02:22 PM, 30-Nov-2023
Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल
Exit Poll Results 2023 Live News Updates in Hindi: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गए हैं। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने शुरू हो चुके हैं। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए थे। शाम 5.30 बजे से अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो चुके हैं। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक ही जगह पर मिलेंगे।