फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 9361 नए मामले, 190 लोगों की मौत

Mon, 21 Jun 2021 12:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन हर दिन सामने आने वाले आंकड़ों की संख्या कम होने लगी है। पिछले पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 70,000 से कम आ रहे हैं। हालांकि जानकारों ने चेतावनी जारी की है कि देश में अक्तूबर तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।ब्लैक फंगस के अलावा देश में येलो, व्हाइट और अब ग्रीन फंगस के मामले सामनेे आ रहे हैं। बता दें कि कल यानी 21 जून से देशभर में 18+ लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से कम मामले दर्ज हुए। वहीं इसी अवधि में 1576 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और केरल में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। देश में कोरोना से संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:15 AM, 21-Jun-2021

पंजाब में कोविड-19 के 549 नए मामले, हरियाणा में 201 नए मरीज मिले

पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 549 नए मामले आए तथा 23 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,303 और इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 15,826 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1173 और लोगों के संक्रमण से उबर जाने के बाद अब तक 5,69,056 लोग ठीक हो चुके हैं।

वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,04,12,909 नमूनों की जांच हो चुकी है। पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7421 है।

वहीं, एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, चंडीगढ़ में रविवार को 22 नए मामले आने से शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 61,430 हो गयी जबकि संक्रमण से अब तक 806 लोग दम तोड़ चुके हैं। केंद्रशासित क्षेत्र में 353 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इसके मुताबिक, चंडीगढ़ में ठीक होने के बाद 70 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 60,271 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 5,51,578 नमूनों की जांच की गई है।

इस बीच, हरियाण में रविवार को कोविड-19 के 201 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,67,418 हो गयी, वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,246 तक पहुंच गई।

10:54 PM, 20-Jun-2021

महाराष्ट्र में कोरोना के 9361 नए मामले

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 9,361 नए मामले सामने आए और 190 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,72,781 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,17,961 हो गई, जबकि 9,101 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

09:47 PM, 20-Jun-2021

हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 201 मामले

हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 201 मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 357 लोग स्वस्थ हो गए।

 

विज्ञापन
08:33 PM, 20-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7817 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,817 नए मामले सामने आए हैं और 182 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 17,043 लोग स्वस्थ हो गए।
 

07:36 PM, 20-Jun-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 733 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 733 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 650 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

विज्ञापन
07:16 PM, 20-Jun-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4517 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,517 नए मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हो गई।

 

06:24 PM, 20-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11647 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11647 नए मामले सामने आए हैं और 112 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 12,459 लोग स्वस्थ हो गए। 

 

04:40 PM, 20-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हो गई।

 

03:45 PM, 20-Jun-2021

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 251 नए मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 251 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 561 लोग डिस्चार्ज हुए और सक्रिय मामलों की संख्या 4,569 है। रिकवरी दर 98.4 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 46 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 2,63,769 कोविड टेस्ट किए गए। अब तक कुल मिलाकर 5,52,64,433 कोविड जांच की जा चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है।

03:28 PM, 20-Jun-2021

दिल्ली में ब्लैक फंगस की नकली दवा बनाने वाले दो डॉक्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसीन-बी इंजेक्शन के नकली उत्पादन के लिए 2 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।
 

03:01 PM, 20-Jun-2021

केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोगों की जान गई- नाना पटोले

महाराष्ट्र के कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कोरोना में केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों की वजह से कई लोगों की जान गई। कोरोना के दौरान महाराष्ट्र में जो काम कांग्रेस पार्टी ने किया है शायद ही किसी और पार्टी ने महाराष्ट्र में किया हो।
 

02:36 PM, 20-Jun-2021

मुंबई वैक्सीन मामला: दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई की हीरानंदानी एस्टेट सोसाइटी में हुए वैक्सीने फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
 

02:10 PM, 20-Jun-2021

तमिलनाडु में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु में अगले एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब 28 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान कुछ छूट दी जाएंगी।
 

01:56 PM, 20-Jun-2021

22-29 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा

उत्तराखंड में 22-29 जून तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि इस बीच सरकार की ओर से थोड़ी छूट दी गई है।
 

01:31 PM, 20-Jun-2021

आंध्र प्रदेश: पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को लग रहा कोरोना का टीका

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पांच साल से कम उम्र के बच्चो की माताओं को वैक्सीन लगाने के लिए अलग से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए छोटे बच्चों की माताओं को वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार तक 5.5 लाख माताओं को कोरोना की टीका लग चुका है।
 

01:12 PM, 20-Jun-2021

दिल्ली में 28 जून तक बढ़ा अनलॉक

दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों को लेकर दी गई छूट को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार ने 28 जून तक सुबह पांच बजे तक कोविड छूट को बढ़ा दिया है। अब रेस्त्रां और बार को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकता है।
 

01:00 PM, 20-Jun-2021

मध्यप्रदेश: कल से 7000 वैक्सीनेशन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी है लेकिन अभी संकट टला नहीं है। इसका प्रभावी उपाए वैक्सीनेशन है। कल से राज्य में वैक्सीन का महाअभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए 7000 सेंटर बनाए गए हैं और कोशिश रहेगी कि कल ही हम 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा सकें।
 

12:34 PM, 20-Jun-2021

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.18 फीसदी हुई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य में कोरोना के 135 मामले आए और सात मौतें हुई थी। पॉजिटिविटी रेट 0.18 फीसदी थी। पिछले एक-डेढ़ महीने से दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से कम हुए हैं। अगर सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करेंगे तो तीसरी लहर से बचा जा सकता है।
 

11:54 AM, 20-Jun-2021

लखनऊ में सभी दुकानें बंद, वीकेंड लॉकडाउन जारी

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में सभी दुकानें बंद दिखीं।
 

11:36 AM, 20-Jun-2021

केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को 29.10 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.10 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 3.06 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
 

11:15 AM, 20-Jun-2021

मध्यप्रदेश: भोपाल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद

मध्यप्रदेश के भोपाल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सभी दुकानें बंद हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं।
 

10:52 AM, 20-Jun-2021

केरल: वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तिरुवनंतपुरम में सभी दुकानें बंद

केरल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तिरुवनंतपुरम में सभी दुकानें बंद दिखीं। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं में छूट है।
 

10:25 AM, 20-Jun-2021

ओडिशा की मशहूर प्लेबैक सिंगर की कोविड से हुई मौत

ओडिशा की प्रसिद्ध प्लेबैक गायक टप्पू मिश्रा का कल भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 

10:15 AM, 20-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 18,11,446 सैंपल टेस्ट किए गए- स्वास्थ्य मंत्रालय

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,11,446 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,10,19,083 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

09:52 AM, 20-Jun-2021

देश में रिकवरी रेट 96.27 फीसदी हुई

भारत में 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी हो गया है। 
 

09:36 AM, 20-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,10,554 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,66,93,572 हुआ।
 

09:20 AM, 20-Jun-2021

बीते 24 घंटे में मिले 58,419 नए केस

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 81 दिनों के बाद देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से कम मामले सामने आए हैं और इसी दौरान 1576 मरीजों की जान गई है। वहीं इसी बीच 87,619 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
 

08:53 AM, 20-Jun-2021

दिल्ली: गाजीपुर सब्जी मंडी में जुटी लोगों की भीड़

राजधानी दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
 

08:38 AM, 20-Jun-2021

तेलंगाना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1362 नए मामले

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,362 कोविड मामले, 1,813 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई।
 

08:18 AM, 20-Jun-2021

दार्जिलिंग: पर्यटन कर्मचारियों को तेजी से लग रहा कोरोना का टीका

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब वहां रहने वाले टूरिज्म कर्मचारियों को अब तेजी से वैक्सीन लगाई जा रही है। हिमालयन हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म डेवलेपमेंट के महासचिव सम्राट सान्याल का कहना है कि इस तरह से पर्यटन बढ़ाया जा सकता है। 
 

08:06 AM, 20-Jun-2021

महाराष्ट्र: 24 घंटे में सामने आए 8912 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,912 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10,373 लोग डिस्चार्ज हुए और 257 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
 

07:55 AM, 20-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में 193 नए मामले आए सामने

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 193 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 16,943 है जिसमें 3,733 सक्रिय मामले, 13,129 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 81 मौतें शामिल हैं।
 

07:28 AM, 20-Jun-2021

पंजाब में ग्रीन फंगस का पहला मामला आया सामने

पंजाब में ग्रीन फंगस का पहला कंफर्म मामला सामने आया है। जालंधर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर परमबीर सिंह ने कहा कि मरीज कोविड से ठीक हो गया था और बाद में अब ग्रीन फंगस का इंफेक्शन देखने को मिला है। मरीज को निगरानी में रखा है, हालांकि कहा नहीं जा सकता कि मरीज की स्थिति सामान्य है। इससे पहले भी ग्रीन फंगस का एक मामला सामने आया था लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
 

07:12 AM, 20-Jun-2021

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 9361 नए मामले, 190 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन हर दिन सामने आने वाले आंकड़ों की संख्या कम होने लगी है। पिछले पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 70,000 से कम आ रहे हैं। हालांकि जानकारों ने चेतावनी जारी की है कि देश में अक्तूबर तक कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। लेकिन राज्यों का कहना है कि तीसरी लहर से निपटने के लिए वो पहले से तैयारी कर रहे हैं। कोरोना वायरस के अलावा देश में दूसरी महामारियों के भी फैलने का डर बना हुआ है। इसमें ब्लैक फंगस सबसे पहले नंबर पर है। ब्लैक फंगस के अलावा देश में येलो, व्हाइट और अब ग्रीन फंगस के मामले सामनेे आ रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से देश में अबतक साढ़े तीन लाख से ज्यादा मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। बता दें कि कल यानी 21 जून से देशभर में 18+ लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें