फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022 Live: BJP के पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल, पीएम मोदी ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना

Mon, 28 Nov 2022 09:47 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi :  गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब दो दिन का समय बाकी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी बड़े दलों के दिग्गज नेताओं ने गुजरात में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:47 PM, 28-Nov-2022

केजरीवाल के रोड शो के दौरान आप-बीजेपी कार्यकर्ताओं में हाथापाई
सूरत शहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। घटना कटारगाम इलाके में शाम को हुई। केजरीवाल ने दावा किया कि रोड शो के दौरान पत्थर फेंके गए। हालांकि, पुलिस ने पत्थरबाजी की घटना से इनकार किया है।

09:26 PM, 28-Nov-2022

जामनगर पहुंचे पीएम मोदी
गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान लोगों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई।
 

05:54 PM, 28-Nov-2022

गुजरात में 92 से ज्यादा सीटें जीतेगी आप: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गुजरात में महिलाओं और युवाओं में आम आदमी पार्टी के लिए जबरदस्त क्रेज है। पार्टी ने महंगाई और बेरोजगारी से निपटने का संकल्प लिया है। सूरत में हीरा व्यापारियों के साथ बातचीत के बाद केजरीवाल ने विश्वास जताया कि वे आप को वोट देंगे, भले ही वे भाजपा के डर से खुले तौर पर ऐसा नहीं कह रहे हैं। हमारे सभी सर्वेक्षणों से पता चलता है कि हम युवाओं और महिलाओं के समर्थन में भाजपा से बहुत आगे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों से आप को वोट देने के लिए कहें। आप अगली सरकार बनाएगी। हम 92 से अधिक सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन
05:50 PM, 28-Nov-2022

हमारे दो प्रधानमंत्रियों ने बलिदान दिया: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने आतंकवाद का मुकाबला करते हुए अपने दो प्रधानमंत्रियों को खोया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी से संबंधित कोई नेता देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुआ था? इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आतंकवाद को लेकर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

05:33 PM, 28-Nov-2022

गुजरात के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास कांग्रेस में शामिल
गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। व्यास ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
05:25 PM, 28-Nov-2022

कच्छ के अंजार में पीएम रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्छ के अंजार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले गुजरात चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ रैलियां कीं।  उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता रही मेधा पाटकर के शामिल होने को मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता का विश्वास फिर से हासिल करने के लिए उसे ‘बांटो और राज करो’ की रणनीति छोड़नी होगी। 

भावनगर जिले के पालीताना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य ने कांग्रेस को इसलिए खारिज कर दिया है क्योंकि एक क्षेत्र व समुदाय के लोगों को दूसरे क्षेत्र व समुदाय के लोगों के खिलाफ भड़काने की उसकी नीति की वजह से राज्य को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बांटो और राज करो वाली है। गुजरात के अलग राज्य बनने से पहले उसने गुजराती और मराठी लोगों को एक दूसरे से लड़ाया। बाद में कांग्रेस ने विभिन्न जाति और समुदाय के लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काया। कांग्रेस के ऐसे पापों की वजह से गुजरात को बहुत नुकसान हुआ है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

05:25 PM, 28-Nov-2022

राहुल गांधी पर दिए बयान पर भी बोले सरमा
मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर दिए बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, मैंने कहा कि देखते देखते आपका(राहुल गांधी) चेहरा और सद्दाम हुसैन का चेहरा...अगर आप दोनों को एक साथ बैठा दें तो एक जैसा लगेगा, जबकि अगर आप अपनी दाढ़ी काट ले तो आप नेहरू जैसे दिखाई देंगे। 
 

05:25 PM, 28-Nov-2022

लव जिहाद औह UCC का बात करना यह ध्रुवीकरण नहीं: सरमा
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने अहमदाबाद में कहा कि लव जिहाद औह UCC का बात करना यह ध्रुवीकरण नहीं होता है, बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट होता है। उन्होंने कहा कि तलाक एक समुदाय में हो रहे थे, एक मर्द 3 शादी कर सकता है। यह भी एक समुदाय में हो रहा था, उस समुदाय की महिला का शोषण हो रहा है, तो इसके खिलाफ आवाज उठाना है और इसे ध्रवीकरण नहीं कहते हैं, बल्कि यह वूमेन इंपावरमेंट है। 
 

03:33 PM, 28-Nov-2022

दिग्गज भाजपा नेता जेएन व्यास ने थामा कांग्रेस का हाथ
गुजरात में भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य कैबिनेट में पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में अपने बेटे समीर व्यास के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसी महीने में जय नारायण व्यास ने भाजपा छोड़ी थी। सिद्धपुर विधानसभा से चार बार के विधायक जेएन व्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10:54 AM, 28-Nov-2022

मछुआरों के परिवारों को रास नहीं आ रहे चुनावी वादे, बस वापस चाहिए पाक जेल में बंद अपने बेटे
गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। आठ दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होंगे। ऐसे में जनता का मिजाज अपनी ओर करने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रह हैं, लेकिन गुजरात के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरों को ये चुनावी मुद्दे रास नहीं आ रहे हैं। इनका कहना है कि हमें न ही किसी भत्ते में दिलचस्पी है और न ही किसी वादे में, हमारा वोट उसी दल को जाएगा जो हमें पाकिस्तान की जेल में बंद हमारे बेटे वापस लाकर देगी। दरअसल, पाकिस्तान की जेलों में सैंकड़ों की संख्या में भारतीय मछुआरे बीते कई सालों से बंद हैं, इनके परिजनों को आस है कि आने वाली सरकार उन्हें वापस लाएगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

09:32 AM, 28-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: BJP के पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल, पीएम मोदी ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना

गुजरात चुनाव में एक्शन में दिखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भावनगर के पालिताणा, कच्छ के अंजर विधानसभाओं में चुनावी रैलियां करेंगे। इसके साथ ही जामनगर और राजकोट में भी पीएम मोदी की जनसभाएं होंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें