फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G7 Summit 2023 Live: राष्ट्रपति जेलेस्की के साथ कल बैठक करेंगे PM मोदी, जापान में भारतीय प्रवासियों से की बात

Fri, 19 May 2023 08:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा

खास बातें

G7 Japan Hiroshima Summit 2023 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात देशों के समूह (जी-7) सहित बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जापानी प्रेसीडेंसी के तहत जी7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री पहली बार 19 से 21 मई तक जापान में हिरोशिमा जाएंगे।
विज्ञापन
G7 Summit - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:11 PM, 19-May-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की द्विपक्षीय वार्ता तय हो गई है। शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे। यूक्रेन के साथ-साथ पीएम मोदी जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और फ्रांस के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

06:20 PM, 19-May-2023

जापान में प्रवासी भारतीयों से मिले पीएम मोदी
जापान के हिरोशिमा में शेरेटन होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। शेरेटन होटल के बाहर पीएम मोदी से मिलने वाली प्रवासी भारतीय लोगों ने पीएम से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पीएम से मिलने के बाद कहा कि पीएम मोदी हमसे मिले और उन्होंने कहा कि वह भी हमसे मिलकर खुश हैं।
 

 

04:45 PM, 19-May-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान पहुंच चुके हैं। पीएम जापान के हिरोशिमा में जी 7 देशों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं।






 

विज्ञापन
04:08 PM, 19-May-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान की यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। यूक्रेनी राजनयिक का कहना है कि वह भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की संभावनाएं तलाश रहे हैं। दोनों पक्ष प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। बता दें, अगर दोनों राष्ट्र अध्यक्षों के बीच बैठक होती है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहली बार होगा कि दोनों देशों के अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर वार्ता करेंगे।
 


 

10:08 AM, 19-May-2023

जापान के एक बौद्ध भिक्षु तोयोशिगे सेकिगुची ने हिरोशिमा में G7 अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के बाहर एक बोर्ड के साथ खड़े दिखे। वह एक अनूठा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें विश्व नेताओं से विश्व शांति और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से दूरी बनाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि 1945 में हिरोशिमा में एक परमाणु बम गिराया गया था, इतने सारे लोग मारे गए थे। हम और त्रासदी नहीं चाहते हैं। हमें शांति से रहना चाहिए।
 

विज्ञापन
09:58 AM, 19-May-2023

पीएम मोदी जापान रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से हिरोशिमा, जापान के लिए रवाना हुए। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिरोशिमा (जापान) के लिए रवाना होऊंगा। भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए हाल की भारत यात्रा के बाद प्रधानमंत्री किशिदा से फिर से मिलना खुशी की बात होगी।
 

09:01 AM, 19-May-2023

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य G7 नेताओं ने हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने पार्क में पौधे भी लगाए।
 

07:58 AM, 19-May-2023

जो और जिल बाइडन का स्वागत
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन का हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में स्वागत किया।
 

07:40 AM, 19-May-2023

इमैनुएल मैक्रों जापान पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जापान के हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने उनका और अन्य जी7 नेताओं का स्वागत किया।
 

07:38 AM, 19-May-2023

इतालवी राष्ट्रपति से भी मिले पीएम किशिदा
जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने हिरोशिमा में इतालवी राष्ट्रपति जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया में स्थिति पर बात की। दोनों ने साफ किया कि परमाणु और मिसाइल मुद्दों के साथ-साथ चीन से संबंधित मुद्दों और उत्तरी कोरिया से निपटने में समन्वय जारी रखा जाएगा।

07:35 AM, 19-May-2023

बाइडन से भी मिले किशिदा
जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ जापान-अमेरिका शिखर बैठक की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों ने माना कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र, विशेष रूप से पूर्वी एशिया में बल द्वारा यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

07:35 AM, 19-May-2023

हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जापान में हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क पहुंचे। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने उनका और अन्य जी7 नेताओं का स्वागत किया। पीएम किशिदा ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के तहत सुनक के लिए रात्रिभोज भी आयोजित किया। इस वर्किंग डिनर के अवसर पर दोनों नेताओं ने 'द हिरोशिमा अकॉर्ड: एन एनहान्स्ड जापान-यूके ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' जारी किया।
 

07:33 AM, 19-May-2023

G7 Summit 2023 Live: राष्ट्रपति जेलेस्की के साथ कल बैठक करेंगे PM मोदी, जापान में भारतीय प्रवासियों से की बात

जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं पीएम मोदी
सबसे पहले पीएम मोदी जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं, जहां से वह पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यह पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें