाकों में योग दिवस मनाकर फिटनेस और मानसिक संतुलन का उदाहरण पेश करती है।
 

 

06:05 AM, 21-Jun-2025

विशाखापत्तनम में योग दिवस की धूम, पीएम मोदी और CM चंद्रबाबू नायडू होंगे शामिल
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समुद्र किनारे बड़ी संख्या में लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए जुटे। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए समंदर के किनारे सुबह से ही लोग योग करने के लिए इकट्ठा हुए और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजन में आम लोगों के साथ-साथ सैनिक, अधिकारी और विद्यार्थी भी शामिल होंगे। 

05:09 AM, 21-Jun-2025

स्वस्थ जीवन के लिए योग प्रकृति से खुद को जोड़ने का संदेश : डब्ल्यूएचओ  
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने कहा, इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। उन्होंने कहा, यह हमें हमारे कल्याण और हमारे ग्रह के स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध की याद दिलाता है। वाजेद ने कहा, हर साल मनाया जाने वाला योग दिवस प्राचीन अभ्यास का उत्सव है, जो तन-मन दोनों का पोषण करता है।

05:09 AM, 21-Jun-2025

टाइम्स स्क्वायर पर योग सत्र का आयोजन
सीजीआई न्यूयॉर्क ने टाइम्स स्क्वायर के साथ मिलकर दुनिया के मशहूर चौराहे टाइम्स स्क्वायर पर एक जीवंत योग सत्र का आयोजन किया। इसके अलावा, यूके में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने लंदन के द स्ट्रैंड इलाके में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी, योग के शौकीन लोग और भारत के दोस्त शामिल हुए। इस साल के योग दिवस की थीम थी 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग', जिसे इस कार्यक्रम में खास तौर पर दिखाया गया।

यूके में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि पुराने समय की सभ्यताओं ने ग्रीष्म संक्रांति को एक खास दिन माना है। इसी सोच के तहत, योग को न सिर्फ एक वैज्ञानिक व्यायाम की तरह देखा जाता है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने का भी तरीका है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्रीष्म संक्रांति के दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरे पास किंग चार्ल्स III का एक संदेश है, इस साल का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ हमें यह याद दिलाता है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक खुशहाल और स्वस्थ भविष्य बनाने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ काम करना चाहिए।

04:50 AM, 21-Jun-2025

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग
पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वह 21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक कुतुब मीनार परिसर के प्रतिष्ठित सन डायल लॉन में ‘सामूहिक योग सत्र’ का आयोजन करेगा, जो यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी है। मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है जो मानव कल्याण और पारिस्थितिक संतुलन के बीच गहन संबंध को रेखांकित करती है।
 

04:50 AM, 21-Jun-2025

देशभर में 100 पर्यटन स्थलों पर भी होगी योग की धूम
संस्कृति मंत्रालय भी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में 100 पर्यटन-आधारित प्रसिद्ध स्थलों और 50 से अधिक सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर में ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

04:50 AM, 21-Jun-2025

17 देशों के योग गुरु भारत में करेंगे आयोजन का नेतृत्व
इसके अलावा आईसीसीआर एक प्रमुख कार्यक्रम योग बंधन की भी मेजबानी कर रहा है। जिसमें ब्राजील, अर्जेंटीना, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया सहित 15 देशों के 17 योग गुरु भारत में योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली में जंतर-मंतर, कुतुब मीनार, पुराना किला और हुमायूं के मकबरे पर ये विदेशी योग गुरु योग कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। जबकि लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, ग्वालियर और अन्य शहरों में प्रतिष्ठित स्थानों पर इसी तरह के 'योग बंधन' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

04:24 AM, 21-Jun-2025

आईसीसीआर की महानिदेशक के नंदिनी सिंगला ने एक बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ पर हम व्यावहारिक रूप से दुनिया के हर उस देश को कवर करेंगे, जहां योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमेरिका जैसे कुछ देशों में हम विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। आईसीसीआर की ओर से 21 जून को 191 देशों के विभिन्न शहरों में 1,300 स्थानों पर 2,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

04:16 AM, 21-Jun-2025

International Yoga Day 2025: हिमालय से समुद्र तक योगमय हुआ भारत; शाह बोले- मन और शरीर के बीच एकता लाता है योग

भारत ही नहीं दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत को दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय की सांस्कृतिक शाखा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग भी इस अवसर पर इस्लामाबाद में एक योग कार्यक्रम आयोजित करेगा।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें