राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।'
पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।'
गृह मंत्री अमित शाह ने दी होली की शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी होली की शुभकामनाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'होली हमारे बहुरंगी, बहु-सांस्कृतिक समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाला पर्व है। यह विविधताओं में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की उस परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी सभ्यता की पहचान रही है। दूरियों को मिटाने वाले इस उल्लासपूर्ण अवसर पर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन सदैव खुशियों के रंगों से सराबोर रहे।'
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी होली की शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास एवं बंधुत्व के विविध रंगों से सराबोर मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली अपने परिवार, दोस्त, समाज के साथ-साथ सबको प्रेम से गले लगाने का महापर्व है। सबको गले लगाइए एवं सबके साथ खुशियां बाटिये। सब देशवासियों के लिए होली शुभ हो!'
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी होली की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी होली की शुभकामनाएं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा, 'होली की शुभकामनाएं! यह रंगों का पावन त्यौहार हर घर को खुशी और रंगों से भर दे।'
दिल्ली के सीएम ने मनाई होली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया और होली मनाई।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी होली की शुभकामनाएं
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दी होली की शुभकामनाएं, कहा- 'ये उत्साह का त्यौहार है, रंग का त्यौहार है, प्रेम का त्यौहार है और आपसी सौहार्द का त्यौहार है... बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली होली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में फूलों और गुलाल से होली खेली।
आईटीबीपी के जवानों ने जमी हुई पैंगोंग झील पर मनाई होली
आईटीबीपी के जवानों ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर जमी हुई पैंगोंग झील के बीच होली मनाई। नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के इन सैनिकों ने 'वाइब्रेंट विलेज' के लोगों के साथ मिलकर यह त्योहार मनाया। इस दौरान स्थानीय बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के इस कार्यक्रम ने ऊंचाई पर हो रहे जश्न में रंग और जोश भर दिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर मानाई होली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा 'समस्त देशवासियों को होली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। पूरे विश्व में शांति स्थापित हो, सभी अमन-चैन के साथ रहें यही होली के पावन पर्व पर मेरी कामना है।'
योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में मनाई होली
उत्तराखंड के हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मनाई होली।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दी होली शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दे।' साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी होली की शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'मेरी ओर से प्रदेशवासियों व देशवासियों को होली की बधाई। किसान कैबिनेट के जरिए हमारी सरकार ने किसानों को होली पूरी शान से मनाने का मौका दिया है। इसी तरह, अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए बराबरी के अपने वादे को दिखाया है।'
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर मनाई होली
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान वे गीत गाते और गमछा घुमाते नजर आए।
तेलंगाना में होली की धूम
तेलंगाना में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पारंपरिक तरीके से मनाया गया। हैदराबाद और राज्य के दूसरे शहरों में सुबह से ही रौनक रही। लोगों ने एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाया। दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। अपार्टमेंट और रिहायशी कॉलोनियों में बच्चों और युवाओं ने जमकर मस्ती की।
इंदिरा पार्क में हुआ आयोजन
हैदराबाद के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क में भी होली का खास रंग देखने को मिला। यहां इंदिरा पार्क वॉकर्स एसोसिएशन ने बड़े उत्साह के साथ त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटीं।
हरियाणा के पूर्व राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और बीआरएस विधायक सीएच मल्ला रेड्डी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने होली के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमारे त्योहारों में एक खास संदेश छिपा होता है। होली दोस्ती और प्यार का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता को मजबूत करता है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता और सभी मिलकर जश्न मनाते हैं।
राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। राज्य भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव और अन्य बड़े नेताओं ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं साझा कीं। सभी नेताओं ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मनाई होली
ओडिशा में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने होली के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और होली मनाई। इस दौरान भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'होली का पावन अवसर है पूरा भारतवर्ष होली के पावन पर्व के अवसर पर रंग में डूबा हुआ है। आज हम उपस्थित हैं विश्व के सर्वोच्च धाम, पुरी धाम जहां महाप्रभु जगन्नाथ का निवास हैं। जैसे पानी में रंग मिलकर एक हो जाता है ठीक उसी प्रकार आज सब मिलकर एक साथ होली मना रहे हैं, भजन कर रहे हैं कीर्तन कर रहे हैं और महाप्रभु जगन्नाथ को याद कर रहे हैं।'
वृंदावन के प्रेम मंदिर के बाहर लोगों ने जमकर खेली होली
उत्तर प्रदेश के वृंदावन के प्रेम मंदिर के बाहर होली मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। इस दौरान लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा, 'होली प्यार का, उत्साह का, उमंग का, भाईचारे का पर्व है। सभी को इसे मिलकर मनाना चाहिए और खुशियां बांटनी चाहिए। जो टकराव का माहौल बना है इसे खत्म करना चाहिए।'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा, 'सदियों से होली का त्यौहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्यौहार रहा है। यहां सारे भेदभाव दूर करके लोग, लोगों से मिलते हैं। ये हम लोगों के लिए ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी जगह मिल जुलकर बात होती है, मित्र बनते हैं देश के सभी लोगों को, भाईयों-बहनों को होली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं।'
पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने मनाई होली
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने होली मनाई।
भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी मुख्यालय में मनाई होली
तमिलनाडु के चेन्नई में भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी मुख्यालय कमलालयम में होली मनाई।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, होली की दीं शुभकामनाएं
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वामीनारायण के दर्शन के बाद सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि होली के लिए एक शानदार शुरुआत। उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ और अमेरिकी अंतरिक्ष कमांडर जनरल व्हिटिंग के साथ बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दर्शन किए। यह असाधारण मंदिर भारत की आध्यात्मिक विरासत और चिरस्थायी मूल्यों को दर्शाता है। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दीं होली की शुभकामनाएं
फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में दीं होली की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने दिया जवाब
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी भाषा में होली की शुभकामनाएं दीं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया।
नीचे देखिए दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच एक्स हैंडल पर हुए संवाद की झलक:
भारत के कोने-कोने से आई तस्वीरों ने भी होली के उत्साह में चटख रंग भर दिए, आप भी देखें खास झलकियां