बीएसएफ महानिदेशक बंगाल के सुंदरबन में सीमा चौकी पर होली समारोह में हुए शामिल
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सुदूर सुंदरबन इलाके में हिंगलगंज सीमा चौकी और फ्लोटिंग बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) पर रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों और देशभक्ति के गीतों के साथ होली मनाई। इस समारोह में शामिल होते हुए बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने जवानों के राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा की प्रशंसा की।
उनके साथ बीएसएफ पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक करणी सिंह शेखावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक भोज, बड़ाखाना शामिल था। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों की प्रतिबद्धता की सराहना की और त्योहार के मौसम में अपने परिवारों से दूर रहने के बावजूद राष्ट्र के प्रति उनकी निरंतर सेवा को उजागर किया।
जयशंकर ने होली की शुभकामनाओं के लिए ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को दिया धन्यवाद
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने होली पर अपनी शुभकामनाओं के लिए अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग को धन्यवाद दिया। वोंग ने दुनिया भर में होली मनाने वालों को शुभकामनाएं दीं और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। 'होली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सीनेटर पेनी वोंग।' वोंग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे प्रिय मित्र एस जयशंकर और भारत, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में होली मनाने वाले सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए'।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा, 'परिवार के साथ हमारे जीवंत होली उत्सव की एक सुखद झलक! आशा है कि आप सभी ने भी अपने प्रियजनों के साथ जश्न मनाते हुए शानदार समय बिताया होगा! सभी को एक बार फिर होली की हार्दिक शुभकामनाएं!'
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूरे उत्साह के साथ होली का उत्सव मनाया जा रहा है।
मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 'होली मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुए।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'होली मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुए।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने होली के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। ओक ओवर में आयोजित होली समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पार्टी कार्यकर्ता और शिमला के गणमान्य नागरिक शामिल हुए और मुख्यमंत्री के साथ शुभकामनाएं साझा कीं। बाद में, मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को होली की शुभकामनाएं दीं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने खेली होली
ठाणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने आवास पर होली खेली। उन्होंने कहा कि
पुरी में विदेशी पर्यटकों ने खेली होली
कर्नाटक में भी खूब उड़ा गुलाल
पश्चिम बंगाल में ट्रांसजेंडरों ने मनाई होली
अहमदाबाद के स्वामी नारायण मंदिर में होली उत्सव
असम के सीएम सरमा ने गाए होली के गीत
गोवा के सीएम ने होली के समारोह में शिरकत की
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने रविंद्र भवन में होली समारोह में भाग लिया।
मुंबई के मरीन ड्राइव पर विदेशी पर्यटकों ने मनाई होली
बीएसएफ जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली
तमिलनाडु में भी होली की धूम
महानिरीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यहां मौजूद सभी जवान देश की सुरक्षा में लगे हैं। मैं उन्हें और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं जानता हूं कि उनके परिवार एक-दूसरे से हजारों मील दूर हैं, लेकिन पूरा देश उनके साथ है।
राहुल गांधी ने दी होली की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होली की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नई उमंग, नए उत्साह और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
अहमदाबाद में मनाई जा रही होली
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मनाई होली
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर होली की धूम
काशी में होली का हुड़दंग
जूहू बीच पर होली की धूम
मुंबई के जूहू बीच पर लोग होली का त्योहार मनाने पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।
संभल में होली की धूम
यूपी के संभल में लोगो ने गुलाल लगाकर और एक-दूसरे गले मिलकर होली का त्योहार मनाया।
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के त्योहार होली के अवसर पर ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर लोगों को बधाई दी।
उत्तर प्रदेश में होली पर उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगों की बौछार
मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। भक्त अपने आराध्य के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।
सीएम धामी ने प्राकृतिक रंगों से होली मनाने और पानी बचाने की अपील की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा, इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।
महाराष्ट्र के नागपुर में भी बिखरे होली के चटख रंग
रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवती को गुलाल से सराबोर देखा गया।
एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं लोग
सनातन धर्म में होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल दो दिन के इस उत्सव में पहले दिन यानी 13 मार्च की देर रात होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर रात 12 बजे के बाद भी होलिका दहन होने की खबर आई। आज रंगों के साथ होली खेली जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते और उत्सव मनाते देखा गया।
पूरा देश होली के रंग में रंग गया है। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल के साथ स्नेह के रंगों से सराबोर करते दिखे। बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन किया गया। नेपाल में भी होली की खुशियों की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस पर्व को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया, जबकि पीएम मोदी ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि होली राष्ट्र की एकता के रंग को और गाढ़ा कर दे।