12:43 PM, 18-Nov-2022
सरमा बोले-2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कच्छ के अंजार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'कभी भारत पर ब्रिटेन की हुकूमत हुआ करती थी। आज पीएम मोदी ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को लांघ दिया है। आज हमारा देश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे साफ है कि 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, हमारे नॉर्थ ईस्ट में पहले कोई ट्रेन और एयरपोर्ट की व्यवस्था नहीं थी। 2016 के बाद नई रेलवे लाइन, हाईवे और एयरपोर्ट बन गए। ये सबकुछ पीएम मोदी की देन है। कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।