फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live : ओवैसी ने कहा भारत सरकार का झूठ बेनकाब हो गया है

Mon, 28 Jun 2021 12:37 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी हो चुकी है लेकिन तीसरी लहर की आशंका के दौरान संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में भले ही कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम हो गए हो लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट ने अब ज्यादा चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि देश में अगस्त से दिसंबर तक 135 करोड़ टीकों की उपलब्धता होने का अनुमान है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर हल्की तेजी देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 50040 नए केस मिले। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए यहां पढ़िए...
विज्ञापन
Sputnik v - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:26 AM, 28-Jun-2021

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए मामले 

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं और कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। इस दौरान 37 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

12:09 AM, 28-Jun-2021

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81 नए मामले 

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई है। इस दौरान 163 लोग स्वस्थ भी हुए।
 

12:01 AM, 28-Jun-2021

असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,523 नए मामले

असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,523 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 3,261 लोग स्वस्थ भी हुए।
 

विज्ञापन
11:58 PM, 27-Jun-2021

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 748 नए मामले

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 748 नए मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,492 लोग स्वस्थ भी हुए।
 

11:54 PM, 27-Jun-2021

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 298 नए मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 298 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 641 लोग स्वस्थ भी हुए
 

विज्ञापन
11:48 PM, 27-Jun-2021

ओवैसी ने कहा भारत सरकार का झूठ बेनकाब हो गया है

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि अगस्त तक वह 135 करोड़ वैक्सीन खुराक की व्यवस्था करेगा, लेकिन 28 मई को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत सरकार दिसंबर तक 213 करोड़ वैक्सीन खुराक प्रदान करेगी। वे 213 करोड़ खुराक से घटकर 135 करोड़ खुराक हो गए हैं। उनके (भारत सरकार के) झूठ बेनकाब हो गए हैं।

10:40 PM, 27-Jun-2021

गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्पूतनिक-वी का ट्रायल रन शुरू

गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आम जनता के लिए स्पूतनिक-वी का ट्रायल रन शुरू हो गया है। 

09:28 PM, 27-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9974 नए मामले सामने आए हैं और 143 लोगों की मौत हो गई।


 

08:58 PM, 27-Jun-2021

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1836 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1836 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2,022 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

07:59 PM, 27-Jun-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3604 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3604 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7699 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

04:40 PM, 27-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 285 लोग स्वस्थ भी हो गए।

04:27 PM, 27-Jun-2021

पंजाब सरकार 75 और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी

पंजाब सरकार जुलाई के अंत तक राज्य में 75 और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। 

04:13 PM, 27-Jun-2021

डेल्टा प्लस वेरिएंट प्रभावित राज्यों से यूपी आने वालों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जो लोग कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट प्रभावित राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे हैं उनकी जांच की जाए। डेल्टा प्लस वेरिएंट ज्यादा गंभीर संक्रमण है। 

03:24 PM, 27-Jun-2021

हरियाणा में 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने राज्य में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 5 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

 

02:42 PM, 27-Jun-2021

दिल्ली: शादी समारोह के लिए 50 लोगों की अनुमति मिली

दिल्ली सरकार ने कल से बैंक्वेट हॉल में 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी है।
 

02:30 PM, 27-Jun-2021

ज्यादा गंभीर नहीं होगी तीसरी लहर- स्टडी

'भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना: एक गणितीय मॉडलिंग आधारित विश्लेषण' नाम से इस अध्ययन को आईसीएमआर में डीजी बलराम भार्गव, संदीप मंडल और समीरन पांडा द्वारा लिखा गया है। निष्कर्ष में विशेषज्ञों ने बताया है कि कई स्तर पर किए गए अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि तीसरी लहर के ज्यादा गंभीर होने की आशंका कम है। 

02:11 PM, 27-Jun-2021

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित शोध में दावा

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित मैथमेटिकल मॉडलिंग विश्लेषण पर आधारित एक अध्ययन में वैक्सीनेशन और तीसरी लहर की रोकथाम विषय पर प्रकाश डाला गया है। अध्ययन में शोधकर्ताओं का कहना है कि देश में वैक्सीनेशन अभियान को अगर और तेज कर दिया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके, तो तीसरी लहर को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

01:45 PM, 27-Jun-2021

मध्यप्रदेश के सीएम ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल बाबा शर्म करो वैक्सीन प्रधानमंत्री जी नहीं तो क्या आप लगवा रहे हो? पीएम मोदी जी देश में सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवा रहे हैं और आप केवल भ्रम फैला रहे हो। जिसकी वजह से कई लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। आपने भ्रम फैलाकर उनका जीवन खतरे में डाला।
 

01:31 PM, 27-Jun-2021

पुडुचेरी: 231 नए मामले, तीन लोगों की मौत

पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 231 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,645 हो गई। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,744 हो गई। 

01:22 PM, 27-Jun-2021

ओडिशा: 3,408 नए मामले, 39 और लोगों की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,408 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को नौ लाख से अधिक हो गई। वहीं, 39 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 3,887 हो गई। राज्य में इस समय 32,706 लोग उपचाराधीन हैं, 8,63,824 लोग ठीक हो चुके हैं। ओडिशा में अब तक 1.35 करोड़ नमूनों की जांच की गई है और राज्य में संक्रमण दर 4.98 प्रतिशत है।

01:08 PM, 27-Jun-2021

अरुणाचल प्रदेश: 287 नए मामले, दो मरीजों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 287 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 34,767 हो गई है। संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। पिछले दो दिनों में एक महिला समेत दो और लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के सबसे अधिक 66 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से आए। 

12:17 PM, 27-Jun-2021

दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे जिम और योगा इंस्टीट्यूट

दिल्ली में कोरोना की पाबंदियों में छूट के चलते कल यानी सोमवार से जिम और योगा इंस्टीट्यूट 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। एक जिम मालिक ने बताया कि हमारे हमारे पूरे स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है और हमने मशीन भी छह फीट की दूरी पर रखी हैं।
 

11:36 AM, 27-Jun-2021

मन की बात में बोले पीएम मोदी, लाखों लोगों को मुफ्त में लग रही वैक्सीन

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले सबके समाने सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी? आज हम एक दिन में लाखों लोगों को मेड इन इंडिया वैक्सीन मुफ्त में लगा रहे हैं। यही तो नए भारत की नई ताकत है।
 

11:21 AM, 27-Jun-2021

राज्यों वे केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.15 करोड़ खुराकें उपलब्ध

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 31.51 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.15 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
 

11:09 AM, 27-Jun-2021

कोरोना वायरस: थाईलैंड में बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में प्रतिबंध लागू

थाईलैंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में रविवार को प्रतिबंध लागू किए गए। बैंकॉक में रेस्त्रां में बैठकर भोजन करने और 20 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में निर्माण स्थल बंद कर दिए गए हैं और श्रमिकों के क्वार्टर (आवास स्थल) सील कर दिए गए हैं। ये प्रतिबंध 30 दिन लागू रहेंगे।

10:51 AM, 27-Jun-2021

द.अफ्रीकी प्रांत में कोविड-19 के मामले बढ़ने के पीछे डेल्टा स्वरूप हो सकता है जिम्मेदार

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप दक्षिण अफ्रीका के आर्थिक हब गाउतेंग प्रांत में संक्रमण के रोज बढ़ रहे मामलों के लिए जिम्मेदार हो सकता है। वायरस का डेल्टा स्वरूप भारत सहित कम से कम 85 देशों में पाया गया है। विट्स विश्वविद्यालय में टीके एवं संक्रामक रोग विश्लेषणात्मक अनुसंधान ईकाई के निदेशक शबीर माधी ने समाचार चैनल ‘ईएनसीए’ से कहा कि राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) अगले हफ्ते आधिकारिक आंकड़ें जारी करेगा लेकिन ऐसी आशंका है कि डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण बढ़ा है जो बीटा स्वरूप के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। 

10:25 AM, 27-Jun-2021

कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन जारी

कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, इस दौरान जरूरी सेवाओं पर छूट है।
 

10:14 AM, 27-Jun-2021

राष्ट्रीय रिकवरी रेट 96.75 फीसदी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 फीसदी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82 फीसदी  है।
 

10:01 AM, 27-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हुआ।
 

09:45 AM, 27-Jun-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 50040 नए केस

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कोरोना के दैनिक मामले में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50040 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1258 मरीजों की मौत हो गई। मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,403 हो गई है।
 

09:35 AM, 27-Jun-2021

यूपी: मुरादाबाद में दुकानें बंद

उत्तर प्रदेश राज्य में लागू वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में दुकानें बंद हैं।
 

09:18 AM, 27-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की माने तो भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,42,65,101 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

09:04 AM, 27-Jun-2021

केरल में वीकएंड लॉकडाउन जारी

केरल के तिरुवनंतपुरम में वीकेंड लॉकडाउन दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करते दिखे। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति है।
 

08:43 AM, 27-Jun-2021

राजकोट में वैक्सीनेशन केंद्र बंद

गुजरात के राजकोट में कोविशील्ड की उपलब्धता ना होने की वजह से वैक्सीनेशन केंद्र बंद कर दिए गए। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि आज मुझे कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी लेकिन यहां वैक्सीन ही नहीं है।
 

08:23 AM, 27-Jun-2021

देश में अगस्त-दिसंबर तक वैक्सीन की 135 करोड़ खुराकें होंगी उपलब्ध

भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें जानकारी दी है कि देश में अगस्त 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक कोरोना वैक्सीन की 135 करोड़ खुराकें उपलब्ध हो जाएंगी। इसमें कोविशील्ड की 50 करोड़, कोवाक्सिन की 40 करोड़, बायो ई सब यूनिट वैक्सीन की 30 करोड़, जायडल कैडिला डीएनए वैक्सीन पांच करोड़ और स्पूतनिक वी की 10 करोड़ वैक्सीन शामिल हैं। 
 

08:13 AM, 27-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में सामने आए 233 नए केस

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 233 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 19,324 है जिसमें 4,370 सक्रिय मामले, 14,863 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 91 मौतें शामिल हैं।
 

07:41 AM, 27-Jun-2021

मध्यप्रदेश: महिलाओं के लिए अलग से खोले वैक्सीनेशन केंद्र

मध्यप्रदेश के इंदौर में महिलाओं के लिए अलग से वैक्सीनेशन केंद्रों को खोला गया है। इंदौर के एक अधिकारी का कहना है कि इन केंद्रों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इसे आगे भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां ज्यादा महिलाएं वैक्सीन लगवाने आ रही हैं।
 

07:23 AM, 27-Jun-2021

Live : ओवैसी ने कहा भारत सरकार का झूठ बेनकाब हो गया है

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी हो चुकी है लेकिन तीसरी लहर की आशंका के दौरान संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में भले ही कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम हो गए हो लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट ने अब ज्यादा चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट लेटेस्ट वैरिएंट है और ये डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। मौजूदा समय में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले छह लाख से भी कम है, हालांकि हर दिन एक हजार से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस के आगे अपना दम तोड़ रहे हैं। इधर संक्रमण की दर कम होने की वजह से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना पाबंदियों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को और तेज कर दिया है। बीते 24 घंटे में देश में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें