नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी है। बंद रहने वाले स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।
दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक और संसद मार्ग सहित कई इलाके शामिल हैं। हालात के अनुसार इन मार्गों पर यातायात की व्यवस्था बदली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, डायवर्जन संकेतों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने देर रात राजधानी की सीमा से सटे इलाकों और जिलों के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग कर बदलाव की सूचना सार्वजनिक की। इसमें लिखा गया है कि कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, दिल्ली कई कई जगहों पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने आज दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर भी प्रदर्शन की योजना बनाई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा, डीडीयू मार्ग पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर, आईटीओ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यातायात प्रतिबंध रहेगा। मार्ग परिवर्तन के मुताबिक चलने का जिक्र करते हुए पुलिस ने कहा कि भीड़भाड़ से बचने के लिए क्षेत्र में तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करें। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें।
TRAFFIC ADVISORY In view of the demonstration scheduled at DDU Marg on 12.10.2026, traffic restrictions and diversions will remain in force in and around ITO and adjoining areas from 10:00 AM to 02:00 PM. GENERAL INSTRUCTIONS •Motorists are requested to remain patient, follow traffic rules and cooperate with traffic personnel deployed in the area. Please follow diversion signs and traffic directions to avoid congestion. •For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 11, 2026
दिल्ली यातायात पुलिस की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आज दिल्ली में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। सोमवार सुबह 6:00 बजे से वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे। आम जनता को अपडेट के मुताबिक यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 12.10.2026. 1. Diversions Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 12.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is informed that movement at following points and surrounding stretches might remain affected:- 1.Round About Shankar Road-Vande Matram ‘T’ Point towards New Delhi 2.Dhaula Kuan Flyover 3.Round About Jhandewalan 4.Round About Panchkuian 5.Round About Mandi House 6.Dr Dinesh Nandini Dalmia Chowk (W-Point) 7.Ram Charan Aggarwal Chowk (A-Point) 8.Minto Road/Deen Dayal Upadhyay Marg https://t.co/hLq6pNQgBG Nanak Chowk 10.Chemsford Road – Outer Circle Connaught Place T-Point 11.Bharion Road- MGM (Ring Road) T-Point 12.Lodhi Road Flyover 13.Round About Neela Gumbad 14.Madarsa T- Point 15.Round About Samrat Hotel 16.Sardar Patel Marg- Panchsheel Marg Crossing 17.Under Bhikaji Kama Place 18.Under Moti Bagh Flyover 19.Ring Road-San Martin Marg T-Point 20.Round About Ashoka Road – Jantar Mantar Road 21.Round About Windsor Palace 22.Tolstoy-Janpath Crossing 23.Round About Rail Bhawan 24.Jai Singh Road – Sansad Marg Crossing 25.Outer Circle Connaught Place -Barakhamba Road T-Point 26.Round About Gol Dak Khana 27.Round About Patel Chowk 28.Jai Singh Road – Ashoka Road T-Point 29.Round About RML Hospital 30.Outer Circle Connaught Place - Sansad Marg T-Point 2.Commuters’ Advisory & Recommendations •Plan in Advance: Please keep extra travel time in hand if heading towards railway stations, ISBTs, or the airport via New Delhi and Central Delhi. •Avoid Non-Essential Travel: Commuters are requested not to undertake non essential travel. •Dynamic Restrictions: Traffic management measures are dynamic and will be relaxed or regulated based on real-time ground assessment. 3.Stay Updated (Real-Time Information) For live updates, alternate routes, and continuous traffic alerts, please keep referring to official Delhi Traffic Police platforms: •Website: https://t.co/8CZTflQ8x7 •X (Twitter): @dtptraffic •Instagram : @dtptraffic •Facebook : @dtptraffic •Helpline Numbers: 1095 or 011-25844444 #DPTrafficAdvisory #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 11, 2026
इंडिया ब्लॉक में शामिल ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी आंदोलन का समर्थन कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा, सोमवार दोपहर दो बजे के बाद इंडिया ब्लॉक के नेता मुख्य न्यायाधीश से मिलने जाएंगे... सरकार इतनी डरी हुई है कि उसने आम लोगों के लिए ट्रेनें भी रोक दी हैं। आप समझ सकते हैं कि लोगों को कितनी परेशानी हुई होगी... ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारी मुख्य मांग है
इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि मुहिम बन चुका है... यह मुहिम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सभी से देश के लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया है। बकौल वेणुगोपाल देश की जनता इसमें शामिल होगी। मुख्य न्यायाधीश ने हमसे मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का रास्ता खुला रखा है। हम उस फैसले का सम्मान करते हैं। इन सबके बीच इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात न करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, मामला कोर्ट में है ऐसे में उन्हें सियासी दलों से मिलने का अधिकार नहीं है। दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, सोमवार को हम सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को सीईसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम सीजेआई से मुलाकात करेंगे और हाथ जोड़कर उनको देश के हालात के बारे में बताएंगे और दखल देने के लिए कहेंगे।
सूत्रों के हवाले से आया चीफ जस्टिस के इनकार वाला जवाब
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने कहा, सीजेआई ने कांग्रेस नेताओं से मिलने से इन्कार कर दिया है। सीजेआई ने कांग्रेस को भेजे जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता जिन मुद्दों पर मिलना चाहते हैं, वे अदालत में लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट को इस तरह प्रशासनिक स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने की कोई शक्ति नहीं है। उसकी शक्ति याचिका दाखिल होने पर सुनवाई कर फैसला देने की है। सीजेआई के जवाब में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। अगर कांग्रेस याचिका दाखिल करती है, तो सुप्रीम कोर्ट लंबित मामलों के साथ मंगलवार को सुनवाई को तैयार है।
दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को देखते हुए छह मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक्स पर यह जानकारी दी। प्रभावित स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड शामिल हैं। हालांकि, इन स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा जारी रहेगी।
सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत के मुताबिक अपडेट साझा करेंगी। गौरतलब है कि विपक्षी दल कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार करते हुए कहा कि इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं।
राहुल गांधी-खरगे से नहीं मिलेंगे सीजेआई सूर्यकांत: एसआईआर और पुलिस कार्रवाई पर उठाने थे सवाल, क्या है मामला?
दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वालों को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के रास्ते अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील भी की गई है। पुलिस के मुताबिक यातायात प्रतिबंध जमीनी हालात का आकलन कर कड़े या ढीले किए जाएंगे। लाइव अपडेट और वैकल्पिक रूट के लिए लोग traffic.delhipolice.gov.i n और दिल्ली पुलिस के एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम देख सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी खेमे के राजनीतिक दल आंदोलन कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है। आज कांग्रेस नेताओं-सांसदों समेत अन्य दल के नेता भी जंतर-मंतर की तरफ कूच करेंगे। आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। कानूनी पाबंदियों और निषेधाज्ञा को देखते हुए रास्तों को डायवर्ट करना पड़ा है। सीईसी के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, सोमवार को हम सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को सीईसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बारे में कहा, हम हाथ जोड़कर सीजेआई को देश के हालात के बारे में बताएंगे और उनसे दखल देने के लिए कहेंगे।
दिल्ली में आंदोलन के बीच चीफ जस्टिस का रुख क्या?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने कहा, सीजेआई ने कांग्रेस नेताओं से मिलने से इन्कार कर दिया है। सीजेआई ने कांग्रेस को भेजे जवाब में कहा कि विपक्ष के नेता जिन मुद्दों पर मिलना चाहते हैं वो अदालत में लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट को इस तरह प्रशासनिक स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने की कोई शक्ति नहीं है। उसकी शक्ति याचिका दाखिल होने पर सुनवाई कर फैसला देने की है। सीजेआई के जवाब में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। अगर कांग्रेस याचिका दाखिल करती है तो सुप्रीम कोर्ट लंबित मामलों के साथ मंगलवार को सुनवाई को तैयार है।